हिन्डेलियम (Hindalium) क्या है? गुण

हिन्डेलियम (Hindalium in Hindi) -:

हिन्डेलियम (Hindalium) भी एल्युमीनियम के मिश्र धातुओं में से एक है। इसको बनाने के लिए एल्युमीनियम, मैग्निशियम, मैगनीज, क्रोमियम और सिलिकॉन इत्यादि धातु का उपयोग किया जाता है। हिन्डेलियम को हिंदुस्तान एल्युमीनियम कारपोरेशन लिमिटेड रेनूकूट जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में बनाया जाता है। हिन्डेलियम (Hindalium) ऐसा मिश्र धातु है जिसकी रोलिंग 16 गेज की शीट में की जाती है। हिन्डेलियम (Hindalium) का प्रयोग मुख्यतः रसोई वाले बर्तन बनाने के लिए किया जाता हैं। इन पर एनोडाइजिंग प्रक्रिया की जाती है, यह प्रक्रिया करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि धातु के यांत्रिक गुणों और सतह के गुणों में कोई कमी न आने पाए। हिन्डेलियम (Hindalium) का सबसे अधिक उपयोग बर्तन बनाने में ही किया जाता है।

हिन्डेलियम (Hindalium) का बर्तन
हिन्डेलियम का बर्तन


हिन्डेलियम के गुण (Properties of Hindalium in Hindi) -:

1. हिन्डेलियम (Hindalium) ऐसा मिश्र धातु है जिस पर सर्फेस फिनिशिंग अच्छी आती है।

2. स्टेनलेस-स्टील की तुलना में हिन्डेलियम (Hindalium) एक तिहाई तक कम कीमत का होता है।

3. एल्युमीनियम का यह मिश्र धातु मजबूत और कठोर होता है।

4. हिन्डेलियम मिश्र धातु पर स्क्रैचेज आसानी से नहीं आते हैं।

5. हिन्डेलियम पर जब खाना पकाया जाता है तो यह ऊष्मा का अवशोषण नहीं करते हैं।

6. हिन्डेलियम के बर्तन का उपयोग करने से ईधन की बचत होती है।

7. हिन्डेलियम के बर्तनों को आसानी से साफ कर दिया जाता है।

8. Hindalium मिश्र धातु खाद्य पदार्थों के साथ किसी भी प्रकार की रासायनिक प्रक्रिया नहीं करता है।



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments