धातु & आधातु प्रश्नोत्तरी (Important questions related to metals and non-metals in Hindi) -:
1. धातु किसे कहते हैं?
Ans - वे तत्व जो ऊष्मा के सुचालक होते हैं तथा आघातवर्ध्य और तन्य होते हैं , उसे धातु कहते हैं।
जैसे – Cu , Fe , Mg इत्यादि
2. धातुओं के प्रमुख भौतिक गुण को बताइये?
Ans - धातुओं के भौतिक गुण निम्नलिखित हैं -
१. धातुएं चमकदार होती हैं।
२. सोडियम और पोटैशियम को छोड़कर अन्य सभी धातुओं का घनत्व उच्च होता है।
३. घातुओं के गलनांक तथा क्वथनांक उच्च होते हैं।
४. धातुएं तन्य होतीं हैं अर्थात उनको खींचकर तार और लम्बा बनाया जा सकता है।
५. धातुएं विद्युत और ऊष्मा की सुचालक होती हैं।
६. साधारणत: धातुएं कठोर होती हैं।
3. धातुओं के प्रमुख रासायनिक गुण को बताइये?
Ans - धातुओं के प्रमुख रासायनिक गुण निम्न हैं -
१) आक्सीजन की उपस्थिति में जब धातु जलती है तो धातु जलने पर धातु आक्साइड बनता है।
२) जल से अभिक्रिया करके धातु हाइड्राक्साइड बनाती हैं तथा हाइड्रोजन गैस बाहर निकलती है।
३) धातु को तनु अम्लों से क्रिया करके लवण तथा हाइड्रोजन गैस बनाया जा सकता है।
४) धातु जब क्लोरिन से अभिक्रिया करता है तो क्लोराइड यौगिक बनाता है।
५) सक्रीय धातु (जैसे - सोडियम तथा पोटैशियम) हाइड्रोजन से अभिक्रिया करके हाइड्राइड बनाते हैं।
4. अधातु किसे कहते हैं?
Ans - वे तत्व जिनमें धातुओं के गुण नहीं पाए जाते हैं , अधातु कहलाते हैं। धातुओं को छोड़कर अन्य सभी तत्व अधातु हैं। जैसे – C , O , S इत्यादि।
5. अधातुओं के भौतिक गुण कौन-कौन से हैं?
Ans - अधातुओं के भौतिक गुण निम्न हैं -
१. अधातु भंगुर होते हैं , इनको पीटने या खींचने पर यह टूट जाते हैं।
२. हीरा को छोड़कर अन्य सभी धातुओं के गलनांक तथा क्वथनांक उच्च होते हैं।
३. अधातु विद्युत तथा ऊष्मा के कुचालक होते हैं।
४. अधातुयों का घनत्व कम होता है।
५. अधिकांश अधातु को गैसीय रूप में पाया जाता हैं।
6. अधातुओं के रासायनिक गुण बताइये?
Ans - अधातुओं के रासायनिक गुण निम्न हैं -
१.अधातु आक्सीजन की उपस्थिति में जलकर अपना ही आक्साइड बनाते हैं।
२. अधातु क्लोरिन गैस से अभिक्रिया करके क्लोराइड यौगिक को बनाते हैं।
३. अधातु हाइड्रोजन से अभिक्रिया करके हाइड्राइड यौगिक बनाते हैं
४. किसी धातु के लवणीय विलयन में डूबी हुई उसी धातु की छड़ को ‘इलेक्ट्रोड’ कहते हैं।
7. विद्युत रासायनिक श्रेणीं में विभिन्न इलेक्ट्रोडों किस प्रकार रखा जाता है?
Ans - विद्युत रासायनिक श्रेणीं में विभिन्न इलेक्ट्रोडों को उनके मानक इलेक्ट्रोड विभव के बढ़ते क्रम में रखा जाता है।
ये भी पढ़े....
- रसायन विज्ञान का वर्गीकरण
- आवर्त सारणी के बारे में जानकारी व विशेषताएँ
- परमाणु क्रमांक (Atomic Number) किसे कहते हैं?
- रासायनिक तत्व किसे कहते हैं?
- परमाणु क्रमांक (Atomic Number) किसे कहते हैं?
- समस्थानिक (Isotopic) किसे कहते हैं? उपयोग और गुण
- समभारिक किसे कहते हैं? उदाहरण, गुण और अनुप्रयोग
- समस्थानिक और समभारिक के बीच अंतर
- रासायनिक तत्व किसे कहते हैं?
- प्राकृतिक तत्व किसे कहते हैं? ये कितने हैं?
- कृत्रिम तत्व (Synthetic Elements) किसे कहते है? प्रकार, गुण और अनुप्रयोग
8. विद्युत रासायनिक श्रेणी में ऊपर स्थित धातुएं कैसी होती है?
Ans - विद्युत रासायनिक श्रेणी में ऊपर स्थित धातुएं अधिक क्रियाशील होती हैं।
9. विद्युत रासायनिक श्रेणी में नीचे स्थित धातुएं कैसी होती हैं?
Ans - विद्युत रासायनिक श्रेणी में नीचे स्थित धातुएं कम क्रियाशील होती हैं।
10. खनिज पदार्थ किसे कहते हैं?
Ans - जिन पदार्थों से धातुओं का निष्कर्षण किया जाता है, उसे खनिज पदार्थ कहते हैं।
11. अयस्क किसे कहते हैं?
Ans - वे खनिज जिनसे धातु का निष्कर्षण कम समय , कम लागत तथा आसानी से हो जाये , उसे अयस्क कहते हैं।
12. कापर का अयस्क के नाम लिखिये?
Ans - कापर का अयस्क कापर पाइराइट है।
13. एल्युमिनियम का अयस्क के नाम लिखिये?
Ans - एल्युमिनियम का अयस्क बाक्साइट, लोहे का अयस्क हेमेटाइट इत्यादि।
14. धातुकर्म किसे कहते हैं?
Ans - अयस्क से धातु के निष्कर्षण की क्रिया धातुकर्म कहलाती है।
15. धातुकर्म को कितने स्टेप पूरा किया जाता है?
Ans - धातुकर्म को तीन चरण में पूरा हैं -
१. अयस्क का सांद्रण
२. सांद्रित अयस्क का अपचयन
३. अपचयित अयस्क का शोधन
16. अयस्क के सांद्रण की प्रमुख विधियाँ बताइये?
Ans - अयस्क के सांद्रण की प्रमुख विधियाँ निम्न हैं -
१. फेन-प्लवन विधि (झाग विधि)
२. चुम्बकीय पृथक्करण विधि
३. गुरुत्वीय पृथक्करण विधि
17. धातु निष्कर्षण के प्रमुख स्टेप को लिखिये?
Ans - धातु निष्कर्षण के प्रमुख चरण निम्न हैं -
१. निस्तापन
२. भर्जन
३. प्रगलन
४ गालक
५. अपचयन
६. धातु का शोधन
18. अपचयन की मुख्य विधियो के नाम लिखिये?
Ans - अपचयन की मुख्य विधियो नाम निम्न है -
१. कोक द्वारा अपचयन
२. एल्युमिनियम द्वारा अपचयन
३. विद्युत् अपघटन द्वारा अपचयन
४. अमलगम विधि द्वारा अपचयन
19. तांबा (कापर) के प्रमुख अयस्को के नाम बताइये?
Ans - तांबा (कापर) के प्रमुख अयस्को के नाम -
१. कापर पाइराईट CuFeS2
२. क्युप्राईट Cu2O
३. मैलेकाईट CuCO3.Cu(OH)2
४. कोवेलाईट CuS
५. एजुराईट 2CuCO3.Cu(OH)2
20. तांबा का उपयोग बताइये?
Ans - तांबा का उपयोग निम्न हैं -
विद्युत यंत्रो को बनाने में तांबे का प्रयोग किया जाता है।
तांबे के द्वारा बर्तन को भी बनाया जाता है।
सिक्के को बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।
एथेन बनाने में।
विद्युत लेपन में।
21. मिश्रधातु किसे कहते हैं?
Ans - दो या दो से अधिक धातुओं के समांगी मिश्रण से प्राप्त हुए धातु को मिश्रधातु कहते हैं।
जैसे- पीतल , कांसा , गोल्ड इत्यादि।
22. कुछ प्रमुख मिश्र धातुएं के नाम बताइये?
Ans - कापर के प्रमुख अयस्को के नाम निम्न हैं -
१. पीतल ( 80% Cu , 20% Zn)
२. कांसा (88% Cu , 12% Sn)
३. गनमेटल ( 88% Cu , 10% Sn , 2% Zn )
४. रोल्ड गोल्ड ( 95% Cu , 5% Al)
५. फास्फर ब्रांज ( 85% Cu , 13% Sn , 2% P)
६. मुद्रा धातु (95% Cu , 4% Sn , 1% P)
ये भी पढ़ें.....
- परमाणु क्रमांक 1 से 20 तक के तत्वों का परमाणु भार कैसे निकालते हैं?
- मिश्रण और यौगिक में 10 अंतर
- मिश्रण (Mixture) किसे कहते हैं? समांगी मिश्रण और विषमांगी
- अवसादन & निस्तारण किसे कहते हैं? इनकी सीमाएं
- क्रिस्टलीकरण (Crystallization) किसे कहते हैं?
- भारण या स्कंदन किसे कहते हैं?
- शुद्ध पदार्थ किसे कहते हैं? विशेषताएं और गुण
- भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में अंतर