मशीनी अंगों पर संयुक्त नमन तथा मरोड़ घुर्ण (Machine Parts Subjected to Combined Bending and Twisting Moment) से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर

मशीनी अंगों पर संयुक्त नमन तथा मरोड़ घुर्ण (Machine Parts Subjected to Combined Bending and Twisting Moment)


1. मशीन के असफल होने के तीन सिद्धांत बताइए?

Ans - मशीन के असफल होने के तीन सिद्धांत निम्न हैं -

१. अधिकतम मुख्य प्रतिबल सिद्धांत या रैकीन सिद्धांत

२. अधिकतम कर्तन प्रतिबल सिद्धांत या कूलंब और गेस्ट सिद्धांत

३. अधिकतम विकृति ऊर्जा सिद्धांत


2. अधिकतम मुख्य प्रतिबल सिद्धांत या रैकीन सिद्धांत (Maximum Principal Stress Theory or Rankine Theory) का सिद्धांत लिखिये?

Ans - इस सिद्धांत के अनुसार किसी बिंदु पर कोई अंग तब असफल होता है जब उस बिंदु पर अधिकतम मुख्य प्रतिफल का मान पदार्थ के सरल तनाव परीक्षण में  उसकी प्रत्यास्थता सीमा पर प्रतिबल से अधिक हो जाता है।

f1 = fx + fy/2 + 1/2 √[(fx - fy)^2 + 4q^2]


3. रैकीन सिद्धांत का प्रयोग किस पदार्थो के लिए किया जाता है?

Ans - रैकीन सिद्धांत का प्रयोग भंगुर पदार्थो के लिए किया जाता है।


4. अधिकतम कर्तन प्रतिबल सिद्धांत या कूलंब और गेस्ट (Maximum Shear Stress or Columb and Guest Theory) का सिद्धांत लिखिये?

Ans - इस सिद्धांत के अनुसार किसी बिंदु पर कोई अंग तभी असफल होता है जब उस बिंदु पर अधिकतम कर्तन का मान पदार्थ के सरल तनाव परीक्षण में उसकी प्रत्यास्थता सीमा पर अधिकतम कर्तन प्रतिबल के बराबर हो जाता है।

अधिकतम कर्तन प्रतिबल = f1-f2/2 - 1/2√[(fx-fy)^2 + 4q^2]


5. कूलंब और गेस्ट सिद्धांत का प्रयोग किस पदार्थो के लिए किया जाता है?

Ans - कूलंब और गेस्ट सिद्धांत का प्रयोग तन्य पदार्थो के लिए किया जाता है।


6. अधिकतम विकृति ऊर्जा का सिद्धांत (Maximum Strain Energy Principle) लिखिये?

Ans - इस सिद्धांत के अनुसार किसी द्वि-अक्षीय प्रतिबल प्रणाली में किसी कारट पर कोई अंग तभी असफल होता है जब उसके प्रति इकाई आयतन में विकृति ऊर्जा का मान पदार्थ के सरल तनाव परीक्षण में पराभव या चरम बिंदु पर विकृति के बराबर हो जाती है।


7. अधिकतम विकृति ऊर्जा सिद्धांत का प्रयोग किन पदार्थों के लिए किया जाता है?

Ans - अधिकतम विकृति ऊर्जा सिद्धांत का प्रयोग तन्य पदार्थों के लिए किया जाता है।


8. समतुल्य नमन घूर्ण (Equivalent Bending) किसे कहते हैं?

Ans - नमन घूर्ण और मरोड़ घूर्ण के सम्मिलित प्रभाव से जितना प्रतिबल उत्पन्न होता है उतना अकेले ही शाफ्ट में प्रतिबल उत्पन्न करने वाले नमन घूर्ण को समतुल्य नमन घूर्ण (Equivalent Bending) कहते हैं।


9. समतुल्य मरोड़ घूर्ण (Equivalent Twisting Moment) किसे कहते हैं?

Ans - नमन घूर्ण और मरोड़ घूर्ण के सम्मिलित प्रभाव से जितना कर्तन प्रतिबल उत्पन्न होता है उतना अकेले ही शाफ्ट में कर्तन प्रतिबल उत्पन्न करने वाले नमन घूर्ण को समतुल्य नमन घूर्ण (Equivalent Twisting Moment) कहते हैं।


10. समतुल्य नमन घूर्ण (Equivalent Bending) का फार्मूला लिखिये?

Ans - इसे Me से प्रदर्शित करते हैं -

Me = 1/2 [M+√M^2 + T^2]


11. समतुल्य मरोड़ घूर्ण (Equivalent Twisting Moment) का फॉर्मूला लिखिये?

Ans - इसे Te से प्रदर्शित करते हैं -

Te = [√M^2 + T^2]


12. प्रलम्ब या ओवर हंग क्रैंक पिन (Over Hang Crank Pin) किसे कहते हैं?

Ans - क्रैंक के माध्यम से इंजन में पिस्टन की पश्चात गति को क्रैंक शाफ्ट की घूर्णन गति में बदला जाता है।


13. ओवर हंग क्रैंक पिन कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - यह दो प्रकार के होते हैं 

१. केंद्र क्रैंक (Centre Crank)

२. साइड करंट (Side Crank)



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments