Block Board क्या है? प्रकार । गुण । उपयोग

ब्लॉक बोर्ड (Block Board in Hindi) -:

ब्लॉक बोर्ड (Block Board) का उत्पादन भी वीनियर बोर्डों के समान ही होता है। वीनियर बोर्ड और ब्लॉक बोर्ड में केवल यह अंतर होता है कि ब्लॉक बोर्ड में दोनों फेसिंग प्लाई के बीच टिम्बर के ब्लॉक लगाए या चिपकाए जाते हैं जबकि वीनियर बोर्ड में दोनों सतहों के बीच स्ट्रीप्स लगाई जाती है। Block Board को बनाते समय उसकी चौड़ाई 25 mm तक रखी जाती है। इस बोर्ड में जो फेसिंग प्लाई लगी होती है उसकी मोटाई भी 3 mm होती है। इन फेसिंग प्लाई को ब्लॉक के ऊपर और नीचे दोनों ओर चिपकाया जाता है।


ब्लॉक बोर्ड (Block Board)

ये भी पढ़े....

ब्लॉक बोर्ड के प्रकार (Types of Block Board in Hindi) -:

यह दो प्रकार के होते हैं-

1. BWP Grade(बी.डब्ल्यू.पी ग्रेड)

2. MR Grade (एम.आर. ग्रेड)


1. BWP Grade(बी.डब्ल्यू.पी ग्रेड) -:

ऐसे ब्लॉक बोर्ड का जिनका उपयोग बस निकायों, रेलवे डिब्बों, पूर्वनिर्मित घरों आदि के लिए किया जा सकता है, उसे BWP Grade (बी.डब्ल्यू.पी ग्रेड) का ब्लॉक बोर्ड कहते हैं। यह उच्च आर्द्रता और बाहरी उपयोग के लिए बहुत अधिक किया जाता है। यह दो प्रकार का होता है।

१. सजावटी ब्लॉक बोर्ड -  ये उच्च श्रेणी के फर्नीचर, पैनलिंग, आंतरिक सजावट, विभाजन आदि में को बनाने के लिए प्रयोग करते हैं। 

२. वाणिज्यिक ब्लॉक बोर्ड - इसके द्वारा सामान्य फर्नीचर, टेबल टॉप, विभाजन और पैनलिंग, फर्श और बस और रेलवे कैरिज आदि की सीटों पर पेंट के रूप में प्रयोग किया जाता है।


2. MR Grade (एम.आर. ग्रेड) -:

ऐसे ब्लॉक बोर्ड जिनका उपयोग आंतरिक उपयोग जैसे फर्नीचर, विभाजन, पैनलिंग, छत आदि के लिए किया जा सकता है, उसे MR Grade (एम.आर. ग्रेड) कहते हैं। ये दो प्रकार का होता है।

१. सजावटी ब्लॉक बोर्ड - ये उच्च श्रेणी के फर्नीचर, पैनलिंग, आंतरिक सजावट, विभाजन आदि में को बनाने के लिए प्रयोग करते हैं। 

२. वाणिज्यिक ब्लॉक बोर्ड - इसके द्वारा सामान्य फर्नीचर, टेबल टॉप, विभाजन और पैनलिंग, फर्श और बस और रेलवे कैरिज आदि की सीटों पर पेंट के रूप में प्रयोग किया जाता है।


ब्लॉक बोर्ड के गुण (Properties of Block Board in Hindi) -:

1) इन पर जब भारी वस्तुएं रखी जाती है तब भी ये आसानी से नहीं मुड़ते हैं।

2) ब्लॉक बोर्ड हल्की और मजबूत होती हैं।

3) ब्लॉक बोर्ड का स्टैंडर्ड साइज 2440 X1220 X 30 mm होता है।

4) ब्लॉक बोर्ड पर कार्य करना आसान होता है।

5) ब्लॉक बोर्ड की दोनों सतहों के बीच एक Soft Wood का कोर लगा होता है।

6) ब्लॉक बोर्ड को आसानी से नहीं तोड़ा जा सकता है।

7) जहां लकड़ी के लंबे टुकड़ों का उपयोग करना होता है, वहां पर ब्लॉक बोर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।


ब्लॉक बोर्ड के उपयोग (Uses/Applications of Block Board in Hindi) -:

1) ब्लॉक बोर्ड का निर्माण फर्नीचर बनाने में भी किया जाता है।

2) जब नदी या किसी शिल्प का निर्माण होता है तो उसमें भी ब्लॉक बोर्ड का प्रयोग कर सकते हैं।

3) विभाजन, पैनलिंग के निर्माण में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

4) इसका उपयोग रेलवे और बस आदि यातायात के साधनों में किया जाता है।

5) रसोई निर्माण और फर्श बनाने के लिए भी Block Board का उपयोग किया जाता है।

6) आंतरिक सजावट कार्यो के लिए भी यह महत्वपूर्ण होता है।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments