इमल्शन पेन्ट (Emulsion Paint) किसे कहते हैं? प्रयोग

इमल्शन पेन्ट (Emulsion Paint in Hindi) -:

यह ऐसा पेन्ट होता है जिसका उपयोग करते समय इसमें पानी की मात्रा मिलाई जाती है, पानी मिलाने से या पतला हो जाता है तथा तब इसे प्रयोग में लाते हैं। इस पेन्ट को पुताई के लिए उत्तम पेन्ट माना जाता है। इस पेन्ट द्वारा पेन्टिंग की गई सतह को सूखने के बाद पानी से धोया जाता है। यह एक गन्धहीन पेन्ट है जिसमें उत्तम क्षारीय प्रतिरोधता होती है। किसी सतह पर इस पेंट को लगाने के लिए ब्रुश या स्प्रे गन का प्रयोग किया जाता है।

इमल्शन पेन्ट (Emulsion Paint) किसे कहते हैं? प्रयोग

इस पेन्ट की गुणवत्ता सुधारने के लिए और इसे टिकाऊ बनाने के लिए जिस सतह पर इस सतह पर इस पेन्ट का प्रयोग किया जाता है, उस सतह पर इसकी दो परते लगाई जाती हैं। इस पेंट के अंदर यह गुण होता है कि यह पेन्ट अतिशीघ्र सूख जाता है। इस पेन्ट को बनाने के लिए इसमें स्थाई कारक , बन्धक तथा शोषक इत्यादि पदार्थ मिले होते हैं। यह पेन्ट बाहरी सतह की पेंटिंग के लिए अधिक अच्छा माना जाता है। इमल्शन पेंट पानी पर आधारित पेंट होता है जिसमें छोटे पॉलीमर कण उपस्थित होते हैं जिनके अंदर पिगमेंट या वर्णक होते हैं। पेंट जब सुख जाता है तो पॉलीमर के अंदर उपस्थित पिगमेन्ट कण आपस में जुड़ जाते हैं। इस प्रकार दीवार पर पेंट की एक फिल्म बन जाती है।


इमल्शन पेन्ट के प्रयोग (Uses of Emulsion Paint in Hindi) -:

1) इमल्शन पेंट का उपयोग घर के बाहरी सतह के लिए किया जा सकता है।

2) इस पेंट से प्रयोग सतह का जीवन बढ़ जाता है।

3) इस पेंट को लगाने से सतह संक्षारण रोधी हो जाती है।

4) यह सतह पर जब लगती है तो पानी का विरोध करती है जिससे सतह नमी नहीं हो पाती है।

5) जिस सतह पर इस पेंट को लगाया जाता है उस सतह पर ये ऑयल पेंट की अपेक्षा जल्दी सूख जाते हैं।

6) अगर आप दीवारों पर इमल्शन पेंट प्रयोग करते हैं तो आप उसमें पानी या थिनर मिलाना पड़ता है।

7) यह पेन्ट धातु, लकड़ी के फर्नीचर, कांच और कंक्रीट, दीवारों पर लगाया जाता है।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments