दृष्टि दोष एवं मानव नेत्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी की जानकारी

दृष्टि दोष एवं मानव नेत्र से प्रश्न & उत्तर (Human Eye And Defects of Vision in Hindi) -:

दृष्टि दोष एवं मानव नेत्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी की जानकारी

1) मनुष्य की आँख किस लेंस की तरह कार्य करता है?

Ans - मनुष्य की आँख उत्तल लेंस की तरह कार्य करता है।


2) आंख में प्रकाश किरण कंहा से होकर प्रवेश करती है?

Ans - आंख में प्रकाश किरण कार्निया से होकर प्रवेश करती है।


3) मानव नेत्र में पुतली का कार्य होता है?

Ans - मानव नेत्र में पुतली का कार्य प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करना होता है।


4) नेत्र लेंस का अपवर्तनांक कितना होता है?

Ans - नेत्र लेंस का अपवर्तनांक लगभग 1.44 माना जाता है।


5) मानव के आंख में वस्तु का प्रतिबिम्ब कंहा पर बनता है?

Ans - मानव के आंख में वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना पर बनता है।


6) पीत बिंदु किसे कहते हैं?

Ans - रेटिना के जिस बिंदु पर बना प्रतिबिम्ब स्पष्ट दिखाई देता है उसे पीत बिंदु कहते हैं।


7) अन्ध बिंदु किसे कहते हैं?

Ans - रेटिना के जिस बिंदु पर बना हुआ प्रतिबिम्ब दिखाई नहीं देता उसे ‘अन्ध बिंदु’ कहते हैं।


8) समंजन क्षमता किसे कहते हैं?

Ans - मानव नेत्र के लेंस में अपनी फोकस दुरी बदलने की जो क्षमता होती है , उसे ‘समंजन क्षमता’ कहते हैं।



9) मानव के आंख का स्पष्ट दृष्टि निकट बिंदु कितना माना जाता है?

Ans - मानव के आंख का स्पष्ट दृष्टि निकट बिंदु 25cm माना जाता है।


10) मानव नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की अधिकतम दुरी कितनी होती है?

Ans - मानव नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की अधिकतम दुरी अनंत होती है।


11) मानव नेत्र में कैसी कोशिकाएं (Cells) पाई जाती हैं?

Ans - मानव नेत्र में दंण्डाकार तथा शंक्वाकार कोशिकाएं (Cells) पाई जाती हैं।


12) मानव के आंख में दंण्डाकार कोशिकाएं का कार्य होता हैं?

Ans - मानव के आंख में उपस्थित दंण्डाकार कोशिकाएं प्रकाश की तीव्रता बताने के लिए होती हैं।


13) आंख की शंक्वाकार कोशिकाओ का कार्य होता है?

Ans - आंख की शंक्वाकार कोशिकाओ के द्वारा रंगों की पहचान की जाती है।


14) कुछ लोग रंगों की पहचान क्यों नही कर पाते हैं?

Ans - जिन लोगों को वर्णान्धता होता है , उनकी आँखों में शंक्वाकार कोशिकाएं कम होती हैं।  इसलिए वह रंगों की पहचान नहीं कर पाते हैं।


15) उल्लू की आँखों में कैसी कोशिकाएं अधिक पाई जाती हैं?

Ans - उल्लू की आँखों में दंण्डाकार कोशिकाएं अधिक पाई जाती हैं। इसलिए उन्हें रात को भी आसानी से दिखाई देता है।


16) मानव नेत्र में दृष्टि दोष क्यों होता है?

Ans - मानव नेत्र में उत्पन्न दृष्टि दोष का मुख्य कारण नेत्र की समंजन क्षमता कमजोर होना है।



17) निकट दृष्टि दोष (Myopia) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसा नेत्र दोष जिसमे आंखों द्वारा दूर की वस्तुएं नहीं दिखाई देती हैं तो उसे निकट दृष्टि दोष (Myopia) कहते हैं। 


18) निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है?

Ans - निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए अवतल लेंस के चश्मे का प्रयोग किया जाता है 


19) दूर दृष्टि दोष किसे कहते हैं?

Ans - ऐसा दोष जिसमें निकट की वस्तुएं नहीं दिखाई देती हैं उसे दूर दृष्टि दोष कहते हैं।


20) आंख में दूर दृष्टि दोष होने के कारण बताइये?

Ans - दूर दृष्टि दोष होने का मुख्य कारण नेत्र लेंस तथा रेटिना के बीच की दुरी कम होना है।


21) दूर दृष्टि दोष के निवारण के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है?

Ans - दूर दृष्टि दोष के निवारण के लिए उत्तल लेंस के चश्मे का प्रयोग किया जाता है।


22) जरा दृष्टि दोष किसे कहते हैं?

Ans - जरा दृष्टि दोष ऐसा नेत्र दोष है जिसमे उत्तल लेंस के समान ही निकट की वस्तुएं नहीं दिखाई देती हैं।


23) जरा दृष्टि दोष क्यों होता है?

Ans - नेत्र की समंजन क्षमता का कम हो जाने के कारण जरा दृष्टि दोष होता है।


24) जरा दृष्टि दोष के निवारण के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है?

Ans - जरा दृष्टि दोष के निवारण के लिए उत्तल लेंस के चश्मे का प्रयोग किया जाता है।



25) दृष्टि दोष में वस्तु का प्रतिबिम्ब आंखों में कंहा पर बनता है?

Ans - दृष्टि दोष में वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना पर न बनकर उससे आगे या पीछे बनता है।


26) निकट दृष्टि दोष (Myopia) क्यों होता है?

Ans - निकट दृष्टि दोष मुख्यतः नेत्र लेंस तथा रेटिना के बीच दुरी बढ़ जाने के कारण होता है।


ये भी पढ़ें....

Post a Comment

0 Comments