कॉपर या तांबा धातु क्या है? गुण और उपयोग - Copper in Hindi

कॉपर धातु (Copper Metal) -:

तांबा (Copper) ऐसी धातु है जिसका रंग लाल भूरा होता है। आवर्त सारणी में कॉपर का परमाणु क्रमांक 29 है तथा परमाणु भार 63.5 है। कॉपर को दर्शाने के लिए Cu का उपयोग किया जाता है। कॉपर को विद्युत का सबसे अच्छा चालक में से एक माना जाता है। परंतु जब कॉपर थोड़ा सा भी अशुद्ध होता है तो विद्युत चालकता पर अधिक मात्रा में प्रभाव पड़ता है। कॉपर को गलाने के लिए 1084℃ का तापमान होना आवश्यक है।


कॉपर या तांबा धातु किसे कहते हैं? गुण और उपयोग - Copper in Hindi
कॉपर का तार


कॉपर की एक अलौह धातु है जो धात्विक अवस्था में पाई जाती है। कापर को प्राप्त करने के लिए कापर का निष्कर्षण किया जाता है। कापर के कुछ प्रमुख कॉपर ग्लान्स, कॉपर पाइराइट्स, मेलेचाइट, एजुराइट इत्यादि हैं। भारत में कॉपर के अयस्क कुछ गिने-चुने राज्यों में ही पाए जाते हैं, जिनमें बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड इत्यादि हैं।


कॉपर या ताम्बे के गुण (Properties of Copper in Hindi) -:

1. कॉपर को ऊष्मा और विद्युत का सबसे अच्छा सुचालको में से एक माना जाता है।

2. तांबे धातु का रंग लाल भुरा होता है।

3. कॉपर 1084℃ तापमान पर पिघल जाता है।

4. जब कॉपर को 2595℃ का तापमान दिया जाता है तो यह उबलने लगता है।

5. जब कॉपर लाल और गर्म अवस्था में होता है तो इसकी वेल्डिंग आसानी से की जा सकती है।

6. कॉपर का विशिष्ट गुरुत्व 8.9 है।

7. यह ऐसा धातु है जिसका तरल या द्रव के माध्यम से संक्षारण नहीं होता है।

8. जब कॉपर में कम मात्रा में शीशा मिलाया जाता है तो कॉपर यांत्रिक क्रियाएं करने योग्य बन जाता है।

9. कॉपर की कास्टिंग ठीक प्रकार से नहीं की जा सकती है।

10. जब कॉपर को लाल गर्म करके, ठंडा किया जाता है तो यह भंगुर हो जाता है।

11. अगर कॉपर को लाल गर्म करके तुरंत ठंडा किया जाए तो यह मुलायम होने के साथ-साथ तन्य भी रहता रहता है।


कॉपर या ताम्बे का उपयोग (Applications of Copper in Hindi) -:

1. कॉपर के द्वारा विद्युत केबल, तार, विद्युत मशीनरी तथा अन्य उपकरणों का निर्माण किया जाता है।

2. तांबा (Copper के संक्षारण प्रतिरोधी होने के कारण इसका उपयोग शीट बनाने में, बॉयलर में, कंडेनसर इत्यादि में किया जाता है।

3. कॉपर के द्वारा भिन्न प्रकार की मिश्र धातुए बनाई जाती हैं, इसका उपयोग डैंप प्रूफ मटेरियल की तरह भी किया जाता है।

4. विद्युत उपकरणों में भी इसका उपयोग किया जाता है। जैसे - पंखे में

5. कॉपर धातु का उपयोग वहां भी किया जा सकता है जहां पर सामर्थ्य और लचीलापन की आवश्यकता होती है।

6. इलेक्ट्रो प्लेटिंग, इलेक्ट्रो टाइपिंग और आयरन बिट्स,की वेल्डिंग में भी कापर का प्रयोग किया जाता है।



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments