प्लास्टिक लेपित कागज । Plastic Coated Paper in Hindi । उपयोग

क्या है प्लास्टिक लेपित कागज (Plastic Coated Paper) -:

हम सब ने कागज का नाम तो सुना ही होगा क्योंकि कागज के ही किताब, कॉपी बनी होती हैं। कागज के ही पेपर बनते हैं, परंतु आज हम जानेगें कि प्लास्टिक कोटेड पेपर या प्लास्टिक चढ़ा कागज क्या होता है। हम भली भांति जानते हैं कि यदि साधारण कागज पर पानी या नमी पड़ता है तो वह खराब होने लगता है। परंतु अगर हम चाहे तो इसको काफी हद तक सुधारा जा सकता है। क्योंकि अगर कागज की सतह पर प्लास्टिक की परत चढ़ा दिया जाएग तो यह साधारण कागज की अपेक्षा काफी अधिक सुरक्षित और मजबूत हो जाती है।

जब कागज की सतह पर प्लास्टिक चढ़ा दी जाती है तो यह प्लास्टिक कोटेड पेपर बन जाता है। कागज की सतह पर प्लास्टिक चढ़ाने के लिए सबसे पहले हम फिनोलिक रेजीन को एल्कोहल और अन्य तेलों में घोलते हैं। इन सबको आपस में अच्छी तरह मिला लिया जाता है। इस प्रकार एक उत्तम श्रेणी की वार्निश तैयार हो जाता है।  अब इस बनाये गए वर्निश को सावधानीपूर्वक कागज की सतह पर लेपित कर देते हैं और जब कागज की सतह सूख जाती है तो लेपित की गई रेजिन की एक बहुत ही पतली परत जम जाती है। अतः इस प्रकार से कागज की सतह पर जो पतली पर जमती है, वह आकर्षक जल अवशोषण रोधी, सामर्थ्यवान और सुंदर दिखाई देती है, साथ ही साथ सतह पर चिकनाई प्राप्त हो जाती है। प्लास्टिक लेपित कागज का प्रयोग ऐसे वस्तुओं का निर्माण करने में किया जाता है जो काफी अधिक समय तक खुले वातावरण में रहते हो।

Plastic Coated Paper
प्लास्टिक लेपित कागज के ताश की पत्ती 


ये भी पढ़े....

कागज से प्रेसपान पेपर का भी उत्पादन की या जाता है। प्रेसपान पेपर को बनाने के लिए कागज को तेलों में डूबाते हैं या इसके ऊपर वार्निश कर देते हैं। ऐसा कर देने पर पेपर में नमी अवशोषित नहीं होती है और कागज बहुत ही मजबूत हो जाता है। इस प्रकार बनाया गया कागज इंसुलेटिंग भी होता है। प्रेसपान पेपर का अधिकांश उपयोग विद्युत केबल तथा बाइंडिंग कार्यों में किया जाता है।


प्लास्टिक चढ़ा कागज के उपयोग (Uses of Plastic Coated Paper in Hindi) -:

1) प्लास्टिक कोटेड पेपर का प्रयोग कैलेंडर बनाने में किया जाता है।

2) प्लास्टिक कोटेड कागज के द्वारा ताश के पत्ते का भी निर्माण किया जाता है।

3) विजिटिंग कार्ड और निमंत्रण पत्र भी प्लास्टिक कोटेड पेपर के बनाए जा सकते हैं।

4) छोटे बच्चों की किताबों के पन्ने भी प्लास्टिक चढ़े कागज के द्वारा ही बनाए जाते हैं।

5) किताबों के प्रथम पेज के गाते भी इसी कागज से बनाए जाते हैं।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments