प्रकाश (Light) के गुण -:
1) प्रकाश सदैव सीधी रेखा या सरल रेखा में चलता है।
2) प्रकाश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है। प्रकाश निर्वात में भी गति कर सकता है।
3) कभी भी प्रकाश गमन करते हुए एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तो यह अपने मार्ग से थोड़ा सा विचलित हो जाता है।
4) प्रकाश स्वयं दिखाई नहीं देता है परंतु इसकी उपस्थिति से हमें वस्तुएं दिखाई देती हैं।
5) प्रकाश सदैव विद्युत चुंबकीय तरंगों के रूप में चलता है।
6) निर्वात में प्रकाश की चाल 3 × 10^8 मीटर/सेकंड होती है परंतु अलग अलग और अन्य माध्यम में जब प्रकाश जाती है तो प्रकाश की चाल बढ़ सकती और घट भी सकती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि प्रकाश की चाल उसके माध्यम पर निर्भर करता है।
7) जब प्रकाश किसी चिकने या पॉलिशदार वस्तु पर पड़ता है तो वह परावर्तित होने लगता है।
8) प्रकाश सभी प्रकार के पारदर्शी माध्यमों से आर-पार हो जाता है परंतु यह अपारदर्शी माध्यमों से आर-पार नहीं हो पाता है
9) जब प्रकाश स्रोत और पर्दे के बीच में कोई अपारदर्शी वस्तु रखी जाती है तब छाया का निर्माण होता है।
10) जब प्रकाश की किरण है किसी स्रोत से निकलती है तो यह सभी दिशाओं में एक साथ निकलती हैं।