Core Print क्या है? प्रकार - Casting

कोर प्रिंट (Core Print in Hindi) -:

पैटर्न में विभिन्न प्रकार के सुराख (Hole) और झिरियों के लिए बनाए गए प्रोजेक्शन को कोर प्रिंट (Core Print) कहते हैं। या मोल्ड के अंदर कोर को सहारने के लिए केविटी का निर्माण करना आवश्यक होता है। इस केविटी को बनाने के लिए पैटर्न में कुछ भागों को उभार दिया जाता है। पैटर्न में उभरे हुए भागों को ही कोर प्रिंट कहते हैं।


कोर प्रिंट (Core Print in Hindi)


सुराख और झिरियों को बनाने के लिए कोर का प्रयोग किया जाता है। पैटर्न के द्वारा कास्टिंग करते समय कोर को मोल्ड में रखने के लिए व्यवस्था की जाती है इस अतिरिक्त जगह को रखने के लिए पैटर्न में उसी अनुसार प्रोजेक्शन रखे जाते हैं।

कोर प्रिंट को पैटर्न में बनाना महत्वपूर्ण होता है। अगर पैटर्न को बनाते समय कोर की उचित व्यवस्था नहीं की जाती है तो इसको मोल्डिंग में रखने पर कास्टिंग बिगड़ जाएगी। इसलिए यह आवश्यक है कि पैटर्न को बनाते समय उचित आकार और डिजाइन को ध्यान में रखते हुए कोर प्रिंट को बना देना चाहिए।


कोर प्रिंट के प्रकार (Type of Core Print in Hindi) -:

कोर प्रिंट (Core Print) कई प्रकार के होते हैं। इनमें से मुख्य निम्न प्रकार से हैं -

1. होरीजोन्टल कोर प्रिंट (Horizontal Core Print)

2. वर्टिकल कोर प्रिंट (Vertical Core Print)

3. बैलेन्सड कोर प्रिंट (Balanced Core Print)

4. हैंगिंग या कवर कोर प्रिंट (Hanging or Cover Core Print)

5. विंग या ड्रॉप कोर प्रिंट (Wing or Drop Core Print)


1. होरीजोन्टल कोर प्रिंट (Horizontal Core Print) -:

ये कोर प्रिंट पाटिंग लाइन पर क्षैतिज (Horizontally) रूप में बनाये जाते हैं। यह प्रिंट स्पलिट या दो टुकड़ों वाले पैटर्न का बना होता है।


2. वर्टिकल कोर प्रिंट (Vertical Core Print) -:

इस कोर प्रिंट को मोल्ड में खड़ी अवस्था में बनाया जाता है। इन्हें कोप व ड्रैग में रखा जाता है। कोप वाले भाग में इनकी बनावट में 10°-15° तक व ड्रैग वाले भाग में 1.1/2° से 3° तक टेपर रखे जाते हैं।


3. बैलेन्सड कोर प्रिंट (Balanced Core Print) -:

जब होरिजेंटल कोर कास्टिंग में अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाता है तो बैलेन्सड कोर प्रिंट का प्रयोग किया जाता है यह कोर प्रिंट ऐसा होता है कि इसे एक दिशा से सहारा दिया जाता है अर्थात केवल एक सीट बनाई जाती है।


4. हैंगिंग या कवर कोर प्रिंट (Hanging or Cover Core Print) -:

यह ऐसा कोर पिंक है जिसमें पैटर्न पूरी तरह से ड्रैग में समा जाता है और कोर को ऊपर से ढक्कन की तरह रखा जाता है। ऐसे कोर प्रिंट हैंगिंग या कवर कोर प्रिंट (Hanging or Cover Core Print) कहते हैं।


5. विंग या ड्रॉप कोर प्रिंट (Wing or Drop Core Print) -:

जब कोर को पार्टिंग लाइन से ऊपर या नीचे रखा जाता है, तो उसके लिए बनाए गए कोर प्रिंट को विंग या ड्रॉप कोर प्रिंट कहते हैं। इसको चेयर (Chair)/टेल (Tail) कोर प्रिंट के नाम से भी जाना जाता है।


ये भी पढ़े...

 

Post a Comment

0 Comments