Tin Metal क्या है? गुण और उपयोग

टिन धातु (Tin Metal in Hindi) -:

टिन ऐसा धातु है जो सफेद रंग का होने के साथ-साथ तन्य और मुलायम भी होता है। आवर्त सारणी में इसे Sn से प्रदर्शित किया जाता है और इसका परमाणु क्रमांक 50 है। टिन के तार आसानी से बनाया जा सकते हैं। टिन के चादर को मोड़ा जाता है तो कटाकट-कटकट-कड़-कड़ कि ध्वनि को उत्पन्न करते हैं। 232℃ तापमान देने पर यह पिघलने लगता है। यह मुलायम आघातवर्ध्य होता है।


Tin Metal in Hindi - गुण और उपयोग
Tin की चादर

सामान्य तापमान पर तो इसका रंग सफेद होता है परंतु कम तापमान पर इसको रखने से यह भुर-भूरे पाउडर और भूरे रंग में परिवर्तित हो जाता है। टिन को टिन स्टोन अर्थात कैसीटेराइट जैसे अयस्कों से प्राप्त किया जाता है। टिन अधिक मात्रा में वर्मा और हजारीबाग (बिहार) राज्य में पाये जाते हैं।


टिन के गुण (Properties of Tin in Hindi) -:

1. टिन का विशिष्ट गुरुत्व 7.3 होता है।

2. टिन का गलनांक 232℃ होता है।

3. टिन को जब 764 ℃ का तापमान दिया जाता है तो यह उबलने लगता है।

4. टिन की विद्युत प्रतिरोधकता 7.59 माइक्रो ओम होती है।

5. टिन सफेद रंग की एक चमकदार धातु है।

6. टिन मुलायम होने के साथ-साथ आघातवर्ध्य है जिसको पीटने पर यह फैलती है।

7. सामान्य तापमान पर वायु द्वारा टिन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

8. ऊंचे तापमान पर टिन पर ऑक्साइड की परत जम जाती है।


टिन के प्रयोग (Uses of Tin in Hindi) -:

1. टिन का उपयोग हम निम्न तापमान वाली मिश्र धातु में करते हैं।

2. टिन का प्रयोग MS शीट पर कोटिंग करने के लिए भी करते हैं।

3. लोहे पर टिन की परत लगाने से लोहे पर जंग नहीं लगती है।

4. इसका उपयोग चीनी मिट्टी बर्तन में भी किया जा सकता है।

5. टिन का प्रयोग हम वस्त्र उद्योग में और रंगाई पुताई में भी करते हैं।

6. कई खाद्य पदार्थ के डिब्बे ऐसे होते हैं जिस पर टिन की कलई की गई होती है।



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments