प्रकाश के परावर्तन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

प्रकाश के परावर्तन (Reflection of Light) के प्रश्न-उत्तर -:

1. प्रकाश क्या है?

Ans - प्रकाश एक प्रकार की विकिरण ऊर्जा है , जो हमारी आँखों को संवेदित करती है, जिसे हम प्रकाश कहते हैं?


2. निर्वात में प्रकाश की चाल कितनी होती है ?

Ans - निर्वात में प्रकाश की चाल 3×10^8 मी/से मानी जाती है।


3. प्रदीप्त वस्तुएं किसे कहते हैं ?

Ans - जो वस्तुएं प्रकाश उत्पन्न करती हैं , उन्हें प्रदीप्त वस्तुएं कहते हैं। जैसे –तारे,  विद्युत् बल्ब , मोमबत्ती इत्यादि।


4. अप्रदीप्त वस्तुएं किसे कहते हैं?

Ans - जो वस्तुएं खुद प्रकाश उत्पन्न नहीं करती हैं उन्हें अप्रदीप्त वस्तुएं कहते हैं। जैसे –पृथ्वी , टॉर्च इत्यादि।


5. दृश्य प्रकाश की तरंगदैर्ध्य कितनी होती है?

Ans - दृश्य प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 7800 A0 से 3900 A0 तक होती है।


6. प्रकाश किस प्रकार से गति करता है?

Ans - प्रकाश एक स्थान से दुसरे स्थान तक विद्युत् चुम्बकीय तरंगो के रूप में चलता है।


7. परावर्तन किसे कहते हैं?

Ans - किसी सतह से टकराकर प्रकाश का वापस अपने मार्ग में लौटना ही ‘परावर्तन’ कहलाता है।


8. अपवर्तन किसे कहते हैं?

Ans - जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से टकराकर अपने मार्ग से विचलित हो जाता है तो यह क्रिया ‘अपवर्तन’ कहलाती है।


9. प्रकाश की चाल सबसे अधिक कंहा होती है?

Ans - निर्वात में प्रकाश की चाल सबसे अधिक होती है।


10. प्रकाशिक माध्यम क्या होता है?

Ans - जिस माध्यम से होकर प्रकाश गुजरता है , उसे प्रकाशिक माध्यम कहते हैं।



11. पारदर्शी माध्यम से आप क्या समझते हैं?

Ans - जिस माध्यम से होकर प्रकाश आर-पार निकल जाता है , उसे पारदर्शी माध्यम कहते हैं | जैसे – हवा इत्यादि।


12. पारभासक माध्यम किसे कहते हैं?

Ans - जिस माध्यम से प्रकाश का केवल कुछ भाग ही निकल पाता है , उसे पारभासक माध्यम कहते हैं। जैसे – पानी इत्यादि।


13. अपारदर्शी माध्यम किसे कहते है?

Ans - जिस माध्यम से होकर प्रकाश के निकलने की संभावना नही होती है , उसे अपारदर्शी माध्यम कहते हैं। जैसे – लकड़ी , मिट्टी इत्यादि।


14. अभिसारी किरण किसे कहते हैं?

Ans - यदि किसी स्थान से आकर प्रकाश किरण एक ही बिंदु पर मिलती हों , तो उन किरणों को अभिसारी किरण कहते हैं |


15. अपसारी किरण किसे कहते हैं?

Ans - यदि प्रकाश किरण एक ही बिंदु से आ रही हों , तब उन किरणों को अपसारी किरण कहते हैं | यह अभिसारी किरणों के विपरीत होती हैं |


16. समान्तर किरण किसे कहते हैं?

Ans - जब प्रकाश की किरण एक-दुसरे के समान्तर हों , तो इस प्रकार की किरणों को समान्तर किरण कहते हैं |


17. परावर्तक तल किसे कहते हैं?

Ans - जिस सतह से प्रकाश का परावर्तन होता है , उसे परावर्तक तल कहते हैं |


18. प्रकाश के परावर्तन के दो नियम बताइये?

Ans - प्रकाश के परावर्तन के दो नियम हैं –

१. आपतित किरण , अपवर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर अभिलम्ब तीनो एक ही तल में होते हैं

२. आपतन कोण तथा अपवर्तन कोण आपस मे बराबर होते हैं


19. अवतल दर्पण से प्रकाश का परावर्तन कंहा से होता है?

Ans - अवतल दर्पण से प्रकाश का परावर्तन दबे हुए भाग से होता है।


20. उत्तल दर्पण से प्रकाश का परावर्तन कंहा से होता है?

Ans - उत्तल दर्पण से प्रकाश का परावर्तन उभरे हुए तल से होता है।


21. क्या अवतल दर्पण की फोकस दुरी ऋणात्मक होती है?

Ans - हां, अवतल दर्पण की फोकस दुरी ऋणात्मक होती है।


22. क्या उत्तल दर्पण की फोकस दुरी धनात्मक होती है?

Ans - हां, उत्तल दर्पण की फोकस दुरी धनात्मक होती है।



23. गोलीय दर्पण की फोकस दुरी कितनी होती है?

Ans - गोलीय दर्पण की फोकस दुरी दर्पण के वक्रता त्रिज्या की आधी होती है।


24. अवतल दर्पण में जब वस्तु अनंत पर होगी तब कैसा प्रतिबिम्ब बनता है?

Ans - जब वस्तु अनंत पर होगी तब दर्पण के मुख्य फोकस पर वास्तविक , उल्टा तथा वस्तु से बहुत छोटा प्रतिबिम्ब बनेगा ।


25. अवतल दर्पण के दो प्रयोग बताइये?

Ans - अवतल दर्पण के दो प्रयोग निम्न है -

१. दाढ़ी बनाने में

२. टेबल लैंप में


26. अवतल दर्पण में जब वस्तु अनंत तथा वक्रता केंद्र के बीच में होगी तब कैसा प्रतिबिम्ब बनता है?

Ans - अवतल दर्पण में जब वस्तु अनंत तथा वक्रता केंद्र के बीच स्थित होती है तब प्रतिबिम्ब दर्पण के मुख्य फोकस तथा वक्रता केंद्र के बीच वास्तविक उल्टा तथा वस्तु से छोटा बनता है।


27. अवतल दर्पण में जब वस्तु वक्रता केंद्र पर होगी तब कैसा प्रतिबिम्ब बनता है?

Ans - अवतल दर्पण में जब वस्तु दर्पण के वक्रता केंद्र पर स्थित होती है तो दर्पण के वक्रता केंद्र पर वास्तविक , उल्टा तथा वस्तु के बराबर प्रतिबिम्ब बनेगा।


28. अवतल दर्पण में जब वस्तु वक्रता केंद्र तथा मुख्य फोकस के बीच में होती है तब कैसा प्रतिबिम्ब बनता है?

Ans - जब वस्तु वक्रता केंद्र तथा मुख्य फोकस के बीच स्थित होती है तब प्रतिबिम्ब अनंत तथा वक्रता केंद्र के बीच वास्तविक , उल्टा तथा वस्तु से बड़ा बनता है।


29. अवतल दर्पण में जब वस्तु दर्पण के मुख्य फोकस पर होती है तब कैसा प्रतिबिम्ब बनता है?

Ans - जब वस्तु दर्पण के मुख्य फोकस पर रखा होता है , तो प्रतिबिम्ब अनंत पर वास्तविक , उल्टा तथा वस्तु से बहुत बड़ा बनता है।



30. अवतल दर्पण में जब वस्तु दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच में होगी तब कैसा प्रतिबिम्ब बनता है?

Ans - अवतल दर्पण में जब वस्तु दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच स्थित हो , तब प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे आभासी , सीधा तथा वस्तु से छोटा बनेगा।


31. वक्रता त्रिज्या का सूत्र बताइये?

Ans - वक्रता त्रिज्या का सूत्र -

f = r/2


32. उत्तल दर्पण द्वारा कैसा प्रतिबिम्ब का बनता है?

Ans - उत्तल दर्पण द्वारा सदैव वस्तु की प्रत्येक स्थिति के लिए प्रतिबिम्ब आभासी , सीधा तथा वस्तु से छोटा बनता है |


33. गोलीय दर्पण में ऋणात्मक और धनात्मक दूरियों की पहचान कैसे की जाती है?

Ans - गोलीय दर्पण में ऋणात्मक और धनात्मक दूरियों की पहचान निम्न तरीके से की जाती है -

१. गोलीय दर्पण के बायीं ओर की तथा मुख्य अक्ष से उपर की दूरियां ऋणात्मक होती हैं।

२. गोलीय दर्पण के दायीं ओर की तथा मुख्य अक्ष से नीचे की दूरियां धनात्मक होती हैं।


34. रेखीय आवर्धन किसे कहते हैं?

Ans - प्रतिबिम्ब की दर्पण से दुरी तथा वस्तु की दर्पण से दुरी के अनुपात को प्रतिबिम्ब का रेखीय आवर्धन कहते हैं।


35. आवर्धन का मात्रक बताइये?

Ans - आवर्धन का कोई मात्रक नहीं होता है।


36. अवतल दर्पण का उपयोग बताइये?

Ans - दाढ़ी बनाने , आँख – कान – नाक – मुह इत्यादि की जाँच करने , टेबिल लैम्प में , गाडियों के मुख्य लाइट में अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है।


37. उत्तल दर्पण का प्रयोग कंहा किया जाता है?

Ans - सड़को पर लगे हुए लैम्पों में , गाडियों में किनारे उत्तल दर्पण का उपयोग किया जाता है।


38. संयुग्मी फोकस किसे कहते हैं?

Ans - जब दो बिन्दुओं में से किसी एक बिंदु पर रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब दुसरे बिंदु पर बने , उसे संयुग्मी फोकस कहते हैं।


39. संयुग्मी फोकस किस दर्पण में बनता है?

Ans - संयुग्मी फोकस केवल उत्तल दर्पण में ही बन सकता है , यह अवतल दर्पण में सम्भव नहीं है।


ये भी पढ़ें....

Post a Comment

0 Comments