प्रकाश के अपवर्तन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी और जानकारी

1) अपवर्तन के दो नियम लिखिये?

Ans - अपवर्तन के दो नियम हैं –

१. आपतित किरण , अपवर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खिंचा गया अभिलम्ब , तीनो एक ही तल में होते हैं।

२. किन्ही दो माध्यमों के बीच अपवर्तन में , एक रंग के प्रकाश के लिए आपतन कोण की ज्या (sin i) तथा अपवर्तन कोण की ज्या (sin r) परस्पर समानुपाती होते हैं , जिसे नियम ‘स्नैल का नियम ‘ भी कहते है।


2) निरपेक्ष अपवर्तनांक किसे कहते हैं?

Ans - निर्वात के सापेक्ष किसी माध्यम का अपवर्तनांक को  ‘निरपेक्ष अपवर्तनांक’ कहते हैं।


3) एक माध्यम के सापेक्ष दुसरे माध्यम का अपवर्तनांक को दर्शाने वाले चिन्ह को बताइये?

Ans - एक माध्यम के सापेक्ष दुसरे माध्यम के अपवर्तनांक को 1n2 ​ से प्रदर्शित किया जाता है।


4) प्रकाश किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाते समय किधर झुकती है?

Ans - जब प्रकाश की किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है , तो अभिलम्ब की ओर झुक जाती है।


5) प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाते समय किधर झुकती है?

Ans - जब प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है , तो अभिलम्ब से दूर हट जाती है।


6) क्या क्रांतिक कोण में अपवर्तित किरण का मान समकोण के बराबर होता है?

Ans - हां, क्रांतिक कोण में अपवर्तित किरण का मान समकोण के बराबर होता है।



7) क्रांतिक कोण कब बनता है?

Ans - जब प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल में जा रही हो तभी क्रांतिक कोण बनता है।


8) पूर्ण आंतरिक परावर्तन से आप क्या समझते हैं?

Ans - पूर्ण आंतरिक परावर्तन में प्रकाश किरण जिस माध्यम से आती है , उसी माध्यम में वापस लौट जाती है, जिसे पूर्ण आंतरिक परावर्तन कहते हैं।


9) पूर्ण आंतरिक परावर्तन कब होता है?

Ans - जब आपतित किरण का मान क्रांतिक कोण से बड़ा हो तथा प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाये तभी पूर्ण आंतरिक परावर्तन हो सकता है।


10) कांच में पड़ी दरार क्यों चमकती है?

Ans - कांच में पड़ी दरार पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण चमकती है।


11) हीरा क्यों चमकता है?

Ans - हीरा पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण चमकता है |


12) पूर्ण आंतरिक परावर्तन के दो उदाहरण दीजिये?

Ans - पूर्ण आंतरिक परावर्तन के दो उदाहरण निम्न हैं -

१.हीरे का चमकना

२.कांच में दरार का चमकना


13) अल्पतम विचलन कोण किसे कहते हैं?

Ans - एक विशेष आपतन कोण के लिए जब प्रिज्म का विचलन कोण न्यूनतम हो जाता है , तब उसे अल्पतम विचलन कोण कहते हैं।


14) प्रिज्म सफ़ेद प्रकाश को उन्हें अवयवी रंगों में क्यों बाँट देता है?

Ans - प्रिज्म पारदर्शी कांच से बना होता है , जिसके कारण सफ़ेद प्रकाश को अवयवी रंगों में बाँट देता है।


15) प्रिज्म द्वारा विक्षेपित रंगों का सही क्रम क्या है?

Ans - प्रिज्म द्वारा विक्षेपित रंगों का सही क्रम VIBGYOR है।



16) किस रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है?

Ans - लाल रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है।


17) किस रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे कम होती है?

Ans - बैगनी रंग के प्रकाश का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होती है।


18) लाल रंग को खतरे के लिए क्यों प्रयोग किया जाता है।

Ans - लाल रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे कम होता है , इसलिए खतरे का निशान लाल रंग का होता है , ताकि वह दूर तक दिखाई दे।


19) किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है?

Ans - बैगनी रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है।


20) प्रिज्म द्वारा वर्ण विक्षेपण की घटना क्यों होती है?

Ans - प्रिज्म द्वारा वर्ण विक्षेपण की घटना इसलिए होती है , क्योकि कांच का अपवर्तनांक अलग-अलग रंगों के लिए अलग-अलग होता है।


21) किस रंग का प्रकाश सबसे कम विचलित होता है?

Ans - कांच का अपवर्तनांक लाल रंग के प्रकाश के लिए सबसे कम होता है , इसलिए लाल रंग का प्रकाश सबसे कम विचलित होता है।


22) किस रंग का प्रकाश सबसे अधिक विचलित होता है?

Ans - कांच का अपवर्तनांक बैगनी रंग के प्रकाश के लिए सबसे अधिक होता है , इसलिए बैगनी रंग का प्रकाश सबसे अधिक विचलित होता है।


23) प्रकाश का प्रकीर्णन किसे कहते हैं?

Ans - जब प्रकाश ऐसे माध्यम से गुजरता है जिसमे बहुत सारे छोटे-छोटे कण उपस्थित होते हैं (जैसे – हवा) तो प्रकाश उन कणों से टकराकर सभी दिशाओं में फ़ैल जाता है | यह क्रिया प्रकाश का प्रकीर्णन कहलाता है।


24) सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय सूर्य लाल रंग का क्यों होता है?

Ans - प्रकीर्णन के कारण ही सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय सूर्य का लाल रंग का दिखाई देता है।


ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments