परमाणु क्रमांक 1 से 20 तक के तत्वों का परमाणु भार कैसे निकालते हैं?

जब कभी भी रसायन विज्ञान की बात आती है तो हमें रासायनिक तत्व का ख्याल पहले आता है। क्योंकि रासायनिक तत्वों के बिना रसायन विज्ञान अधूरा है। पृथ्वी पर मौजूद सभी रासायनिक तत्वों को ज्ञात करके उनके गुणों के आधार पर आवर्त सारणी में व्यक्तिगत रूप से रखा गया है इनको बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के रूप में आवत सारणी में निर्धारित किया गया है जब रसायन विज्ञान में रासायनिक तत्वों के परमाणु क्रमांक का जो भी उपयोग आता है तो किसके साथ साथ कभी-कभी परमाणु भार का भी उपयोग करना पड़ता है परमाणु भार याद करना कठिन कार्य होता है क्योंकि यह अलग-अलग दशमलव संख्याओं में होते हैं जिन्हें याद रख पाना थोड़ा कठिन है परंतु कुछ तकनीक के द्वारा महत्वपूर्ण रासायनिक तत्वों के परमाणु भार को याद करना काफी सरल हो गया है जिनका वर्णन नीचे किया जाएगा।

परमाणु भार कैसे निकालते हैं? How to find atomic weight? Hindi

परमाणु क्रमांक का सहारा लेकर परमाणु भार को निकाला जाएगा जिसमें परमाणु क्रमांक 1 से परमाणु क्रमांक 20 के तत्व सम्मिलित होंगे। क्योंकि इन्हें रासायनिक तत्वों का प्रयोग रसायन विज्ञान में बहुत अधिक किया जाता है इसीलिए इन तत्वों के परमाणु क्रमांक को याद करके परमाणु भार को आसानी से निकाला जा सकता है।


परमाणु भार निकालने का तरीका -:

परमाणु क्रमांक का सहारा लेकर परमाणु भार को निकालने के लिए सामान्यतः दो सूत्र प्रयोग में लाए जाते हैं। इन चित्रों को दो भागों में इसलिए बांटा गया है क्योंकि सम संख्या वाले परमाणु क्रमांक के लिए अलग सूत्र प्रयोग किया जाएगा और विषम संख्या के परमाणु भार के लिए अलग सूत्र प्रयोग किया जाएगा। जो निम्न हैं -

सम संख्या वाले परमाणु क्रमांक के लिए सूत्र -
परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार

विषम संख्या वाले परमाणु क्रमांक के लिए सूत्र -
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार

दिए गए ऊपर के दोनों सूत्रों की कुछ आवश्यक शर्तें हैं जो निम्न है -

A) यह सूत्र केवल परमाणु क्रमांक 1 से लेकर परमाणु क्रमांक 20 तक के तत्वों के लिए ही हैं।

B) इस सूत्र का प्रयोग करके बिल्कुल सटीक मान नहीं लाया जा सकता है किंतु रसायन के व्यावहारिक दृष्टि से बिल्कुल सही मान लाया जाता है।

C) यह सूत्र परमाणु क्रमांक 1, 4, 7, 17 व 18 के लिए अपवाद के रूप में जाना जाता है। क्योंकि यह सूत्र इन तत्वों पर काम नहीं करता है।


ये भी पढ़े....


सूत्र का प्रयोग करके परमाणु भार पता करना -

1. H - Hydrogen का परमाणु भार = 1.00794
इसके लिए यह सूत्र मान्य नहीं है।


2. He - Helium का परमाणु भार = 4.002602
परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार
2 × 2 = 4
इस तरह हीलियम का परमाणु भार 4 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल का मान 4.5 के नीचे है।


3. Li - Lithium का परमाणु भार = 6.941
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
3 × 2+1 = 7
इस तरह लिथियम का परमाणु भार 7 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 6.5 के ऊपर है।


4. Be - Beryllium का परमाणु भार = 9.012182
इसके लिए यह सूत्र मान्य नहीं है।


5. B - Boron का परमाणु भार = 10.811
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
5 × 2+1 = 11
इस तरह बोरॉन का परमाणु भार 11 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 10.5 के ऊपर है।


6. C - Carbon का परमाणु भार = 12.0107
परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार
6 × 2 = 12
इस तरह कार्बन का परमाणु भार 12 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 12.5 के नीचे है।


7. N - Nitrogen का परमाणु भार = 14.0067

परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
इसके लिए यह सूत्र मान्य नहीं है।


8. O - Oxygen का परमाणु भार = 15.9994
परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार
8 × 2 = 16
इस तरह ऑक्सीजन का परमाणु भार 16 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 15.5 के ऊपर है।


9. F - Fluorine का परमाणु भार = 18.9984032
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
9 × 2+1 = 19
इस तरह फ्लोरीन का परमाणु भार 19 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 18.5 के ऊपर है।


10. Ne - Neon का परमाणु भार = 20.1797
परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार
10 × 2 = 20
इस तरह नियान का परमाणु भार 20 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 20.5 के नीचे है।



11. Na - Sodium
का परमाणु भार = 22.98976928
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
11 × 2+1 = 23
इस तरह सोडियम का परमाणु भार 23 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 22.5 के ऊपर है।


12. Mg - Magnesium का परमाणु भार = 24.3050

परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार

12 × 2 = 24

इस तरह मैग्नीशियम का परमाणु भार 24 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 24.5 के नीचे है।



13. Al - Aluminium का परमाणु भार = 26.981586
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
13 × 2+1 = 27
इस तरह एल्युमीनियम का परमाणु भार 27 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 26.5 के ऊपर है।


14. Si - Silicon का परमाणु भार = 28.0855
परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार
14 × 2 = 28
इस तरह सिलिकॉन का परमाणु भार 28 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 28.5 के नीचे है।



15. P - Phosphorus का परमाणु भार = 30.973762
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
15 × 2+1 = 31
इस तरह फास्फोरस का परमाणु भार 31 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 30.5 के ऊपर है।


16. S - Sulfur का परमाणु भार = 32.065
परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार
16 × 2 = 32
इस तरह सल्फर का परमाणु भार 32 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 32.5 के नीचे है।



17. Cl - Chlorine का परमाणु भार = 35.453
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
17 × 2+1 = 35
इस तरह क्लोरीन का परमाणु भार 35 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 35.5 के नीचे है।


18.  Ar - Argon का परमाणु भार = 39.948
इसका परमाणु क्रमांक 40 होता है क्योंकि यह समस्थानिक तत्व है और इस पर सूत्र कार्य नहीं करता है।


19. K - Potassium का परमाणु भार = 39.0983
परमाणु क्रमांक × 2+1 = परमाणु भार
19 × 2+1 = 39
इस तरह पोटैशियम का परमाणु भार 39 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 39.5 के नीचे है।


20. Ca - Calcium का परमाणु भार = 40.078
परमाणु क्रमांक ×2 = परमाणु भार
20 × 2 = 40
इस तरह कैल्शियम का परमाणु भार 40 माना जाता है क्योंकि इसकी ओरिजिनल मान 40.5 के नीचे है।


ये भी पढें...

Post a Comment

0 Comments