ऑक्सी-एसिटिलीन वेल्डिंग (Oxy Acetylene Welding) से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

ऑक्सी-एसिटिलीन वेल्डिंग (Oxy Acetylene Welding) से प्रश्न - उत्तर


1. गैस वेल्डिंग किसे कहते हैं?

Ans - दो कार्यखंडों को आपस में जोड़ने के लिए कार्यखण्ड की सतह को पिघलाने के लिए आवश्यक ऊष्मा , ईधन गैसों को जलाकर प्राप्त किया जाता है तो उस वेल्डिंग को गैस वेल्डिंग कहते हैं।


2. वेल्डिंग के लिए गैस का उपयोग कब प्रारंभ हुआ?

Ans - वेल्डिंग के लिए गैस का उपयोग सन 1903 प्रारंभ हुआ।


3. ईधन गैसों के रूप में कौन सी गैस प्रयोग की जाती है?

Ans - ईधन गैसों के रूप में मुख्य रूप से तीन गैस प्रयोग की जाती है -

१. नेचुरल गैस

२. पेट्रोलियम गैस

३. कोक ओवन गैस


4. ऑक्सी एसिटिलीन गैस वेल्डिंग कितने प्रकार की होती है?

Ans - ऑक्सी एसिटिलीन गैस वेल्डिंग दो प्रकार की होती है -

१. हाई प्रेशर वेल्डिंग

२. लो प्रेशर वेल्डिंग


5. हाई प्रेशर वेल्डिंग (High Pressure Welding) किसे कहते हैं?

Ans - जब एसिटिलीन गैस को बड़े कारखाने में तैयार करके 15 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर के दाब पर सिलेंडरों में भरकर प्रयोग किया जाता है तो ऐसी वेल्डिंग को उच्च दाब बिल्डिंग (High Pressure Welding) कहते हैं।


6. लो प्रेशर वेल्डिंग (Low Pressure Welding) किसे कहते हैं?

Ans - जब एसिटिलीन गैस का उत्पादन छोटे से गैस जनरेटर में कार्यस्थल पर ही किया जाता है तथा 1 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर के दाब पर भरकर इसे प्रयोग किया जाता है तो ऐसी वेल्डिंग को निम्न दाब वेल्डिंग (Low Pressure Welding) कहते हैं।


ये भी पढ़े...


7. गैस वेल्डिंग में प्रयोग होने वाले उपकरणों के नाम बताइए?

Ans - गैस वेल्डिंग में प्रयोग होने वाले उपकरणों के नाम -

●ऑक्सीजन सिलेंडर

●एसिटिलीन सिलेंडर

●सिलेंडर ट्रॉली

●तारों का ब्रश

●फिलर रॉड

●इलेक्ट्रोड होल्डर

●लाइटर

●एसिटिलीन जनरेटर

●सेफ्टी वाल्व

●प्रेशर रेगुलेटर

●हाइड्रोलिक बैक प्रेशर वाल्व

●दस्ताने

●वेल्डिंग गोगल्स

●चाबी तथा स्पैनर का सेट

●गैस प्यूरीफायर

●प्रेसर रेगुलेटर

●होज़ पाइप

●ब्लो पाइप या गैस वेल्डिंग टॉर्च


8. भारत में ऑक्सीजन सिलेंडर कितनी क्षमता में उपलब्ध होती है?

Ans - भारत में ऑक्सीजन सिलेंडर 3400, 5200, 6800 लीटर की क्षमता में उपलब्ध होती है।


9. सिलेंडरों में ऑक्सीजन का दाब कितना होता है?

Ans - सिलेंडरों में ऑक्सीजन का दाब 136 बार से 172 बार होता है।


10. D.A. (Dissolved Acetylene) किसे कहते हैं?

Ans - एसिटिलीन गैस में एसीटोन घोलकर सिलेंडर में भरा जाता है जिसे D.A. (Dissolved Acetylene) कहते हैं।


11. एसिटिलीन गैस में कितना एसीटोन घोला जा सकता है?

Ans - एसीटोन में अपनी मात्रा से 375 गुना एसिटिलीन गैस को घोलने की क्षमता होती है।


12. एसिटिलीन गैस सिलेंडर को सदैव सीधा क्यों रखा जाता है?

Ans - एसिटिलीन गैस सिलेंडर को सदैव सीधा इसलिए रखा जाता है ताकि एसीटोन गैस वेल्डिंग टॉर्च के अंदर ना जाने पाए।


13. एसिटिलीन गैस सिलेंडर किस रंग का होता है?

Ans - एसिटिलीन गैस सिलेंडर मैरून (Maroon) रंग का होता है।


14. ऑक्सीजन गैस सिलेंडर किस रंग का होता है?

Ans - ऑक्सीजन गैस सिलेंडर काले रंग का होता है।


15. सिलेंडरों को कहां नहीं रखना चाहिए?

Ans - सिलेंडरों को कभी भी गर्मी वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए


ये भी पढ़े...


16. सिलेंडर मैनीफोल्ड क्या होता है?

Ans - जब कई गैस सिलेंडरों को एक साथ पाइपों की सहायता से जोड़ा जाता है तो उसे सिलेंडर मैनीफोल्ड कहते हैं।


17. पोर्टेबल सिलेंडर मैनीफोल्ड (Portable Cylinder Manifold) क्या है?

Ans - पोर्टेबल सिलेंडर मैनीफोल्ड में सिलेंडरों को एक फ्लैक्सिबल होज पाइप के द्वारा जोड़ा जाता है। इसमें आखरी सिलेंडर को प्लग कर दिया जाता है और पहले सिलेंडर में रेगुलेटर लगाकर लाइन में लो प्रेशर पर गैस की सप्लाई की जाती है।


18. स्टेशनरी सिलेंडर मैनीफोल्ड (Stationary Cylinder Manifold) क्या है?

Ans - इस विधि में पहले से जोड़े गए सिलेंडरों के समूह को स्थाई पाइप लाइन में जोड़ा जाता है। एसिटिलीन गैस सिलेंडर के लिए स्टील की पाइप लाइन का प्रयोग किया जाता है और ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर के लिए तांबे की पाइप लाइन का प्रयोग किया जाता है।


19. एसिटिलीन जनरेटर कितने प्रकार का होता है?

Ans - एसिटिलीन जनरेटर दो प्रकार का होता है -

१. निम्न दाब जनरेटर (Low Pressure Generator)

२. मध्यम दाब जनरेटर (Medium Pressure Generator)


20. निम्न दाब जनरेटर (Low Pressure Generator) किसे कहते हैं?

Ans - यह ऐसे जनरेटर होते हैं जिन्हें आसानी से इधर से उधर ले जाया जा सकता है। यह साइज में छोटे होते हैं। इनके द्वारा एक किलोग्राम प्रति सेंटीमीटर स्क्वायर दाब पर एसिटिलीन गैस उत्पन्न किया जाता है।


21. मध्यम दाब जनरेटर (Medium Pressure Generator) किसे कहते हैं?

Ans - यह जनरेटर आकार में बड़े होते हैं उनके द्वारा है 6 किग्रा प्रति सेंटीमीटर स्क्वायर एसिटिलीन गैस की सप्लाई की जाती है। इस जनरेटर की गैस उत्पन्न करने की क्षमता 3000 लीटर प्रति मिनट होती है।


22. हाइड्रोलिक बैक प्रेशर वाल्व क्या है?

Ans - गैस वेल्डिंग के इस उपकरण को वाटर सील के नाम से जाना जाता है। यह एक प्रकार का सेफ्टी डिवाइस जिसको एसिटिलीन की सप्लाई लाइन में फिट किया जाता है। यह मुख्य जनरेटर को बैक फायर से सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करता है।


23. गैस प्यूरीफायर किसे कहते हैं?

Ans - एसिटिलीन गैस में कुछ मात्रा में अशुद्धियां मिली होती हैं इन अशुद्धियों को एसिटिलीन गैस से बाहर निकालने के लिए गैस प्यूरीफायर का प्रयोग किया जाता है।


24. एसिटिलीन गैस की शुद्धता का परीक्षण करने के लिए क्या किया जाता है?

Ans - एक फिल्टर पेपर को 10% सिल्वर नाइट्रेट के घोल में भिगोकर 10 मिनट तक शुद्ध की गई एसिटिलीन गैस के संपर्क में लाया जाता है। यदि यह फिल्टर पेपर भूरा हो जाता है तो गैस अशुद्ध है अगर यह फिल्टर पेपर भूरा नहीं होता है तो गैस शुद्ध है।


25. सेफ्टी वाल्व एसिटिलीन जनरेटर की गैस टंकी में क्यों लगाए जाते हैं?

Ans - सेफ्टी वाल्व मीडियम प्रेशर एसिटिलीन जनरेटर और हाई प्रेशर एसिटिलीन जनरेटर की गैस स्टोरेज टंकी में लगाए जाते हैं। इनका कार्य गैस की एक निश्चित प्रेशर से अधिक प्रेशर होने पर यह गैस को वायुमंडल में निष्कासित कर देते हैं और जैसे ही प्रेशर कम हो जाता है यह बंद हो जाते हैं।


26. गैस वेल्डिंग में प्रेशर रेगुलेटर का प्रयोग क्यों किया जाता है?

Ans - प्रेशर रेगुलेटर का कार्य प्रेशर को कम करके उपयुक्त प्रेशर को वेल्डिंग टॉर्च में भेजना होता है।


27. प्रेशर रेगुलेटर कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - यह दो प्रकार के होते हैं -

१. सिंगल स्टेज रेगुलेटर

२. टू स्टेज रेगुलेटर


28. वेल्डिंग उपकरण, होज पाइप का क्या उपयोग होता है?

Ans - होज पाइप रबड़ का बना होता है। इसका प्रयोग ऑक्सीजन गैस और एसिटिलीन गैस को गैस सिलेंडरों से वेल्डिंग टॉर्च तक पहुंचाने के लिए किया जाता है।


29. गैस वेल्डिंग टॉर्च (Gas Welding Torch) क्या होता है?

Ans - गैस वेल्डिंग टॉर्च का प्रयोग ईधन गैस व ऑक्सीजन को उचित अनुपात में मिलाना होता है।


30. गैस वेल्डिंग टॉर्च कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - गैस वेल्डिंग टॉर्च तीन प्रकार के होते हैं -

१. हाई प्रेशर वेल्डिंग टॉर्च

२. लो प्रेशर वेल्डिंग टॉर्च

३. ऑटोमेटिक वेल्डिंग टॉर्च


31. सिलेंडर ट्रॉली क्या होता है?

Ans - गैस के सिलेंडरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए सिलेंडर ट्रॉली का प्रयोग किया जाता है।


32. वायर ब्रश (Wire Brush) किसे कहते हैं?

Ans - किसी भी कार्यखंड को गैस वेल्डिंग करने के लिए जब कार्यखंड की सतहों पर लगी मिट्टी या जंग आदि को हटाया जाता है तो उसको साफ करने वाले उपकरण को ही वायर ब्रश (Wire Brush) कहते हैं।


33. गैस वेल्डिंग में चाबी और स्पैनर का क्या कार्य होता है?

Ans - गैस सिलेंडरों के वाल्व को खोलने के लिए चाबियों का प्रयोग किया जाता है।


34. फ्लेम आकार के आधार पर कितने प्रकार का होता है?

Ans - फ्लेम तीन प्रकार का होता है -

१. भीतरी भाग (Inner Zone)

२. मध्य भाग (Intermediate Zone)

३. बाहरी भाग (Outer Zone)


ये भी पढ़े...


35. भीतरी भाग (Inner Zone) किसे कहते हैं?

Ans - फ्लेम का वह चमकदार जहां एसिटिलीन और ऑक्सीजन का मिश्रण वेल्डिंग टॉर्च की टिप से बाहर आता है उसे भीतरी भाग (Inner Zone) कहते हैं।


36. भीतरी भाग का तापमान कितना होता है?

Ans - भीतरी भाग का तापमान 2760 ℃ से 3480 ℃ होता है।


37. Inner Zone किस रंग का होता है?

Ans - Inner Zone का रंग नीला होता है।


38. मध्य भाग (Intermediate Zone) किसे कहते हैं?

Ans - Inner Zone और Outer Zone के बीच के भाग को मध्य भाग (Intermediate Zone) कहते हैं।


39. Intermediate Zone किस रंग का होता है?

Ans - Intermediate Zone का रंग सफेद होता है।


40. मध्य भाग (Intermediate Zone) का तापमान कितना होता है?

Ans - मध्य भाग (Intermediate Zone) का तापमान 2090 ℃ होता है।


41. बाहरी भाग (Outer Zone) किसे कहते हैं?

Ans - यहां फ्लेम का सबसे बाहरी और ऊपरी भाग होता है जिसे बाहरी भाग (Outer Zone) कहते हैं।


42. Outer Zone का तापमान कितना होता है?

Ans - Outer Zone का तापमान 2000 ℃ - 2400℃ तक होता है।


43. फ्लेम कितने प्रकार के होते हैं

Ans - फ्लेम चार प्रकार के होते हैं -

१. एसिटिलीन फ्लेम (Acetylene Flame)

२. उदासीन फ्लेम (Neutral Flame)

३. ऑक्सिडाइजिंग फ्लेम (Oxidising Flame)

४. कार्ब्यूराइजिंग फ्लेम (Carburising Flame)


44. एसिटिलीन फ्लेम (Acetylene Flame) कैसा धुंआ छोड़ती है?

Ans - एसिटिलीन फ्लेम (Acetylene Flame) गाढ़ा और काला धुंआ छोड़ती है।


45. उदासीन फ्लेम का तापमान कितना होता है?

Ans - उदासीन फ्लेम का तापमान 3260℃ होता है।


46. उदासीन फ्लेम (Neutral Flame) का तापमान कितना होता है?

Ans - उदासीन फ्लेम (Neutral Flame) का तापमान लगभग 3260℃ होता है।


47. उदासीन फ्लेम (Neutral Flame) के बाहरी कवच पर कौन सी गैस से होती हैं?

Ans - उदासीन फ्लेम (Neutral Flame) के बाहरी कवच पर सुपरहीटेड कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन गैसे होती हैं।


48. ऑक्सिडाइजिंग फ्लेम (Oxidising Flame) का तापमान कितना होता है?

Ans - ऑक्सिडाइजिंग फ्लेम (Oxidising Flame) का तापमान 3480℃ होता है।


49. ऑक्सिडाइजिंग फ्लेम (Oxidising Flame) का रंग कौन सा होता है?

Ans - ऑक्सिडाइजिंग फ्लेम (Oxidising Flame) का रंग नीला होता है।


50. कार्ब्यूराइजिंग फ्लेम (Carburising Flame) क्या है?

Ans - यह ऐसी फ्लेम है जिसमें अगर न्यूट्रल फ्लेम से ऑक्सीजन की मात्रा घटा जी जाए तो कार्ब्यूराइजिंग फ्लेम बन जाता है। यह फ्लेम इनर जोन और आउटर जोन के बीच में होती है।


51. कार्ब्यूराइजिंग फ्लेम (Carburising Flame) का तापमान कितना होता है?

Ans - कार्ब्यूराइजिंग फ्लेम (Carburising Flame) का तापमान लगभग 3038℃ होता है।


52. कार्ब्यूराइजिंग फ्लेम (Carburising Flame) में किस प्रकार की धातु का वेल्डिंग नहीं करना चाहिए?

Ans - इस फ्लेम में ऐसी धातु का वेल्डिंग नहीं करना चाहिए जो कार्बन को अवशोषित करता हो।


53. वेग के आधार पर फ्लेम कितने प्रकार का होता है?

Ans - वेग के आधार पर फ्लेम तीन प्रकार का होता है -

१. नरम फ्लेम (Soft Flame)

२. सख्त फ्लेम (Harsh Flame)

३. डेटोनेशन फ्लेम (Detonation Flame)


54. नरम फ्लेम (Soft Flame) का वेग कितना होता है?

Ans - नरम फ्लेम (Soft Flame) का वेग 10 से 15 मीटर प्रति सेकंड होता है।


55. Harsh Flame का वेग कितना होता है?

Ans - Harsh Flame का वेग 100 मीटर से 200 मीटर होता है।


56. डेटोनेशन फ्लेम (Detonation Flame) का वेग कितना होता है?

Ans - Detonation Flame का वेग इतना अधिक होता है कि वेल्डिंग के कार्यों में इसका प्रयोग करना असंभव है।


57. वेल्डिंग टॉर्च अधिक गर्म क्यों हो जाती है?

Ans - अधिक देर तक वेल्डिंग करने के कारण जब टीप गर्म गैसों के संपर्क में रहती है तो वेल्डिंग टॉर्च अधिक गर्म हो जाती है।


58. जब वेल्डिंग टॉर्च की टिप अधिक गर्म हो जाती है तो कैसी आवाज करती है?

Ans - जब वेल्डिंग टॉर्च की टिप अधिक गर्म हो जाती है तो पटाखे की तरह आवाज करती है।


59.ऑक्सी हाइड्रोजन फ्लेम क्या होता है?

Ans - यह ऐसी फ्लेम है जिसके द्वारा पानी के अंदर स्टील वेल्डिंग, कटिंग और ब्रेजिंग की प्रक्रिया की जाती है।


60. ऑक्सी हाइड्रोजन फ्लेम का तापमान कितना होता है?

Ans - ऑक्सी हाइड्रोजन फ्लेम का तापमान 2400℃ से 2700℃ होता है।


61. ऑक्सी कोल गैस फ्लेम का प्रयोग कहां किया जाता है?

Ans - ऑक्सी कोल गैस फ्लेम का प्रयोग पानी के अंदर स्टील की कटिंग करने के लिए और सिल्वर का सोल्डरिंग करने के लिए किया जाता है।


62. वेल्डिंग करने के लिए वेल्डिंग टॉर्च को कितने प्रकार से पकड़ा जा सकता है?

Ans - वेल्डिंग करने के लिए वेल्डिंग टॉर्च को दो प्रकार से पकड़ा जा सकता है -

१. पेन की भांति

२. हथौड़ी की समान


63. वेल्डिंग रॉड या फिलर रॉड का चुनाव कैसे किया जाता है?

Ans - वेल्डिंग रॉड या फिलर रॉड का चुनाव बेस मेटल के अनुसार किया जाता है।


64. वेल्डिंग बीड की पोजीशन के आधार पर गैस वेल्डिंग की कितनी विधियां होती हैं?

Ans - वेल्डिंग बीड की पोजीशन के आधार पर गैस वेल्डिंग की कितनी विधियां होती हैं

१. फ्लैट पोजीशन में वेल्डिंग

२. ब्लॉक वेल्डिंग

३. लिंडे वेल्डिंग

४. ओवरहेड वेल्डिंग

५. वर्टिकल वेल्डिंग


65. फ्लैट पोजीशन में होने वाले वेल्डिंग को कितने भागों में बांटा गया है?

Ans - यह दो प्रकार के होते हैं -

१. फोरहैंड वेल्डिंग (Forehand Welding)

२. बैकहैंड वेल्डिंग (Backhand Welding)


66. फोरहैंड वेल्डिंग (Forehand Welding) किसे कहते हैं?

Ans - प्लेट पोजीशन वेल्डिंग की ऐसी विधि जिसमें वेल्डिंग दाएं से बाएं की ओर की जाती है फोरहैंड वेल्डिंग कहलाता है।


67. बैकहैंड वेल्डिंग (Backhand Welding) किसे कहते हैं?

Ans - प्लेट पोजीशन वेल्डिंग की ऐसी विधि जिसमें वेल्डिंग बाएं से दायें की ओर की जाती है बैकहैंड वेल्डिंग (Backhand Welding) कहलाता है।


68. ओवरहेड वेल्डिंग (Overhead Welding) किसे कहते हैं?

Ans - वेल्डिंग करने की ऐसी विधि जिसमें नीचे से ऊपर देखते हुए वेल्डिंग करना पड़ता है अर्थात सिर के ऊपर वेल्डिंग करना पड़ता है उसे ओवरहेड बिल्डिंग कहते हैं।


69. Overhead Welding का प्रयोग कब किया जाता है?

Ans - ओवरहेड वेल्डिंग का प्रयोग तब किया जाता है जब कार्यखण्ड को फ्लैट पोजीशन में रखना संभव ना हो।


70. वर्टिकल वेल्डिंग (Vertical Welding) किसे कहते हैं?

Ans - जब वेल्डिंग बीड को वेल्डिंग टेबल के ऊपर दिशा में बनानी पड़ती है तो उसे वर्टिकल वेल्डिंग कहते हैं।


71. लिंडे वेल्डिंग (Linde Welding) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसी वेल्डिंग जिसमें कार्बन लेकर कम तापमान पर ही लोहा पिघलाकर कार्यखण्ड को जोड़ने का कार्य किया जाता है। इस प्रकार की वेल्डिंग को लिंडे वेल्डिंग कहते हैं।


72. ब्लॉक वेल्डिंग (Block Welding) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसी वेल्डिंग, जिसमें लोहे के मोटे पाइपों की वेल्डिंग के लिए ब्लॉक बना - बना कर वेल्डिंग की प्रक्रिया की जाती है ऐसे वेल्डिंग को ब्लॉक वेल्डिंग कहते हैं।


73. वेल्डिंग टॉर्च की टिप तांबे की क्यों बनाई जाती है?

Ans - वेल्डिंग टॉर्च की टीप तांबे की इसलिए बनाई जाती है क्योंकि तांबा ताप का अच्छा सुचालक होता है जिसके कारण टिप खराब नहीं होती है।


74. बैक फायर किसे कहते हैं?

Ans - जब फ्लेम पटाखा छूटने जैसी आवाजें करने लगता है और बन्द हो जाता है तो इसे बैक फायर कहते हैं?


75. पौपिंग से आप क्या समझते हैं?

Ans - पौपिंग के कारण फ्लेम से पीट-पीट कर ने की आवाज आती है।


76. कास्ट आयरन की कटाई करने के लिए किस प्रकार का फ्लेम प्रयोग करना चाहिए?

Ans - कास्ट आयरन की कटाई करने के लिए कार्बुराइजिंग फ्लेम प्रयोग करना चाहिए।


77. सिलेंडर मैनी-फोल्ड कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - यह दो प्रकार के होते हैं -

१. पोर्टेबल सिलेंडर मैनीफोल्ड (Portable Cylinder Manifold)

२. स्टेशनरी सिलेंडर मैनीफोल्ड (Stationary Cylinder Manifold)


ये भी पढ़े...


Post a Comment

0 Comments