Graphite Paint और Plastic Paint क्या होते हैं? इनके प्रयोग

ग्रेफाइट पेन्ट (Graphite Paint in Hindi) -:

ग्रेफाइट पेन्ट (Graphite Paint) काले रंग का होता है। जब अमोनिया गैस, क्लोरीन गैस तथा अन्य गन्धक वाली गैसें लौह सतहों के सम्पर्क में आती हैं तो ये गैसें, लौह सतहों पर संक्षारण का प्रभाव उत्पन्न करने लगती हैं। जिसके फलस्वरूप इन लौह  सतहों की सुरक्षा करने के लिए ग्रेफाइट का पेन्ट किया जाता है। 


ग्रेफाइट पेन्ट (Graphite Paint) के प्रयोग -:

1) इस पेन्ट का उपयोग खानों किया जाता है क्योंकि वँहा अनेक प्रकार की गैस निकलती है जो लोहे के उपकरणों व दीवारों को खराब कर सकती हैं।

2) Graphite Paint के प्रयोग भूमिगत रेलवे (Under Ground Railways) में किया जाता है। जिससे प्रयोग में आने वाला लोहा संक्षारण रोधी बन सके।

Graphite Paint और Plastic Paint क्या होते हैं? इनके प्रयोग

प्लास्टिक पेन्ट (Plastic Paint in Hindi) -:

इस पेंट को बनाने में प्लास्टिक को आधार मटेरियल की तरह प्रयोग में लाया जाता है। इस प्रकार प्लास्टिक को आधार मैटेरियल में प्रयोग करने के बाद अन्य कई प्रकार के पदार्थों को मिलाकर प्लास्टिक पेंट को तैयार किया जाता है। प्लास्टिक पेंट जिस सतह पर लगाया जाता है वह सतह आकर्षक और चमकदार दिखाई पड़ता है। प्लास्टिक के पेंट को मार्केट में भिन्न-भिन्न रंगों में प्राप्त कर सकते हैं , जो आसानी से प्राप्त हो जाता है। जब भी पेंट को किसी सतह पर लगाते हैं तो इसके लिए ब्रुश या स्प्रे गन का ही प्रयोग करते हैं।


प्लास्टिक पेन्ट (Plastic Paint) के प्रयोग -:

1) इसका मुख्यतः उपयोग सिनेमा घर मे किया जाता है।

शोरूम (Show Room) मे Plastic Paint का प्रयोग किया जाता है।

2) जब भी दीवार इत्यादि के लिए सजावटी वाले कार्यों को करना होता है तो प्लास्टिक पेन्ट (Plastic Paint) से पेंटिंग करना चाहिए।



ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments