इलेक्ट्रो स्लैग वेल्डिंग (Electro Slag Welding) किसे कहते हैं?

इलेक्ट्रो स्लैग वेल्डिंग (Electro Slag Welding in hindi)

ऐसी वेल्डिंग जिसमें पिघला हुआ मैल (Slag) ही फिलर मेटल वायर और कार्यखण्ड की सतह को प्लास्टिक स्टेज तक लाता है और वेल्डिंग जोड़ बनाने का कार्य करता है इस प्रकार की वेल्डिंग को इलेक्ट्रो स्लैग वेल्डिंग (Electro Slag Welding) कहते हैं।


Electro Slag Welding in hindi
Electro Slag Welding Process


ये भी पढ़े.....


Electro Slag Welding, आर्क और Resistance वेल्डिंग की तरह कार्य करती है।

जब पिघले हुए फ्लक्स में वैद्युत दिया जाता है तो स्लैग और फ्लक्स में Resistance पैदा हो जाता है जिसके फलस्वरूप स्लैग का तापमान बढ़ जाता है। फ्लक्स जब पिघलता है तो उसमे से निकलने वाला स्लैग  ही कार्यखण्ड को उष्मा प्रदान करती है।

आर्क द्वारा सर्वप्रथम फिलर मेटल वायर और कार्यखण्ड के मध्य स्पार्क बनायी जाती है। आर्क मध्य में होने के कारण फ्लक्स को गर्म करके पिघली अवस्था तक लाता है। और जब आर्क बुझ जाती है केवल फ्लक्स रहता है, चूंकि ये पिघली अवस्था मे होता है तो इसमें से स्लैग अलग हो जाता है। यही स्लैग, पिघले हुए मेटल के ऊपर सुरक्षा कवच के रूप में होता है। जब तक यह वेल्डिंग प्रक्रिया होती है तब तक स्लैग, मेटल के ऊपर तैरने के साथ - साथ ऊपर आता रहता है। इस स्लैग का तापक्रम 1650℃ से 1950℃ तक रहता है।

फिलर मेटल , कार्यखण्ड को नीचे से जोड़ते हुए और वेल्ड करते हुए ऊपर तक स्विंग करते हुए आती है। पिघली हुई धातु बाहर न निकल जाए इसके लिए तांबे के रिटेनिंग-शू दोनों ओर लगे रहते हैं जिसे पानी द्वारा ठंडा किया जाता है। यह वेल्डिंग भी फ्यूजन वेल्डिंग के अंदर आता है।


इलेक्ट्रो स्लैग वेल्डिंग (Electro Slag Welding) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी -

1. इलेक्ट्रो स्लैग वेल्डिंग में मैल (Slag) ही फिलर मेटल वायर और कार्यखण्ड की सतह को प्लास्टिक स्टेज और फ्यूज स्टेज तक लाता है।

2. इलेक्ट्रो स्लैग वेल्डिंग में वैद्युत का प्रयोग फ्लक्स को पिघलाने के लिए और resitance उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।

3. फ्लक्स से निकलने वाला स्लैग ही कार्यखण्ड को उष्मा प्रदान करती है।

4. स्लैग (Slag) का तापक्रम 1650℃ से 1950℃ तक रहता है।

5. Electro Slag Welding भी fusion welding के अंदर आता है।

6. Electroslag Welding में पिघली हुई धातु बाहर न निकल जाए इसके लिए तांबे के रिटेनिंग-शू प्रयोग में लाये जाते हैं।


ये भी पढ़े.....


वेल्डन (Welding) -:






वैद्युत प्रतिरोध वेल्डिंग क्या है?



सॉलि़ड फेज वेल्डिंग (Solid Phase Welding) क्या है?



ब्रेजिंग वेल्डिंग (Brazing Welding) क्या है?

  • ब्लो पाइप ब्रेजिंग (Blow Pipe Brazing) क्या है
  • भट्टी ब्रेजिंग (Furnace Brazing)
  • टॉर्च ब्रेजिंग (Torch Brazing)
  • निर्वात ब्रेजिंग (Vacuum Brazing)
  • इंडक्शन ब्रेजिंग (Induction Brazing)
  • डीप ब्रेजिंग (Dip Brazing)
  • रेजिस्टेंस ब्रेजिंग (Resistance Brazing)


Post a Comment

1 Comments