किसी सतह पर पेन्ट क्यों लगाया जाता है? लाभ बताइए?

किसी सतह पर पेंट की एक पतली परत चढ़ाने की प्रक्रिया को पेंटिंग कहते हैं। धातु लकड़ी और अन्य पदार्थों से निर्मित वस्तुओं के सतहों की सुरक्षा के लिए पेंटिंग की प्रक्रिया की जाती है। इस प्रकार पदार्थों से बनी वस्तुओं को पेंटिंग के सहारे वायुमंडल से होने वाले दुष्प्रभाव को बचाया जाता है। पेंटिंग करने से सत हैं सुंदर चमकदार और आकर्षक बन जाती हैं

किसी सतह पर पेन्ट क्यों लगाया जाता है? लाभ बताइए?

प्रलेपन/पेंटिंग करने के उद्देश्य व आवश्यकता (Purpose and need of Painting in Hindi) -:

1) सतहों को चिकना, चमकदार और आकर्षक बनाने के लिए पेंट का उपयोग किया जाता है।

2) पेंटिंग की गई सतह को उष्मा तथा वाष्प द्वारा उत्पन्न कुप्रभाव से बचाया जा सकता है।

3) जिस सतह पर पेंटिंग की क्रिया कर दी जाती है वह सतह संक्षारणरोधी और जंगरोधी हो जाते हैं।

4) पेंटिंग की गई सतहों से प्रकाश तथा ऊष्मा का परावर्तन आसानी से हो जाता है।

5) जब धातु सतहों या लकड़ी के सतहों या अन्य किसी भी प्रकार की सतहों पर जो असमानता होती है उसे पेंटिंग से छुपाया जा सकता है और पूरे सतह को एक समान बराबर बनाया जा सकता है।

6) जब सतह की पेंटिंग हो जाती है तो उसके आयु में वृद्धि हो जाती है।

7) पेंटिंग किए गए सतहों पर नमी का प्रभाव नहीं पड़ता है।

8) लकड़ी से निर्मित या अन्य सतह , जिन पर कीड़े लगते हैं, अगर उस पर पेंटिंग अच्छी तरह कर दी जाए तो कीड़ों के प्रभाव से आसानी से बचा जा सकता है।

9) जिस सतहों पर खरोच, टूट-फूट इत्यादि होती हैं उस पर पेंटिंग करने से सतह में यह सब दोष बहुत कम होते हैं।

10) पेंटिंग करने से सतह की प्राकृतिक और अप्राकृतिक प्रभाव से सुरक्षा प्रदान होती है।



ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments