एल्युमीनियम पेंट (Aluminium Paint) किसे कहते हैं? प्रयोग/उपयोग

एल्युमीनियम पेंट (Aluminium Paint) किसे कहते हैं? प्रयोग/उपयोग

एल्युमीनियम पेन्ट (Aluminium Paint in Hindi) -:

एल्युमीनियम पेंट को बनाने के लिए एल्युमीनियम के बारीक पाउडर का प्रयोग किया जाता है और इस पाउडर को सुखाने के लिए स्प्रिट और वार्निश को मिलाया जाता है। इस पेन्ट में स्प्रिट और वार्निश को मिलाने के बाद इस पेंट को सोखने की क्षमता बहुत तेज हो जाती है। जब इस पेंट को धातु सतह पर लगाया जाता है तो पेंट में से स्प्रिट और वार्निश वाष्पीकृत हो जाती है जिसके बाद केवल एल्युमीनियम की पतली परत ही धातु सतह पर बची रहती है। एल्युमीनियम पेंट धातु की सतह को सुंदर और चमकदार बनाने के साथ-साथ घर्षण का प्रतिरोधी भी बनाता है जिस सतह पर इस पेंट को लगाया जाता है वह पेंट की परत पर संक्षारण का प्रभाव नहीं होने देती है।


एल्युमीनियम पेन्ट के उपयोग (Uses of Aluminium Paint in Hindi) -:

1) समुंद्र खंभों पर इस प्रकार का पेंट किया जाता है।

2) बिजली व टेलीफोन के खंभों पर एलमुनियम की पेंट की जाती है।

3) इस एलमुनियम पेन्ट का सबसे अधिक प्रयोग गर्म जल के नलों में किया जाता है।

4)-तेल की टंकियों और गैस की टंकियों में एलमुनियम पेन्ट लगाया जाता है।

5) रेडिएटर पर भी इस पेन्ट का प्रयोग किया जाता है।



ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments