एबोनाइट क्या है? गुण और उपयोग

एबोनाइट (Ebonite in Hindi) -:

एबोनाइट का निर्माण प्राकृतिक रबड़ से किया जाता है। वृक्षों से प्राप्त हुए रबड़ के दूध को लेटेक्स कहते हैं। इस लेटेक्स को जब गर्म किया जाता है तो कच्चा रबड़ बनता है जिसके फलस्वरूप रबर को प्राप्त किया जाता है। यह रबड़ जब प्राकृतिक अवस्था में होता है तो उपयोग करने योग्य नहीं होता है। क्योंकि प्राकृतिक अवस्था में यह रबड़ कठोर और भंगूर होता है। एबोनाइट को प्राकृतिक रबड़ से प्राप्त करने के लिए इसमें 25% सल्फर मिलाकर गर्म किया जाता है। इस प्रकार रबड़ के दूध में सल्फर मिलाकर गर्म करने से जो रबड़ प्राप्त होता है उसे एबोनाइट कहते हैं। एबोनाइट एक अच्छी श्रेणी का विद्युतरोधी पदार्थ होता है।

Ebonite की छड़


ये भी पढ़े....

एबोनाइट के गुण (Properties of Ebonite in Hindi) -:

1) एबोनाइट भंगुर पदार्थ होता है।

2) बैटरी में उपस्थित सल्फ्यूरिक अम्ल के रिसाव को रोकने में एबोनाइट काफी सहायक होता है।

3) एबोनाइट में जब तापमान धीरे धीरे बढ़ता है तो उसके आणविक कंपन भी बढ़ने लगते हैं।

4) पराबैंगनी किरणें जब एबोनाइट पर पड़ती है तो यह ऑक्सीकरण करने लगता है।

5) एबोनाइट जब पुराने होते जाते हैं तो यह हल्के हल्के धूसर भूरे रंग के होते जाते हैं।


एबोनाइट का उपयोग (Use of Ebonite in Hindi) -:

1) इसका उपयोग बिजली के प्लग बनाने में व तंबाकू पाइप माउथपीस बनाने में किया जाता है।

2) फाउंटेन पेन बनाने में और सेक्सोफोन बनाने में इसका उपयोग किया जाता है।

3) एबोनाइट का उपयोग विभिन्न (मुख्य रूप से भंडारण) वाहिकाओं के लिए एक एंटीकोर्सिव लाइनिंग के रूप में किया जाता है।

4) ऑटोमोबाइल के सेक्टर में बैटरी में इसका उपयोग किया जाता है।

5) पॉलीमर की गेंद के निर्माण के लिए इसका उपयोग किया जाता है


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments