प्रतिबल एवम विकृति (Stresses and Strain) से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

 

प्रतिबल एवम विकृति (Stresses and Strain)

1. बल किसे कहते हैं?

Ans - ऐसी क्रिया जो किसी स्थिर या चलती हुई वस्तु की स्थिति में परिवर्तन करें या परिवर्तन करने का विरोध करें उसे बल कहते हैं।


2. बल का मात्रक क्या है?

Ans - अंतर्राष्ट्रीय पद्धति में बल का मात्रक न्यूटन है जिसे यह N द्वारा प्रदर्शित किया जाता है तथा CGS पद्धति में बल का मात्रक डाइन होती है।


3. बल कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - बल दो प्रकार के होते हैं-

१. तनाव बल (Tension Force)

२. संपीडन बल (Compression Force)


4. तनाव बल (Tension Force) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे बल जो वस्तु में कणों को दूर करने का प्रयास करते हैं उसे तनाव बल (Tension Force) कहते हैं।


5. संपीडन बल (Compression Force) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे ही बल जो किसी निकाय में स्थित कणों को दबाने का प्रयास करते हैं अर्थात एक पास लाने का प्रयास करते हैं ऐसे बल को संपीडन बल (Compression Force) कहते हैं।


6. भार (load)किसे कहते हैं?

Ans - पृथ्वी का आकर्षण बल प्रत्येक वस्तु को पृथ्वी के केंद्र की ओर खींचता है यह आकर्षण बल ही वस्तु का भार कहलाता है।


7. भार कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - भार तीन प्रकार के होते हैं -

१. अचल तथा चल भार

२. अक्षीय तथा अनुप्रस्थ भार

३. तनाव, संपीडन तथा कर्तन भार


8. अचल भार (Dead Load) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे भार जो अपना मान बदले बिना क्रिया करते हैं और क्रिया की स्थिति भी निश्चित होती है उसे अचल भार कहते हैं। जैसे - खंभे पर केबिल का भार


9. चल भार (Live Load) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे भार जो अपना मान बदलते हुए क्रिया करते हैं और क्रिया की स्थिति निश्चित नही होती है उसे चल भार कहते हैं। जैसे - पूल पर रेलगाड़ी का भार


10. अक्षीय भार (Axial Load) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे भार जो किसी वस्तु की लंबाई की अक्ष पर उसकी समांतर दिशा में कार्य करते हैं उन्हें अक्षीय भार कहते हैं। इसे Direct Load भी कहते हैं।
यह दो प्रकार से लगाए जा सकते हैं-

१. वस्तु की लंबाई की अक्ष के समांतर कुछ दूरी पर।

२. वस्तु की लंबाई की अक्ष से होते हुए।


11. अनुप्रस्थ भार (Transverse Load) किसे कहते हैं? 

Ans - ऐसे भार जो वस्तु की लंबाई की अक्ष के लंबवत दिशा में क्रिया करते हैं उन्हें अनुप्रस्थ भार कहते हैं। इसे Shear Load भी कहते हैं।


12. तनाव भार किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे भार जो वस्तु को खींचने का कार्य करते हैं उसे तनाव भार कहते हैं।


13. संपीडन भार किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे भार जो वस्तु को दबाने का कार्य करते हैं उसे संपीडन भार कहते हैं।


14. प्रतिबल (Stress) किसे कहते हैं?

Ans - किसी बिंदु के इकाई क्षेत्रफल पर कार्य करने वाले आंतरिक प्रतिरोधी बल को प्रतिबल (Stress) कहते हैं।

प्रतिबल = आंतरिक प्रतिरोधी बल / क्षेत्रफल


15. प्रतिबल (Stress) का मात्रक है?

Ans - प्रतिबल का मात्रक न्यूटन/mm^2 होता है।


16. प्रतिबल (Stress) कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - प्रतिबल (Stress) निम्न प्रकार के होते हैं -

●तनाव व संपीडन प्रतिबल

●सीधे तथा नमन प्रतिबल

●कर्तन या स्पर्शीय प्रतिबल


17. तनाव प्रतिबल (Tensile Stress) किसे कहते हैं?

Ans - जब किसी वस्तु में भार या बल खिंचाव में लगता है तो वस्तु में उत्पन्न हुये प्रतिबल, तनाव प्रतिबल (Tensile Stress) कहते हैं।


18. संपीडन प्रतिबल (Compression Stress) किसे कहते हैं?

Ans - जब किसी वस्तु में भार या बल दबाने में कार्य करता है तो वस्तु में उत्पन्न हुये प्रतिबल को संपीडन प्रतिबल (Compression Stress) कहते हैं।


19. नमन प्रतिबल (Bending Stress) किसे कहते हैं?

Ans - जब किसी बीम पर बाहर से अनुप्रस्थ भार कार्य करता है तो उसके आकार में परिवर्तन नमन के रूप में होता है इस आकार परिवर्तन का विरोध करने के लिए जो प्रतिबल विरोध करता है उसे नमन प्रतिबल कहते हैं।


20. सीधे प्रतिबल (Direct Stress) किसे कहते हैं?

Ans - जब किसी बीम पर बाहर से उत्केंद्रित भार कार्य करता है तो उसके आकार में परिवर्तन नमन प्रतिबल के साथ तनाव या सीधा प्रतिबल भी उपजते है जिन्हें सीधे प्रतिबल (Direct Stress) कहते हैं।


21. कर्तन या स्पर्शीय प्रतिबल (Shear or Tangential) किसे कहते हैं?

Ans - जब किसी पदार्थ पर कर्तन भार कार्य करता है तो पदार्थ में उत्पन्न हुए प्रतिबल को कर्तन या स्पर्शीय प्रतिबल (Shear or Tangential) कहते हैं।

q = F/a


22. विकृति (Strain) किसे कहते हैं?

Ans - बाह्य बलों के प्रभाव से पदार्थ के आकार में हुए परिवर्तन की माप को ही विकृति कहते हैं।
विकृति=आकार में परिवर्तन/प्रारम्भिक परिवर्तन


23. विकृति (Strain) कितने प्रकार की होती है?

Ans - विकृति तीन प्रकार की होती है-

१. लंबाई में विकृति

२. कर्तन विकृति

३. आयतन विकृति


24. प्रत्यास्थता की सीमा (Elastic Limit) किसे कहते हैं?

Ans - प्रत्यास्थता कि वह अंतिम सीमा जिसके बाद पदार्थ प्लास्टिसिटी का गुण प्रदान कर लेगा प्रत्यास्थता की सीमा (Elastic Limit) कहलाती है।


25. हुक का नियम बताइए?

Ans - इस नियम के अनुसार प्रत्यास्थता सीमा के अंदर प्रतिबल तीव्रता, उससे से संबंधित विकृति के समानुपाती होता है।


26. हुक स्थिरांक कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - हुक स्थिरंक तीन प्रकार के होते हैं -

१. यंग मापांक (Young Modulus)

२. कर्तन मापांक (Rigidity Modulus)

३. आयतन मापांक (Bulk Modulus)


27. यंग मापांक (Young Modulus) किसे कहते हैं?

Ans - प्रत्यास्थता सीमा के अंदर सीधे प्रतिबल और उपजी विकृति के अनुपात को प्रत्यास्थता गुणांक या यंग मापांक कहते हैं।
या  E = P/e


28. कर्तन मापांक (Rigidity Modulus) किसे कहते हैं?

Ans - प्रत्यास्थता सीमा के अंदर कर्तन प्रतिबल और उससे संबंधित कर्तन विकृति के अनुपात को कर्तन मापांक कहते हैं।


29. आयतन मापांक (Bulk Modulus) किसे कहते हैं?

Ans - प्रत्यास्थता सीमा के अंदर तीनों परस्पर लंब दिशा में समान मान तथा प्रकृति के सीधे प्रतिबल के अनुपात को आयतन मापांक कहते हैं। इसे K द्वारा प्रदर्शित करते हैं।

K = सीधा प्रतिबल / आयतन विकृति


30. सुरक्षा गुणांक (Factor of Safety) किसे कहते हैं?

Ans - अंतिम प्रतिबल तथा कार्यकारी प्रतिबल के अनुपात को सुरक्षा गुणांक (Factor of Safety)  कहते हैं इसे S से प्रदर्शित किया जाता है।

सुरक्षा गुणांक = अंतिम प्रतिबल / कार्यकारी प्रतिबल


31. कार्यकारी प्रतिबल (Working Stress) किसे कहते हैं?

Ans - कार्य करते समय किसी पदार्थ पर जितना अधिकतम प्रतिबल मान्य होता है उसे कार्यकारी प्रतिबल कहते हैं।


32. अंतिम प्रतिबल (Ultimate Stress) किसे कहते हैं?

Ans - जब किसी पदार्थ को तोड़ा जाता है तो पदार्थ जिस भार पर टूटता है उसे अंतिम भार या अंतिम प्रतिबल कहते हैं।


33. पायजान अनुपात (Piassion's Ratio) किसे कहते हैं?

Ans - पार्श्व विकृति और लंबाई में विकृति के अनुपात को पायजन अनुपात कहते हैं।

पायजन अनुपात = पार्श्व विकृति / लंबाई में विकृति



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments