सजीव व निर्जीव में अंतर । Difference Between Living & Non-Living in Hindi


सजीव  v/s  निर्जीव


सजीव (Living) व निर्जीव (Non-Living) के बीच अंतर -:

1. सजीवों में एक निश्चित जीवन चक्र होता है जबकि निर्जीव में कोई भी जीवन चक्र नहीं होता है।

2. संसार में पाए जाने वाले सभी सजीव गति करते हैं जबकि कोई बहु निर्जीव में गति नहीं करते हैं।

3. सभी सजीव कोशिकाओं से बने होते हैं जबकि निर्जीव कोशिकाओं से नहीं बने होते हैं।

4. प्रत्येक सजीव जन्म लेता है और अन्य प्राणी को जन्म देता है और उसके बाद उसकी मृत्यु होती है जबकि निर्जीव में ऐसा कुछ नहीं होता है और निर्जीव की मृत्यु भी नहीं होती है।

5. प्रत्येक सजीव में श्वसन क्रिया होती है जबकि किसी भी निर्जीव में श्वसन क्रिया नहीं होती है।

6. सजीवों में उत्सर्जन क्रिया होती है अर्थात सजीव अपशिष्ट पदार्थों को अपने शरीर से बाहर निकाल देते हैं जबकि निर्जीव में उत्सर्जन क्रिया नहीं होती है।

7. सजीवों में प्रजनन क्षमता होती है जबकि निर्जीव में कोई भी प्रजनन क्षमता नहीं होती है।

8. सजीवों में शारीरिक संगठन होता है जबकि निर्जीव में कोई भी शारीरिक संगठन नहीं होता है।

9. पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी सजीव में उद्दीपन के प्रति संवेदना होती है जबकि निर्जीव में उद्दीपन के प्रति कोई भी संवेदना नहीं होती है।

10. सजीवों को भोजन की आवश्यकता होती है जबकि निर्जीव को भोजन की आवश्यकता नहीं होती है।

11. सजीव वृद्धि करते हैं जबकि निर्जीव कोई वृद्धि नहीं करते हैं।

Post a Comment

0 Comments