पारम्परिक धातु कर्तन प्रक्रम (Conventional Metal Cutting Process) के प्रश्नोत्तरी

पारम्परिक धातु कर्तन प्रक्रम( Conventional Metal Cutting Process)


1. गरारी छिलाई (Gear Shaving) किसे कहते हैं?

Ans - गियर के दांतो को बहुत थोड़ी मात्रा (0.03 mm से 0.08 mm) में छिलने की प्रक्रिया को गियर छिलाई कहते हैं।


2. Gear Shaving से गियर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Ans - गियर को छिलने के बाद गियर की सतह चिकनी हो जाती है और उसके दांतो को मजबूती मिलती है तथा इसके द्वारा मशीनिंग करते समय शोरगुल भी कम होता है।


3. गियर को छिलने के लिए कितनी विधियों का प्रयोग किया जाता है?

Ans - गियर को छिलने के लिए दो विधियों का प्रयोग किया जाता है -

१.घुर्णी छिलाई (Rotary shaving)

२.रैक छिलाई (Rack shaving)


4. गियर बर्निशन किसे कहते हैं?

Ans - यह गियर को फिनिशिंग करने की ऐसी विधि है जिसमे कठोरीकरण से पूर्व गियर की फिनिशिंग किया जाता है जिसे गियर बर्निशन कहते हैं।


5. चूड़ी अपघर्षण करने की कितनी विधि होती है?

Ans - यह दो प्रकार के होते हैं -

१. एकल उभारित पहिए द्वारा चूड़ी अपघर्षण

२. बहु उभारित पहिए द्वारा चूड़ी अपघर्षण


6. थ्रेड रोलिंग किसे कहते हैं?

Ans - ऐसी प्रक्रिया जिसमें बेलनाकार कार्यखंड ऊपर चूड़ियां, चूड़ीदार डाइयो के मध्य दाब देकर काटी जाती हैं उसे थ्रेड रोलिंग कहते हैं।


7. थ्रेड रोलिंग में कितनी प्रकार की डाईयों का प्रयोग होता है?

Ans - थ्रेड रोलिंग में दो प्रकार की डाईयों का प्रयोग होता है -

१. चपटी डाई

२. बेलनाकार डाई


8. Cutting Fluid के गुण बताइये?

Ans - Cutting Fluid के गुण -

१. यह गंध रहित और पारदर्शी होना चाहिए।

२. इस तेल को भंडार करने पर खराब नहीं होना चाहिए।

३. कटिंग तेल में झाग उत्पन्न नहीं होना चाहिए।

४. कार्यखण्ड को कटिंग करते समय मशीनिंग सतहों को गीला करने का गुण होना चाहिए।


9. Deep Hole (गहन छिद्र) किसे कहते हैं?

Ans - जिस छिद्र की गहराई उसके व्यास के 3 गुने से अधिक होता है उसे डीप होल कहते हैं।


10. बाह्य चूड़ी काटने की विधियों को लिखिए?

Ans - कार्यखण्ड पर बाह्य चूड़ियों को चार प्रकार से काटा जाता है-

१. डाई शीर्ष से चूड़ी काटना (Threading by using die heads)

२. चूड़ी भूमिकर्तन (Thread milling)

३. चूड़ी अपघर्षण (Thread grinding)

४. चूड़ी बेल्लन (Thread rolling)


11. Boring किसे कहते हैं?

Ans - ढलाई, फोर्जन अथवा वेधन द्वारा पहले से निर्मित छिद्र के आकार को बढ़ाने (Enlarging) की प्रक्रिया को प्रवेधन (Boring) कहते है।


12. बोरिंग मशीन कितने प्रकार की होती हैं?

Ans - बोरिंग मशीन चार प्रकार की होती हैं -

१. क्षैतिज बोरिंग मशीन

२. उदग्र बोरिंग मशीन

३. परिशुद्ध बोरिंग मशीन

४. जिग बोरिंग मशीन


13. Cutting Fluid को कितने भागो में बांटा गया है?

Ans - Cutting Fluid को दो भागो में बांटा गया है -

१. शीतलक (Coolants)

२. स्नेहक (Lubricants)


14. बहु तर्कु बरमा प्रेस (Multi Spindle Drill Press) के प्रयोग बताइये?

Ans - बहु-तर्क बरमा प्रेस एक ऐसी छिद्र करने वाली मशीन है जिसका उपयोग किसी कार्यखण्ड पर एक साथ अनेक छिद्र को बनाने के लिए किया जाता है।


15. कटाई तरल (Cutting Fluid) के चार महत्वपूर्ण कार्य बताइये?

Ans - Cutting Fluid के चार महत्वपूर्ण कार्य निम्न हैं-

१. कटाई तरल का प्रयोग करके कार्यखंड और औजार के बीच घर्षण को कम किया जाता है।

२. कटाई तरह का प्रयोग करने से कटिंग टूल का जीवन काल बढ़ता है।

३. इस तरल का प्रयोग करने से मशीनिंग की सतह को अच्छी फिनिशिंग प्राप्त होती है।

४. कटिंग प्रोसेस करते समय उपजी उष्मा को कटाई तरल के द्वारा कम किया जाता है।


16. शीतलक का प्रयोग कहां किया जाता है?

Ans - शीतलक का प्रयोग उच्च गति से कटाई करने वाले टूल पर किया जाता है।


17. स्नेहक का प्रयोग कहां किया जाता है?

Ans - स्नेहक का प्रयोग जटिल संरचनाओं की मशीनिंग करते समय किया जाता है।


18. थ्रेड मिलिंग द्वारा कितनी विधियों से चूड़ियां काटी जाती है?

Ans - थ्रेड मिलिंग द्वारा दो विधियों से चूड़ियां काटी जाती है -

१. एकी-थ्रेड कटर द्वारा चूड़ी काटना

२. बहु-थ्रेड कटर द्वारा चूड़ी काटना


19. चेजर किसे कहते हैं?

Ans - डाई शीर्ष में चूड़ी काटने में जो औजार प्रयोग किया जाता है उसे ही चेजर कहते हैं।


20. चेजर कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - चेजर तीन प्रकार के होते हैं-

१. रेडियल चेजर

२. स्पर्शी चेजर

३. वृताकार चेजर


21. थ्रेड मिलिंग किसे कहते हैं?

Ans - किसी कार्यखंड पर चूड़ी काटते समय कटर का झुकाव कोण को जब कार्यखंड के अक्ष से हेलिक्स कोण के बराबर रखा जाता है और कार्यखंड को विपरीत दिशा में घुमाकर चूड़ी काटने की प्रक्रिया को थ्रेड मिलिंग कहते हैं।



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments