कृत्रिम तत्व (Synthetic Elements) किसे कहते हैं? ये कितने हैं व इनके गुण और अनुप्रयोग

कृत्रिम तत्व (Synthetic Elements in Hindi) किसे कहते हैं? ये कितने हैं व  इनके गुण और अनुप्रयोग

कृत्रिम तत्व की परिभाषा (Synthetic Elements in Hindi) -:

ऐसे तत्व जो मानव निर्मित होते हैं जिन्हें कृत्रिम विधि से बनाया जाता है उन्हें कृत्रिम तत्व (Synthetic Elements) कहते हैं। वर्तमान में कृत्रिम तत्वों की संख्या 24 है। इन तत्वों को परमाणु रिएक्टर , कण त्वरक या परमाणु बम के विस्फोट को कराकर उनके मौलिक गुणों में हेर-फेर किया जाता है, जिसके फलस्वरूप कृत्रिम तत्व बनते हैं। कृत्रिम तत्वों को मानव निर्मित तत्व भी कहा जाता है। जब पृथ्वी का निर्माण हुआ तो यह तत्व उपस्थित थे लेकिन तेजी से क्षय होने कारण यह तत्व जल्दी से समाप्त हो गए और जो तत्व अधिक समय तक रह सकते थे वह आज भी मौजूद हैं। अभी तक ज्ञात सभी कृत्रिम तत्वों को सन 1944 और 2010 के बीच बनाया गया है। सभी कृत्रिम तत्व अस्थिर होते हैं जिसके कारण वे व्यापक रूप से क्षय होते रहते हैं। उनके क्षय होने की दर इस प्रकार होती है कि, किसी-किसी तत्व का जीवन कुछ माइक्रोसेकंड होता है तो किसी किसी तत्व का जीवन लाखों वर्षो तक होता है।

परमाणु क्रमांक 99 के ऊपर पाए जाने वाले सभी तत्वों का वैज्ञानिक रिसर्च के अलावा बाहरी दुनिया में कोई उपयोग नहीं होता है। 99 से लेकर के 118 तक के परमाणु क्रमांक वाले तत्व केवल वैज्ञानिक रिसर्च योग्य ही होते हैं। बाहरी दुनिया में इनके उपयोग होने का एक कारण यह भी है कि इनका जीवन बहुत कम होता है और साथ-साथ इनको एक साथ अधिक मात्रा में नहीं बनाया जा सकता है।


ये भी पढ़ें...


कृत्रिम तत्वों (Synthetic Elements) की संख्या कितनी है?

अभी तक ज्ञात तत्वों में 24 तत्व ऐसे हैं जो मानव निर्मित तत्व के अंतर्गत आते हैं इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कृत्रिम तत्वों की संख्या 24 है। परमाणु क्रमांक 95 से लेकर के 118 तक के सभी तत्व कृत्रिम तत्व के अंतर्गत आते हैं जिनकी संख्या 24 है। 


कृत्रिम तत्व के गुण (Properties of Synthetic Elements in Hindi) -:

1) इनका जीवनकाल बहुत कम होता है।

2) वैज्ञानिक रिसर्च को छोड़कर बाहरी दुनिया में इनका प्रयोग ना के बराबर होता है।

3) इनका जीवन काल कम होने के कारण इनको एक साथ अधिक मात्रा में नहीं बनाया जा सकता क्योंकि यह क्षय होते रहते हैं।

4) अभी तक मलबने सभी कृत्रिम तत्व अस्थिर होते हैं जिसके कारण क्षय होते रहते हैं।

5) यह प्राकृतिक रूप से उपलब्ध नहीं होते हैं इन्हें प्रयोगशालाओं में बनाया जाता है।

6) आवर्त सारणी में परमाणु क्रमांक 95 से लेकर के 118 तक के सभी तत्व कृत्रिम तत्व कहलाते हैं।


कृत्रिम तत्वों के उपयोग/अनुप्रयोग (Application/Use of Synthetic Elements in Hindi) -:

कृत्रिम तत्व का प्रयोग समान्यतः सबसे अधिक वैज्ञानिक रिसर्च में किया जाता है। इसका प्रयोग बहुत ही कम होता है, परंतु बहुत ही कम ऐसे क्षेत्र हैं जिधर इनका प्रयोग किया जा सकता है।

1) कृत्रिम रूप से बनाये गए तत्व अमेरिशियम (Am) का प्रयोग बहुत कम मात्रा में स्मोक डिटेक्टरों के रूप में किया जाता है।

2) परमाणु बम बनाने के लिए इन तत्वों को उपयोग में लाया जाता है।

3) परमाणु रिएक्टर को चालू करने के लिए भी कृत्रिम तत्व उपयोग में लाए जाते हैं।

4) कृत्रिम तत्वों का सबसे अधिक प्रयोग वैज्ञानिक रिसर्च करने में क्या जाता है।


ये भी पढ़ें...

Post a Comment

0 Comments