Silicate Paint और Cellulose Paint किसे कहते हैं? प्रयोग/उपयोग

सिलिकेट पेन्ट (Silicate Paint in Hindi) -:

यह पेन्ट निस्तापित तथा बारीक पिसी हुई सिलिका (Calcined and Fine Grounded Silica) के साथ रेजिन पदार्थों (Resin Materials) को मिश्रित करके बनाया जाता है। यह पेन्ट काफी टिकाऊ होता है जो अधिक दिनों तक सतह पर टिका हुआ रहता है। इस पेन्ट की परत कठोर होकर जमने लगती है। इस पेन्ट अंदर यह गुण होता है कि यह अधिक से अधिक ऊष्मा सहन कर सकता है। सिलिकेट पेन्ट (Silicate Paint) चिकनी सतह पर भी मजबूती से चिपक जाता है।


सिलिकेट पेन्ट (Silicate Paint) के उपयोग -:

1. इस पेन्ट का उपयोग सीमेन्ट प्लास्टर पर किया जाता है।

2. कंक्रीट (Concrete) या ईंटों पर भी इस पेन्ट को सीधे ही लगाया जाता है।

3. इस पेन्ट को करने के लिए प्राइमिंग परत (Priming Coat) को करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।


Silicate Paint और Cellulose Paint किसे कहते हैं? प्रयोग/उपयोग

सेल्युलोज पेन्ट (Cellulose Paint in Hindi) -:

इस पेंट को बनाने के लिए मिथाइल या इथाइल सेल्युलोज को पेट्रोल या अन्य उपयुक्त विरलक के साथ मिश्रित करके घोला जाता है और इसे घोलकर इसमें सुघटय को पदार्थ मिलाया जाता है इस प्रकार सेल्यूलोज पेंट तैयार हो जाता है। इस प्रकार जो पेन्ट तैयार होता है उसमें कठोरता, चिकनाहट और लचीलापन अधिक होता है। इस पेंट के अंदर या गुण होता है कि यह कम तापमान और अधिक ऊष्मा को आसानी से सहन कर सकता है परंतु इस पेंट की लागत अधिक होती है। पेंट की कीमत अधिक होने के कारण इसका उपयोग अच्छी फिनिशिंग तथा मजबूत परत बनाने के लिए किया जाता है। बाजार में इस पेन्ट को डुको पेंट के नाम से जाना जाता है। यह पेंट कम मात्रा में होने के बावजूद भी अधिक सतह को आसानी से ढकने का कार्य करती है।


सेल्युलोज पेन्ट (Cellulose Paint) के प्रयोग -:

1. मोटर, कार इत्यादि जैसे वाहनों की सतह पर इस पेन्ट का प्रयोग किया जाता है।

2. हवाई जहाज पर भी इस पेंट का उपयोग करते हैं।

3. सेल्युलोज पेन्ट (Cellulose Paint) का प्रयोग समान्यतः कीमती सतहों पर ही किया जाता है।



ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments