Abrasive Jet Machining (A.J.M.) और Ultrasonic Machining (U.S.M.) में अन्तर


अपघर्षक जेट मशीनिंग  और पराश्रव्य मशीनिंग  में अंतर (Difference Between Abrasive Jet Machining and Ultrasonic Machining in Hindi) -:


अपघर्षक जेट मशीनिंग (Abrasive Jet Machining) -:

1. अपघर्षक जेट मशीनिंग की यथर्थता पराश्रव्य मशीनिंग से कम होती है।

2. अपघर्षक जेट मशीनिंग में नॉजल घिस जाते हैं।

3. A.J.M. में वाहक द्रव्य का प्रयोग नहीं किया जाता है।

4. इस मशीनिंग प्रक्रिया में अपघर्षण के सिद्धांत का उपयोग किया जाता है।

5. इसका प्रयोग खाँचे बनाने और पतले छिद्रों की सफाई के लिए किया जाता है।

6. इसमें मशीनिंग करने के लिए अपघर्षी कणो की आवश्यकता होती है


पराश्रव्य मशीनिंग (Ultrasonic Machining) -:

1. पराश्रव्य मशीनिंग की यथर्थता अधिक होती है।

2. पराश्रव्य मशीनिंग में औजार घिस जाते हैं।

3. U.S.M. में वाहक द्रव्य का प्रयोग किया जाता है।

4. इस मशीनिंग प्रक्रिया में अपघर्षण का प्रभाव पराश्रव्य के कम्पन की तीव्रता से उत्पन्न किया जाता है।

5. इसका प्रयोग सतह की सफाई और सतह फिनिशिंग करने के लिए किया जाता है।

6. इसमें मशीनिंग करने के लिए पराश्रव्य तरंगों की आवश्यकता होती है।


ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments