इनेमल पेन्ट (Enamel Paint) किसे कहते हैं? प्रयोग

इनेमल पेन्ट (Enamel Paint in Hindi) -:

इनेमल पेंट को जब सतह पर लगाया जाता है तो यह बहुत ही जल्दी और शीघ्रता से सूख जाता है। यह पेंट जब सतह पर लगाते हैं तो इसके द्वारा कठोर और टिकाऊ परत का निर्माण किया जाता है। इनेमल पेंट ऐसा पेन्ट होता है जिस पर अम्ल, क्षार, पानी, भाप और गैस के धुएं इत्यादि का प्रभाव नहीं पड़ता है। इस पेंट को किसी सतह के बाह्य और आंतरिक सतहों पर किया जा सकता है।

इनेमल पेन्ट (Enamel Paint) किसे कहते हैं? प्रयोग

आजकल इस पेंट का प्रचलन बहुत अधिक है। इनेमल पेंट साधारण पेंट की तुलना में काफी महंगे होते हैं। इसलिए जब इस पेंट को सतह पर लगाया जाता है तो उससे पूर्व श्वेत टिटेनियम या हल्के अलसी के तेल का अस्तर लगा दिया जाता है। इस प्रकार होने वाली सतह सुंदर और आकर्षक दिखाई देती है। इस पेंट को तैयार करने के लिए इसमें श्वेत सीसा व श्वेत जस्ता, पेट्रोलियम स्प्रिट और रेजिन जैसे पदार्थों को मिलाया जाता है तब जाकर इनेमल पेंट का निर्माण होता है।


इनेमल पेन्ट के उपयोग (Use of Enamel Paint in Hindi) -:

1) इसका उपयोग सीढ़ियों, बेसमेंट, आंगन इत्यादि को पेंट करने के लिए किया जा सकता है।

2) नाखून को रंगने के लिए भी इस पेन्ट का उपयोग किया जाता है जिसके कारण इसे इनेमल पेन्ट कहा जाता है।

3) जल से, सड़न से और जंग से बचाने के लिए इनेमल पेन्ट का इस्तेमाल किया जाता है।

4) जब इनेमल पेन्ट को किसी सतह पर लगाया जाता तो यह 10 से 15 मिनट के अंदर सूख जाता है।

5) जिस सतह पर इस पेंट का उपयोग किया जाता है वह सतह टिकाऊ हो जाती है।



ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments