सीसा धातु (Lead Metal) क्या है? गुण & प्रयोग

सीसा धातु (Lead Metal in Hindi) -:

सीसा (Lead) एक ऐसा धातु है जो नीला रंग लिए ग्रे रंग का होता है। Lead/लेड में धात्विक चमक होती है। आवर्त सारणी में इसका परमाणु क्रमांक 82 होता है और इसे Pb चिन्ह से दर्शाया जाता है। यह ऐसी धातु है जो साधारण सभी धातुओं की तुलना में सबसे मुलायम और भारी होती है। जब इसको 327.4 ℃ का तापमान दिया जाता है तो यह पिघलने लगती है। सीसे को भी अयस्कों से प्राप्त किया जाता है।


सीसा धातु (Lead Metal in Hindi) । गुण & प्रयोग


सीसा के मुख्य अयस्क लेड सल्फाइड (PbS) है जिसे जिलेना या गलेनाइट के नाम से भी जानते हैं। अभी तक ऐसा कोई भी अयस्क प्राप्त नहीं हुआ है जिसमें जीलेना की उपस्थिति ना हो, क्योंकि प्रत्येक अयस्कों में जिलेना पाया जाता है। शीशा और जस्ता एक साथ सदा पाए जाते हैं और इनके साथ बहुत कम मात्रा में चांदी भी उपस्थित होता है


सीसा के गुण (Properties of Lead in Hindi) -:

1. साधारण सभी धातुओं में सीसे को सबसे मुलायम और भारी माना जाता है।

2. जब सीसा शुद्ध अवस्था में होता है तो इसे आसानी से खुरचा जा सकता है।

3. सीसे का गलनांक 327.5℃ होता है।

4. जब Lead/लेड (सीसा) को 1244℃ का तापमान दिया जाता है तो यह उबलने लगता है।

5. सीसे का विशिष्ट गुरुत्व 11.35 होता है और इसकी विद्युत प्रतिरोधकता 20.65 माइक्रो ओम होती है।

6. सीसा एक ऐसा धातु है जो पेपर पर अपना निशान छोड़ता है।

7. सीसा आप बहुत ही आघातवर्ध्य धातु है जिसके कारण इसे आसानी से फोइल (Foils) में बदला जा सकता है।

8. सीसा नीले से ग्रे रंग की धातु है जिसमें धातु की चमक होती है।

9. सीसे का रंग बहुत ही आसानी और सरलता से बदला जा सकता है।


सीसा के प्रयोग (Uses of Lead in Hindi) -:

1. सीसे का प्रयोग विद्युत केविल आवर हेड टाइप या अंडरग्राउंड टाइप में शीथ की तरह किया जाता है।

2. जब मिश्र धातुओं का निर्माण किया जाता है तो सीसे का उपयोग किया जाता है।

3. सीसे का प्रयोग छतों, गलटर्स इत्यादि में होता है।

4. Lead/लेड का सबसे अधिक उपयोग सफेदा और पेंट के दूसरे पिगमेंट को बनाने के लिए किया जाता है।

5. सीसे का प्रयोग केमिकल प्रयोगशालाओं में भी किया जाता है।

6. सीसे को प्लांट्स ड्रेन्स में भी इस्तेमाल करते हैं।

7. सीसे का उपयोग बंदूक की गोलियों का निर्माण करने में भी किया जाता है।

8. अगर इसको आर्युवेद की दृष्टि से देखा जाए तो यह वीर्य को बढ़ाने वाला और कफ को दूर करने वाला होता है। (कृपया आप कोई भी प्रयोग न करें क्योंकि यह बहुत जटिल विधि है।)



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments