पेंट और वार्निश में क्या अंतर है । Difference Between Paint and Varnish in Hindi

पेंट और वार्निश में क्या अंतर है । Difference Between Paint and Varnish in Hindi

पेंट (Paint) और वार्निश (Varnish) में अंतर -:

1) पेंट को पारदर्शी और अपारदर्शी दोनों रूपों में पाया जा सकता है जबकि वार्निश अधिकांश पारदर्शी ही होते हैं।

2) पेंट का प्रयोग सतह की सुरक्षा और सजावट के लिए करते हैं जबकि वार्निश का प्रयोग सतह की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने के लिए करते हैं।

3) जिसे सतह पर पेंट लगाया जाता है वह सतह 1 घंटे से लेकर 8 घंटे में सूख जाती है जबकि वार्निश को जिस सतह पर लगाया जाता है वह सतह सूखने में कम से कम 1 दिन का समय लगता है।

4) पेंट सतह पर लगने के बाद 8 से 10 सालों तक रह सकता है परंतु  वार्निश सतह पर लगने के बाद 2 सालों के लगभग तक ही रह सकता है।

5) पेन्ट को ब्रुश, रोलर, और स्प्रे गन से लगाया जा सकता है जबकि वार्निश को सतह पर लगाने के लिए ब्रश का ही प्रयोग किया जाता है।

6) पेन्ट का प्रयोग करके सतह को रंग-बिरंगा व चमकदार, संक्षारणरोधी बनाते हैं जबकि वार्निश का प्रयोग मुख्य रूप से सतह को अच्छी फिनिशिंग देने के लिए किया जाता है।

7) पेंट को लकड़ी की सतह, धातु की सतह व प्लास्टिक की सतह  इत्यादि कई सतहों पर आसानी से उपयोग में लाया जाता है जबकि वार्निश को सबसे अधिक लकड़ी की सतह पर ही प्रयोग किया जाता है।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments