रंग चक्र किसे कहते हैं? वैज्ञानिक रंग चक्र & ओस्टवाल्ड रंग चक्र

रंग चक्र की परिभाषा (Color Wheel Definition in Hindi) -:

यह रंगों का ऐसा चक्र होता है जिसमें प्राथमिक रंग और उसके विरोधी रंग उपस्थित होते हैं। इस प्रकार के चक्र को रंग चक्र (Color Wheel) कहा जाता है। इसमें एक वृत्ताकार चक्र होता है जिसको कई भाग में बाटा गया होता है तथा इसमें आमने सामने अलग-अलग रंग होते हैं जो एक दूसरे के विरोधी रंग होते हैं।


रंग चक्र के प्रकार (Types of Color Wheel in Hindi) -:

समान्यतः रंग चक्र को 2 भागों में विभाजित किया जाता है-

1. वैज्ञानिक रंग चक्र

2. ऑस्टवाल्ड रंग चक्र


1. वैज्ञानिक रंग चक्र (Scientific Color Wheel) -:

वैज्ञानिक रंग चक्र (Scientific Color Wheel in Hindi))
वैज्ञानिक रंग चक्र

यह रंग चक्र संशोधित करके बनाए गए हैं जो आधुनिक युग के हैं। इसको वैज्ञानिकों द्वारा शोध करके बनाया गया है। वैज्ञानिक रंग चक्र के अनुसार, रंग चक्र में छह रंग होते हैं। यह 6 रंग एक दूसरे के आमने सामने उपस्थित होते हैं। इन 6 रंगों के नाम लाल, नीला, पीला, हरा, नारंगी और बैगनी होता है। इन छह रंगों का प्रयोग करते हुए जब एक वृत्ताकार चक्र में इनको रखा जाता है तो इन छह रंगों के द्वारा एक चक्र बनता है, जिसे वैज्ञानिक रंग चक्र कहा जाता है। वैज्ञानिक रंग चक्र में लाल का विरोधी हरा रंग, नारंगी का विरोधी नीला रंग, और बैंगनी का विरोधी पीला रंग होता है।


2. ऑस्टवाल्ड रंग चक्र (Ostwald Color Wheel) -:

ऑस्टवाल्ड रंग चक्र (Ostwald Color Wheel in Hindi)
ऑस्टवाल्ड रंग चक्र

यह रंग चक्र संशोधित करके बनाए गए हैं जो ओस्टवाल्ड  के द्वारा प्रस्तुत किये गए हैं। इसको ओस्टवाल्ड ने अपने अनुसार शोध करके बनाया था। ओस्टवाल्ड रंग चक्र के अनुसार, रंग चक्र में 8 रंग होते हैं। यह 8 रंग एक दूसरे के आमने सामने उपस्थित होते हैं। इन 8 रंगों के नाम लाल, नीला, पीला, हरा, नारंगी , समुंद्री हरा, धानी और बैगनी होता है। इन 8 रंगों का प्रयोग करते हुए जब एक वृत्ताकार चक्र में इनको रखा जाता है तो इन 8 रंगों के द्वारा एक चक्र बनता है, जिसे ओस्टवाल्ड रंग चक्र कहा जाता है। ओस्टवाल्ड रंग चक्र में लाल का विरोधी हरा रंग, नारंगी का विरोधी समुंद्री हरा या आसमानी नीला रंग, पीला का विरोधी नीला रंग, और बैंगनी का विरोधी धानी रंग होता है।

Post a Comment

0 Comments