लोहे या लकड़ी की सतह को पेन्ट करने का तरीका

सतह पर पेन्ट कैसे लगाते हैं (How to apply Paint to Surface in Hindi) -:

आजकल सतह पर पेन्ट लगाने की विभिन्न विधियाँ का प्रयोग का प्रयोग किया जाता है। अब कार्य की उपयोगिता के आधार पर पेन्ट लगाने की नई विधियों का विकास एवं आविष्कार हो चुका है। जब आधुनिक व वैज्ञानिक विधि पेन्ट किया जाता है तो सतह अधिक आकर्षक, टिकाऊ एवं कार्य के अनुकूल हो जाती है। जिस भी सतह पर पेन्ट किया जाता है, वह सतह पूर्णरूप से साफ, सुधरी एवं शुष्क होनी चाहिये तभी पेन्ट अपना 100% कार्य करने की संभवतः प्रयास करेगा। वर्षा के मौसम में पेन्ट को नहीं करना चाहिए, क्योंकि वर्षा ऋतु में पेन्ट के सूखने में अधिक समय लगता है व साथ-साथ सतह पर चमक भी काफी कम आती है। अतः पेन्ट करने के लिए सदैव शुष्क मौसम का ही चयन करना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिये कि धूल युक्त हवा पेन्ट के लिए काफी हानिकारक होती है क्योंकि हवा में उपस्थित धूल इत्यादि के कण पेंट पर लग जाते हैं और जब पेंट सूखती है तो भद्दी दिखाई पड़ती है।


चरणबद्व तरीके से पेंट करने का तरीका -:

1. पेन्ट करने से पूर्व सतह की पूर्णरूप से अच्छी तरह सफाई कर लेनी चाहिए जिससे वहां पर उपस्थित धूल, ग्रीस इत्यादि के कारण हट जाये।

2. पेन्ट को विधि अनुसार ठीक तरह बना लेना चाहिए और सभी उपकरणों को जांचकर रख लेना चाहिए।

3. सतह की साफ सफाई के बाद प्राथमिक कोट (Primary Coat) को लगाया जाता है। इस प्राथमिक कोट का प्रयोग करने से सतह पर बने बारीक गड्ढे भर जाते हैं।

4. जब सतह पर प्राथमिक कोट लगा दिया जाता है तो पुनः सतह पर सफाई की जाती है।

5. अब सफाई के पश्चात पेन्ट की दूसरी कोट को लगाया जाता है।

6. जब दो कोट लगा दिया जाता है तो उसके बाद जब पेन्ट सुख जाती है तो पूरी सतह को हल्का सा रेगमाल से घिसकर चिकना कर लिया जाता है।

7. रेगमाल से घिसकर चिकना करने के बाद पेन्ट की तीसरी या अन्तिम कोट लगाई जाती है।

8. अब पेन्ट को अच्छी तरह सूखने देते हैं।


लोहे या लकड़ी की सतह को पेन्ट करने का तरीका
लोहे के दरवाजे पर Spray Painting


ये भी पढ़े....

सतह पर दो पेन्ट की कोटे भी लगाकर पेंटिंग को समाप्त किया जा सकता है,  परन्तु दो मोटी सतह की तुलना में, पतले पेन्ट की तीन सतहें काफी अच्छा कार्य देती हैं। जब तीन कोट वाली पेन्ट लगाई जाती है तो प्रथम कोट व तीसरी कोट को पतले पेन्ट से करना चाहिए व दूसरी कोट के पेंट को थोड़ी मोटी कोटिंग करनी चाहिये।

जब लकड़ी का कार्य किया जाता है तो अस्तर कोट (Primary Coat) को बनाने के लिए सफेदा, तारपीन तथा अलसी के तेलों की आधी-आधी मात्राएँ को आपस में मिलाना चाहिए। यह ध्यान देने योग्य बात है कि पेन्ट करने के बाद वह जितनी शीघ्रता से सूखेगा, उतनी ही अच्छी फिनिशिंग हमे प्राप्त होती है। 


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments