परमाणु क्रमांक (Atomic Number) किसे कहते हैं?

परमाणु क्रमांक/संख्या
--------------------------------------------

Definition of Atomic Number in Hindi

परमाणु क्रमांक/संख्या (Definition of Atomic Number in Hindi) -:

किसी तत्व के नाभिक में स्थित प्रोटॉनों की संख्या को परमाणु क्रमांक (Atomic Number) कहते हैं। किसी भी परमाणु के नाभिक में जितने प्रोटान होते हैं उसका परमाणु क्रमांक भी उतना ही होता है। उदाहरण के तौर पर माना कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 है अर्थात कार्बन के नाभिक में 6 प्रोटान उपस्थित है। परमाणु क्रमांक को सदैव Z अक्षर के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

नाभिक में प्रोटान की संख्या = परमाणु क्रमांक/संख्या

प्रत्येक तत्व का अलग-अलग परमाणु क्रमांक होता है। प्रत्येक तत्व को बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर आवर्त सारणी में रखा जाता है। आवर्त सारणी में बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर रखने पर तत्वों के बहुत से भौतिक और रासायनिक गुण आसानी से स्पष्ट हो जाते हैं।


परमाणु क्रमांक/ संख्या से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर -

Que- सोडियम का परमाणु क्रमांक लिखिए?

Ans- सोडियम का परमाणु क्रमांक 11 होता है। इस प्रकार सोडियम के नाभिक में 11 प्रोटॉन उपस्थित होंगे।


Que- पोटेशियम का परमाणु क्रमांक 19 है तो इस के नाभिक में कितने प्रोटान होंगे?

Ans- पोटेशियम का परमाणु क्रमांक 19 है तो इस के नाभिक में 19 प्रोटान होंगे।


Que- कॉपर में कितने प्रोटान होते हैं?

Ans- कॉपर का परमाणु क्रमांक 29 है, इस प्रकार Cu के नाभिक में 29 प्रोटॉन होंगे।


Que- सोने का परमाणु क्रमांक 79 क्यों होता है?

Ans- जैसा कि हम जानते हैं किसी तत्व के नाभिक में जितने प्रोटॉन होंगे, उसका परमाणु क्रमांक भी उतना ही होता है। अतः सोने के नाभिक में 79 प्रोटॉन होते हैं जिसके कारण सोने का परमाणु क्रमांक 79 होता है।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments