सतह उपचार और परिष्कृत (Surface Treatment and Finishing) से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

सतह उपचार और परिष्कृत (Surface Treatment and Finishing)


1. पृष्ठ उपचार (Surface Treatment) क्या होता है?

Ans - जब उत्पाद विक्रय के लिए तैयार हो जाता है तब भी उस पर कुछ दाग , धब्बे तथा कुछ अवगुण रह जाते हैं उन्हीं का उपचार करना पृष्ठ उपचार  (Surface Treatment) कहलाता है।


2. कार्यखंडों का पृष्ठ उपचार क्यों किया जाता है?

Ans - कार्यखंडों का पृष्ठ उपचार निम्न उद्देश्य से किया जाता है-
●उत्पाद को जंग प्रतिरोधी बनाने के लिए।

●इच्छा अनुसार रंग प्रदान करने के लिए।

●उत्पादों को कठोर सतह प्रदान करने के लिए।

●उत्पाद प्रक्रिया के दौरान उपजे दोषो को छिपाने के लिए।

●उत्पाद की निर्मल करने के लिए।

●उत्पाद के सतह की गुणवत्ता को सुधारने और सुरक्षा करने के लिए।


3. मशीन की खराब होने की स्थिति में कौन सी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं?

Ans - जब उत्पादन करने वाली मशीन खराब हो जाती है तो कभी कभी पूरी लाइन का उत्पादन नहीं हो पाता है जिससे आर्थिक हानि उठानी पड़ती है।


4. जब मशीनें कंपन करती हैं तो उसे सही करने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है?

Ans - जब मशीनें कंपन करती हैं तो उसको सही करने के लिए यांत्रिक विधि अपनाया जाता है। परंतु कभी-कभी मशीनों की कंपन यांत्रिक विधि से सही नहीं होते हैं, जिसके लिए मशीनों के कंपनियों को संतुलित भार लगाकर पूर्ण रूप से कम्पन को रोक दिया जाता है या उनके कंपन को समाप्त कर दिया जाता है।


5. डैम्पिंग डिवाइस किसे कहते हैं?

Ans - यह ऐसी डिवाइस जिसका प्रयोग कंपन को रोकने के लिए किया जाता है उसे डैंपिंग डिवाइस कहते हैं।


6. निकील कार्बाईड प्लेटन में सिलिकॉन कार्बाइड के कण का आकार कितना होता है?

Ans - निकील कार्बाईड प्लेटन में सिलिकॉन कार्बाइड के कण का आकार 0.00025 mm होता है।


7. निकील कार्बाईड प्लेटन का प्रयोग क्यों किया जाता है?

Ans - इसका उपयोग अपघर्षक पदार्थों के लिए प्रयुक्त होने वाली डॉइयों के पृष्ठ को उच्च प्रतिरोधक बनाने के लिए किया जाता है।


8. रेडियो आवृति स्पटरन का प्रयोग कंहा किया जाता है?

Ans - धातु लेपन की इस विधि का प्रयोग सॉलिड स्टेट उपकरणों तथा परिपथ के लिए किया जाता है। इसका उपयोग दाढ़ी बनाने वाले लेजर ब्लेड की सतह पर क्रोमियम की परत चढ़ाने के लिए भी होता है।


9. स्पटरन विधि में लेपित की जाने वाली वस्तु और स्त्रोत को कहां रखा जाता है?

Ans - स्पटरन विधि में लेपित की जाने वाली वस्तु और स्त्रोत को आर्गन से भरे कमरे में रखा जाता है।


10. स्पटरन विधि का प्रयोग करते हुए आर्गन के कमरे में कितना निर्वात पैदा किया जाता है?

Ans - स्पटरन विधि का प्रयोग करते हुए आर्गन के कमरे में 10 से 50 माइक्रो मीटर का निर्वात पैदा किया जाता है।


11. इलेक्ट्रोप्लेटिंग में प्लेटिंग करने के लिए कौन सी धातु का प्रयोग किया जाता है?

Ans - इलेक्ट्रोप्लेटिंग में प्लेटिंग करने के लिए सोना, चांदी, प्लैटिनम, रेडियम, कैडमियम, क्रोमियम, निकिल एयर टिन धातु का प्रयोग किया जाता है।


12. इलेक्ट्रोप्लेटिंग में प्लेटिंग करने के लिए सबसे अधिक कौन सी धातु का प्रयोग किया जाता है?

Ans - इलेक्ट्रोप्लेटिंग में प्लेटिंग करने के लिए सबसे अधिक क्रोमियम धातु का प्रयोग किया जाता है।


13. अधातु कार्यखंड पर इलेक्ट्रो प्लेटिंग कैसे की जाती है?

Ans - अधातु कार्यखंड पर इलेक्ट्रोप्लाटिंग करने से पहले उसे किसी उपयुक्त विद्युत सुचालक पदार्थ से लेपित किया जाता है उसके बाद उसको इलेक्ट्रो प्लेटिंग किया जाता है।


14. बर्तन पर प्लेटिंग करने के लिए किस धातु का प्रयोग किया जाता है?

Ans - बर्तन पर प्लेटिंग करने के लिए टिन का प्रयोग किया जाता है।


15. इलेक्ट्रोप्लाटिंग में कार्यखण्ड पर कौन सा आवेश दिया जाता है?

Ans - इलेक्ट्रोप्लाटिंग में कार्यखण्ड पर ऋणात्मक आवेश दिया जाता है।


16. फास्फेट लेपन के दो प्रयोग बताइये?

Ans - फास्फेट लेपन के दो प्रयोग निम्न है -

१. इसका प्रयोग कपड़े धोने वाली मशीनों, रेफ्रिजरेटर में किया जाता है।

२. आउटडोर फीटिंग व अन्य किसी प्रकार के उत्पादों में कार्बनिक फिनिशिंग प्राप्त करने के लिए किया जाता है।


17. फास्फेट लेपन में कार्यखंड को 45 मिनट तक किस में डुबोकर रखा जाता है

Ans - फास्फेट लेपन में कार्यखंड को 45 मिनट तक मैगनीज डाई हाइड्रोजन फास्फेट के घोल में में डुबोकर रखा जाता है।


18. फास्फेट लेपन की दो विधियों के नाम लिखिए?

Ans - फास्फेट लेपन की दो विधियों के नाम निम्न हैं-

१. पार्करीकरण

२. वाण्डीकरण


19. तप्त निमज्जन (hot immersion) क्या है?

Ans - यह ऐसी विधि है जिसके द्वारा धातुओं पर संक्षारण रोधी परत चढ़ाई जाती है।


20. तप्त निमज्जन (hot immersion) के द्वारा किस पर लेप चढ़ाया जाता है?

Ans - तप्त निमज्जन (hot immersion) के द्वारा लोहे और स्टील पर जस्ट की परत चढ़ाई जाती है।


21. फ्लक्सीकरण किसे कहते हैं?

Ans - कार्यखण्ड को अच्छी तरह साफ करके जिंक क्लोराइड का नमक के अम्ल के घोल में डूबाने की प्रक्रिया को फ्लक्सीकरण कहते हैं।


22. टिन लेपन की आधुनिक विधि कौन सी है?

Ans - टिन लेपन की आधुनिक विधि इलेक्ट्रोटिनिंग है।


23. इलेक्ट्रोटिनिंग किसे कहते हैं?

Ans - कार्यखंड को जब वैद्युत अपघटन में डुबोकर कैथोड से कार्यखण्ड तक विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है जिसके फलस्वरूप कार्यखंड पर टिन का लेपन हो जाता है इस प्रक्रिया को इलेक्ट्रोटिनिंग कहते हैं।


24. बफिंग द्वारा धातु का पृथक्करण कितना होता है?

Ans - बफिंग द्वारा धातु का पृथक्करण 0.0025 - 0.0075 mm होता है।


25. बफिंग प्रक्रिया में बफिंग पहिये किसके बनाए जाते हैं?

Ans - बफिंग प्रक्रिया में बफिंग पहिये सूती वस्त्र, ऊन और नमदे से बनाए जाते हैं।


26. बफिंग पहियों का व्यास कितना होता है?

Ans - बफिंग पहियों का व्यास 300-750mm होता है।


27. बफिंग पहिये पर किस पदार्थ का अपघर्षी कण लगाया जाता है?

Ans - बफिंग पहिये पर एलमुनियम ऑक्साइड और क्रोमियम ऑक्साइड पदार्थ का अपघर्षी कण लगाया जाता है।


28. सतह उपचार के प्रमुख तत्व के बारे में लिखिए?

Ans - सतह उपचार के प्रमुख तत्व निम्न हैं -

●कार्यखंड की सतह की सफाई करना।

●कार्यखंड की सतह की सुरक्षा करना।

●कार्यखंड की सतह की रंगाई पुताई करना।

●कार्यखंड के सतह की गुणों में परिवर्तन करना।


29. टम्बलन (Tumbling) किसे कहते हैं?

Ans - कार्यखंड की सतह पर से धूल, पपड़ी तथा अन्य पदार्थों को हटाने के लिए टंबलिंग का प्रयोग किया जाता है यह सस्ती विधि है।


30. कार्यखंड के सतह उपचार के यांत्रिक विधियों के नाम लिखिए?

Ans - कार्यखंड के सतह उपचार के यांत्रिक विधियों के नाम निम्न हैं-

१. सतह पर पट्टी से घिसाई करना।

२. तार से ब्रश करना।

३. ग्राइंडिंग शोधन करना।

४. टंबलिंग प्रक्रिया।

५. बफिंग प्रोसेस।



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments