रिवेटित तथा वेल्डन जोड़ (Riveted and Welded Joints) से सम्बंधित प्रश्न & उत्तर

रिवेटित तथा वेल्डन जोड़ (Riveted and Welded Joints)


1. रिवेट जोड़ के असफल होने का कारण बताइए?

Ans - रिवेट जोड़ को असफल होने के निम्न कारण है -

१. प्लेट के फट जाने के कारण भी रिवेट जोड़ असफल हो जाता है।

२. रिवेट का जब कर्तन होता है तब भी रिवेट जोड़ असफल हो जाता है।

३. रिवेट या प्लेट का अवभंजन होने के कारण भी रिवेट जोड़ असफल हो जाता है।


2. रिवेट जोड़ की दक्षता किसे कहते हैं?

Ans - किसी रिवेट की दक्षता , रिवेट जोड़ की सामर्थ्य तथा ठोस प्लेट की सामर्थ्य का अनुपात होता है।

रिवेट जोड़ की दक्षता = रिवेट जोड़ का सामर्थ्य / ठोस प्लेट का सामर्थ्य


वेल्डिंग की दो हानियां बताइए?

Ans - वेल्डिंग की दो हानियां निम्न हैं -

१. वेल्डिंग करते समय हानिकारक प्रकाश विकीकरण उत्पन्न होते हैं।

२. वेल्डिंग करने के कुशल कारीगर की आवश्यकता होती है।


3. वेल्डिंग के दो उपयोग बताइए?

Ans - वेल्डिंग के दो उपयोग निम्न हैं -

१. मशीन के पुर्जो को जोड़ने के लिए वेल्डिंग का प्रयोग किया जाता है।

२. टूटे हुए औजारों डाई तथा फ्रेम आदि के मरम्मत के लिए भी वेल्डिंग का प्रयोग किया जाता है।


4. वेल्डिंग जोड़ कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - वेल्डिंग जोड़ 5 प्रकार के होते हैं -

१. बट जोड़ (Butt Joint)

२. टी जोड़ (Tee Joint)

३. लैप जोड़ (Lap Joint)

४. कार्नर जोड़ (Corner Joint)

५. एज जोड़ (Edge Joint


5. रिवेट जोड़ कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - रिवेट जोड़ दो प्रकार के होते हैं-

१. लैप जोड़ (Lap Joints)

२. बट जोड़ (Butt Joints)


6. रिवेट जोड़ में लैप जोड़ (Lap Joints) कैसे लगाते हैं?

Ans - जब दो प्लेटें एक दूसरे के ऊपर चढ़ा कर जोड़ी जाती हैं तो प्लेट एक - दूसरे पर चढ़ी होती है उसमें रिवेट लगा दी जाती है।


7. रिवेट जोड़ में प्लेट फटने के सामर्थ्य का सूत्र बताइये?

Ans - रिवेट जोड़ में प्लेट फटने के सामर्थ्य का सूत्र निम्न है -

प्लेट फटने के सामर्थ्य, Pt = (p - d) × t × ft


8. रिवेट जोड़ में कर्तन जोड़ के सामर्थ्य का सूत्र बताइये?

Ans - रिवेट जोड़ में कर्तन जोड़ के सामर्थ्य का सूत्र निम्न है -

कर्तन जोड़ के सामर्थ्य (Single Shear)= n×2×1/4πd^2×fs

कर्तन जोड़ के सामर्थ्य (Double Shear)= n×1/4πd^2×fs


9. रिवेट जोड़ में रिवेट के अवभंजन के सामर्थ्य का सूत्र बताइये?

Ans - रिवेट जोड़ में रिवेट के अवभंजन के सामर्थ्य का सूत्र निम्न है-

रिवेट के अवभंजन के सामर्थ्य = n×d×t×gb


10. अनविन (Unwin) का सूत्र किसे कहते हैं?

Ans - d = 1.91 √t को Unwin Formula कहते हैं।


11. रिवेट जोड़ में बैक पिच का मान कितना रखा जाता है?

Ans - रिवेट जोड़ में बैक पिच का मान 2d से 3d रखा जाता है।


12. रिवेट जोड़ में सुरक्षा गुणांक कितना होना चाहिए?

Ans - रिवेट जोड़ में वायलर विनियम के अनुसार सुरक्षा गुणांक 4 से कम नहीं होना चाहिए।


13. रिवेट जोड़ के लिए किनारों की दूरी का मान कितना होना चाहिए?

Ans - किनारों की दूरी का मान 1.75d से कम नही होना चाहिए।


14. प्रति पिच रिवेट की संख्या ज्ञात करने का सूत्र बताइए?

Ans - प्रति पिच रिवेट की संख्या ज्ञात करने का फार्मूला -

N = जोड़ द्वारा कुल सहन किया जाने वाला भार / एक रिवेट की कर्तन या भंजन में सामर्थ्य (जो भी कम हो)


15. फीलेड वेल्ड की साइज कैसे ज्ञात की जाती है?

Ans - फीलेड वेल्ड की साइज उसकी न्यूनतम टांग की लंबाई द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

S = प्लेट की मोटाई - 1.5 mm


16. V बट वेल्डिंग की साइज कैसे  डिजाइन किया जाता है?

Ans - V बट वेल्डिंग की डिज़ाइन जोड़ पर लगने वाले संपीडन , तनाव तथा कर्तन बलो के आधार पर किया जाता है।



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments