Lap Joint क्या है? प्रकार । Lap Joint के लाभ और हानि

जोड़ी जाने वाली प्लेटों (कार्यखण्ड) को, जब एक-दूसरे के ऊपर चढ़ाकर Welding जोड़ लगाया जाता है तो ऐसी वेल्डिंग जोड़ लगाने की प्रक्रिया लैप जोड़ (Lap Joint) कहलाती है। लैप जोड़ (Lap Joint) मे जोड़ी जाने वाली plate (जॉब) के किनारों की तैयारी नहीं करनी होती है। जिसके कारण समय और कीमत दोनों की बचत होती है। लैप जोड़ (Lap Joint) देखने में अधिक सुंदर नहीं लगते हैं और साथ-साथ यह जोड़ अधिक टिकाऊ भी नहीं होते हैं। साधारण तौर पर Lap Joint पतली चादरो में लगाएं जाते हैं। ये जोड़ 3mm से अधिक मोटी प्लेट (जॉब) पर नही लगाएं जाते हैं।


Lap Joint
Lap Joint


ये भी पढ़े.....


Lap Joint के प्रकार -

Lap Joint को 9 भागो में बांटा गया है। क्योंकि इस joint में अलग-अलग तरीके से भिन्न-भिन्न आकार के लगभग 9 तरीकों से जॉब को वेल्डिंग द्वारा जोड़ा जा सकता है।

1. Single Fillet

2. Double Fillet

3. Single Lap

4. Double Lap

5. Close Joggled

6. Open Joggled

7. Flanged Single Lap

8. Linear Slotted

9. Circular Slotted


Lap Joint के प्रकार


Lap Joint के लाभ और हानि

Lap Joint के लाभ-

1. Lap Joint एक ऐसा Joint है जिसमें कभी भी कोर सज्जा (Edge Preparation) करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

2. Lap Joint को बनाने का खर्च कम आता है।

3. Lap Joint में जब Single Fillet जोड़ बनाया जाता है तो उसमें कम filler metal की आवश्यकता होती है। जिससे कुछ आमदनी की बचत होती है।

4. Lap Joint के सभी जोड़ मजबूत होते हैं। इन्हें आसानी से नहीं तोड़ा जा सकता है।


Lap Joint से हानि-

1. Lap Joint देखने में भद्दे लगते हैं ये अच्छे दिखाई नहीं पड़ते हैं।

2. जब दोनों जॉब एक - दूसरे के ऊपर चढ़े होते हैं तो कार्यखंड का उत्पादन महंगा हो जाता है।

3. 3mm से अधिक मोटी जॉब को Lap Joint के रूप में नहीं जोड़ा जा सकता है।

4. Single Fillet में Matel कम लगता है परन्तु अन्य में Filler Matel अधिक लगता है। जिससे यह महंगा पड़ता है।

 


ये भी पढ़े.....


वेल्डन (Welding) -:






वैद्युत प्रतिरोध वेल्डिंग क्या है?



सॉलि़ड फेज वेल्डिंग (Solid Phase Welding) क्या है?



ब्रेजिंग वेल्डिंग (Brazing Welding) क्या है?

  • ब्लो पाइप ब्रेजिंग (Blow Pipe Brazing) क्या है
  • भट्टी ब्रेजिंग (Furnace Brazing)
  • टॉर्च ब्रेजिंग (Torch Brazing)
  • निर्वात ब्रेजिंग (Vacuum Brazing)
  • इंडक्शन ब्रेजिंग (Induction Brazing)
  • डीप ब्रेजिंग (Dip Brazing)
  • रेजिस्टेंस ब्रेजिंग (Resistance Brazing)

Post a Comment

0 Comments