लेजर बीम वेल्डिंग (Laser Beam Welding) । लाभ । उपयोग

लेजर बीम वेल्डिंग (Laser Beam Welding in hindi)

लेजर बीम वेल्डिंग एक ऐसी वेल्डिंग है जिसमें समान्तर तरंगों का प्रकाश पुंज और एक ही प्रकार के प्रकाश पुंज को लेजर बीम की सहायता से उच्च प्रकाश पुंज प्राप्त करते हुए कार्यखण्ड की सतह पर गिराया जाता है जिसके फलस्वरूप उष्मा उपजती है और कार्यखण्ड पिघलते हुए आपस मे वेल्डिंग जोड़ बनाते हैं।

लेजर बीम में समान्तर तरंगों का प्रकाश पुंज और एक ही प्रकार के प्रकाश पुंज को प्राप्त करने के लिए रेडिएशन को बार-बार बनाकर, उच्च प्रकाश पुंज बनाया जाता है।


लेजर बीम वेल्डिंग
Laser Beam Welding Process

ये भी पढ़े.....


सभी प्रकार की प्रकाश की किरणे, ऊर्जा की तरंगों से बनी हुई होती हैं। साधारण प्रकाश तो कई तरह के तरंगों के मिश्रण से बना हुआ होता है। साधारण प्रकाश के कई तरह के तरंगों के मिश्रण से बने होने के कारण ये सभी तरंगे मिलकर भी उच्च ऊर्जा स्रोत नही बना पाती हैं। जबकि लेजर बीम में समान्तर तरंगों का प्रकाश पुंज और एक ही प्रकार के प्रकाश का पुंज होता है। Laser Beam Welding को LBW भी कहा जाता है।

लेजर (LASER) का पूरा नाम Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation है।
लेजर वेल्डिंग में वेल्ड पूल छोटा बनता है और जल्दी ही ठंडा होकर जम जाता है। इसीलिए कोई भी रासायनिक क्रिया पिघली धातु और वायुमंडल के गैसों से नहीं हो पाती है। और इसी कारण लेज़र बीम वेल्डिंग में रक्षात्मक कवच (Safety Cover) की आवश्यकता नहीं पड़ती है।


लेजर बीम वेल्डिंग (Laser Beam Welding) के लाभ  और उपयोग - 

A. इस बिल्डिंग के द्वारा प्रत्येक प्रकार के मेटल को लगभग जोड़ा जा सकता है।

B. यह ऐसी वेल्डिंग है जिसमें बहुत छोटे-छोटे और पास-पास लगे कार्यखंड को भी हम आसानी से जोड़ सकते है।

C. इस वेल्डिंग में इलेक्ट्रान बीम वेल्डिंग की तरह निर्वात उत्पन्न करने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं होती है।

D. इस वेल्डिंग के द्वारा ऊष्मा का प्रभाव बहुत कम क्षेत्रों पर पड़ता है।

E. इस वेल्डिंग के द्वारा किसी कार्यखंड का Hardness खोये बिना आसानी से वेल्डिंग किया जा सकता है।

F. इस वेल्डिंग में, प्रकाश के द्वारा वेल्डिंग किया जाता है और इसीलिए माइक्रोन तक वेल्डिंग की सेटिंग की जा सकती है।

G. इस वेल्डिंग में यह आवश्यक नहीं होता है, जिस धातु का वेल्डिंग हम लोग कर रहे हैं वह विद्युत चालक ही हो। इसमें किसी भी प्रकार की धातु का वेल्डिंग किया जा सकता है।

H. Laser Beam Welding के द्वारा प्लास्टिक और पारदर्शी शीशे के अंदर भी जोर लगाए जाते हैं।

I. इस Laser Beam Welding के द्वारा छोटे से छोटे धातु को minimum स्तर के कार्यखंड को वेल्डिंग किया जा सकता है।

J. यह वेल्डिंग दो अलग-अलग धातुओं को आपस में आसानी से जोड़ देती है जिसका जोड़ भी मजबूत होता है।

K. जिस धातु का मोल्डिंग प्वाइंट अधिक होता है उन धातु को भी लेजर बीम वेल्डिंग द्वारा जोड़ा जा सकता है।

L. यह ऐसी वेल्डिंग है जिसमें दोनों प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं अर्थात धातु को काटा भी जा सकता है और धातु को जोड़ा भी जा सकता है।


लेजर बीम वेल्डिंग के विभिन्न भाग और उसके कार्य-

इस वेल्डिंग के विभिन्न भाग और उसके कार्य का उल्लेख निम्न है।

1. नकली रूबी (Artificial Ruby)

2. पम्पिंग स्रोत (Pumping Source)

3. कैपेसिटर (Capacitor Storage)


1. नकली रूबी (Artificial Ruby)

Artificial Ruby को एल्युमीनियम ऑक्साइड( Al2O3) के द्वारा बनाया जाता है। इसमें कुछ क्रोमियम धातु भी मिलाया जाता है। जो रेडिएशन पैदा करता है। नकली रूबी के दोनों सिरों पर दर्पण बनाया जाता है। यह दर्पण, रेडिएशन को रूबी के अंदर की ओर परिवर्तित करती है। जिस दर्पण की ओर रेडिएशन को  बाहर लेना होता है उधर दर्पण की परावर्तिता 98% बनाया जाता है जबकि दूसरे तरफ 100% परावर्तिता बनाई जाती है।


2. पम्पिंग स्रोत (Pumping Source)

Pumping Source, रूबी के चारो ओर एक फ्लैश ट्यूब के रूप में रहती है। इस फ्लैश ट्यूब में Xenon जैसी inert गैसे भरी होती हैं। फ्लैश ट्यूब विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में बदलने का कार्य करती है और हजारों फ्लैश प्रति सेकेंड की दर से फ्लैश करने देती है।


3. कैपेसिटर (Capacitor Storage)

कैपेसिटर स्टोरेज का कार्य Xenon गैस को ट्यूब में विद्युत ऊर्जा देना और उसे स्टोर करना होता है।



ये भी पढ़े.....


वेल्डन (Welding) -:






वैद्युत प्रतिरोध वेल्डिंग क्या है?



सॉलि़ड फेज वेल्डिंग (Solid Phase Welding) क्या है?



ब्रेजिंग वेल्डिंग (Brazing Welding) क्या है?

  • ब्लो पाइप ब्रेजिंग (Blow Pipe Brazing) क्या है
  • भट्टी ब्रेजिंग (Furnace Brazing)
  • टॉर्च ब्रेजिंग (Torch Brazing)
  • निर्वात ब्रेजिंग (Vacuum Brazing)
  • इंडक्शन ब्रेजिंग (Induction Brazing)
  • डीप ब्रेजिंग (Dip Brazing)
  • रेजिस्टेंस ब्रेजिंग (Resistance Brazing)

Post a Comment

0 Comments