लेफ्टवर्ड वेल्डिंग (Leftward Welding) और राइटवर्ड वेल्डिंग (Rightward Welding) में अन्तर

Leftward Welding और Rightward Welding में अन्तर.jpg

लेफ्टवर्ड वेल्डिंग और राइटवर्ड वेल्डिंग में अंतर (Difference Between Leftward Welding and Rightward Welding in Hindi)


लेफ्टवर्ड वेल्डिंग (Leftward Welding)

1. इस वेल्डिंग में फिलर रॉड का खर्च अधिक आता है।

2. लेफ्टवर्ड वेल्डिंग (Leftward Welding) में गैस की खपत अधिक होती है।

3. लेफ्टवर्ड वेल्डिंग को महंगी वेल्डिंग माना जाता है।

4. लेफ्टवर्ड वेल्डिंग में वेल्डिंग करने की गति बहुत धीमी होती है।

5. इस वेल्डिंग में चाहे कितनी भी अच्छी तरह वेल्डिंग किया जाए, इसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं होती है।

6. वेल्डिंग करते समय फिलर रॉड को 30° से 40° पर रखा जाता है।

7. लेफ्टवर्ड वेल्डिंग (Leftward Welding) द्वारा अधिक से अधिक 5mm की मोटी चादर वेल्ड की जा सकती है।

8. हमेशा फिलर रॉड को ब्लो पाइप से आगे चलाया जाता है।

9. इस वेल्डिंग में ब्लो पाइप , वेल्ड लाइन से 60°-70° का कोण बनाता है।

10. लेफ्टवर्ड वेल्डिंग को दाए सिरे से प्रारम्भ किया जाता है और बाये सिरे की ओर खत्म किया जाता है। अर्थात यह वेल्डिंग दाएं से बाएं की ओर चलती है।

11. इस विधि का प्रयोग लौह और अलौह धातुओं दोनों के लिए प्रयोग किया जाता है।

12. लेफ्टवर्ड वेल्डिंग को फोरवर्ड (Foreward) या फोरहैंड (Fore-hand) वेल्डिंग भी कहते हैं।

13. इस विधि में ज्वाला को मोल्टेन पूल से 2mm से 3mm ऊपर रखा जाता है।


राइटवर्ड वेल्डिंग (Rightward Welding)

1. इस वेल्डिंग में फिलर रॉड का खर्च कम आता है।

2. राइटवर्ड वेल्डिंग (Rightward Welding) में गैस की खपत कम होती है।

3. राइटवर्ड वेल्डिंग को सस्ती वेल्डिंग के रुप में देखा जाता है।

4. राइटवर्ड वेल्डिंग में वेल्डिंग करने की गति, लेफ्टवर्ड वेल्डिंग की तुलना में अधिक होती है।

5. इस वेल्डिंग के द्वारा अच्छे यांत्रिक गुणों की गुणवत्ता प्राप्त किया जाता है।

6. इस वेल्डिंग में भी फिलर रॉड को 30° से 40° पर रखा जाता है।

7. राइटवर्ड वेल्डिंग (Leftward Welding) द्वारा 5mm से अधिक मोटी चादर वेल्ड की जा सकती है।

8. हमेशा फिलर रॉड को ब्लो पाइप के पीछे जाना पड़ता है।

9. इस वेल्डिंग में ब्लो पाइप , वेल्ड लाइन से 40°-50° का कोण बनाता है।

10. राइटवर्ड वेल्डिंग को बाए सिरे से प्रारम्भ किया जाता है और दाये सिरे की ओर खत्म किया जाता है। अर्थात यह वेल्डिंग बाएं से दाएं की ओर चलती है।

11. इस वेल्डिंग के द्वारा अधिकांश Steel को वेल्ड किया जाता है।

12. राइटवर्ड वेल्डिंग को बैकवर्ड (Backward) या बैकहैंड (Backhand) वेल्डिंग भी कहते हैं।

13. इस विधि में ज्वाला को मोल्टेन पूल पर स्पर्श करते हुए रखा जाता है।


ये भी पढ़े.....


वेल्डन (Welding) -:






वैद्युत प्रतिरोध वेल्डिंग क्या है?



सॉलि़ड फेज वेल्डिंग (Solid Phase Welding) क्या है?



ब्रेजिंग वेल्डिंग (Brazing Welding) क्या है?

  • ब्लो पाइप ब्रेजिंग (Blow Pipe Brazing) क्या है
  • भट्टी ब्रेजिंग (Furnace Brazing)
  • टॉर्च ब्रेजिंग (Torch Brazing)
  • निर्वात ब्रेजिंग (Vacuum Brazing)
  • इंडक्शन ब्रेजिंग (Induction Brazing)
  • डीप ब्रेजिंग (Dip Brazing)
  • रेजिस्टेंस ब्रेजिंग (Resistance Brazing)

Post a Comment

0 Comments