समस्थानिक (Isotopic) किसे कहते हैं? उपयोग और गुण


समस्थानिक (Isotopic)

उपयोग और गुण


समस्थानिक की परिभाषा (Definition of Isotopic in Hindi) -:

एक ऐसा तत्‍व जिसके परमाणु क्रमांक समान होते है किन्तु उस तत्व का द्रव्यमान भार अलग-अलग होता है ऐसे तत्व के अलग अलग द्रव्यमान भार वाले परमाणुओं को समस्‍थानिक कहते हैं।

उदाहरण - कार्बन (C) के तीन समस्थानिक होते हैं, C-12, C-13, C-14 अर्थात यहां पर C-12, C-13, C-14 तीनो कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 है परंतु द्रव्यमान भार कार्बन का 12, 13 और 14 है।

समस्थानिक अर्थात सामान स्थान वाले। प्रत्येक समस्थानिको का परमाणु क्रमांक तो समान होता है परंतु उनका द्रव्यमान भार अलग-अलग होता है। जैसा कि ऊपर दिया गया है कार्बन के तीन समस्थानिक है इन तीनों के परमाणु क्रमांक तो समान है परंतु इनके द्रव्यमान भार अलग-अलग है।

इस प्रकार स्पष्ट है कि समस्थानिको के परमाणु क्रमांक तो समान होते हैं परंतु द्रव्यमान भार अलग-अलग होता है, क्योंकि समस्थानिक वाले तत्वों में प्रोटॉन की संख्या समान होती है,  लेकिन इसमें न्यूट्रॉन की संख्या अलग-अलग होती है। इसलिए प्रोटोन की संख्या समान होने के कारण और परमाणु क्रमांक समान होता है, परंतु न्यूट्रॉन की संख्या अलग-अलग होती है जिसके कारण द्रव्यमान भार अलग अलग हो जाता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि समस्थानिक में द्रव्यमान भार अलग-2 होने का मुख्य कारण न्यूट्रॉन की संख्या का अलग-अलग होना है।

एक तत्व के सभी समस्थानिको के द्रव्यमान भार अलग-अलग होने के कारण भी इनके रासायनिक गुण समान होते हैं तथा इनमें प्रोटानो की संख्या भी समान होती है। अतः प्रोटानो की संख्या भी समान होने के कारण परमाणु क्रमांक भी समान होते हैं। अतः आवर्त सारणी में इनका परमाणु क्रमांक/संख्या एक ही होती है।


ये भी पढ़ें...


समस्थानिक के उपयोग (Applications of Isotopic in Hindi) -:

1) कोबाल्ट के समस्थानिक कोबाल्ट-40 का उपयोग कैंसर का उपचार करने के लिए किया जाता है।

2) सोडियम के समस्थानिक सोडियम-24 का प्रयोग रक्त परिसंचरण तंत्र के अध्ययन में किया जाता है।

3) आयोडीन के समस्थानिक-131 का प्रयोग ब्रेन ट्युमर ,थॉयराइड कैंसर ,लीवर कारडियेक,घेघा रोग इत्यादि बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जाता है।

4) यूरेनियम के समस्थानिक Uranium-235 का प्रयोग नाभिकीय ईधन ,नौसेना ईधन ,फ्लोरोसेंण्‍ट ग्‍लासबेयर और दीवार की टाइल्‍स बनाने मे किया जाता है।

5) सेलेनियम के समस्थानिक सेलेनियम-75 का प्रयोग जीव विज्ञान में प्रोटीन का अध्ययन करने के लिए किया जाता है।

6) पारे के समस्थानिक, पारा-203 का प्रयोग मस्तिक में ट्यूमर का पता लगाने के लिए किया जाता है।

7) आर्सेनिक के समस्थानिक आर्सेनिक-74 का उपयोग करके शरीर में उपस्थित ट्यूमर का पता लगाया जाता है।

8) परमाणु भट्टी में मंदक के रूप में हाइड्रोजन के समस्थानिक हाइड्रोजन-2 (ड्यूटीरियम) का प्रयोग किया जाता है।

9) फास्फोरस के समस्थानिक, फास्फोरस-32 और फास्फोरस-33 का प्रयोग जीव विज्ञान के आनुवंशिकता में करने के साथ-साथ चर्म रोग ज्ञात करने के लिए किया जाता है।

10) सड़क में नमी का पता लगाने के लिए कैलिफोर्नियम के समस्थानिक केलिफोर्नियम 252 का प्रयोग किया जाता है।

11) कार्बन के समस्‍थानिक कार्बन-14 का प्रयोग करके पुरानी जीवाश्‍मो की आयु का पता लगाया जाता है, जिसे कार्बन डेटिंग कहते है।


समस्थानिक के गुण (Properties of Isotopic in Hindi) -:

1) समस्थानिक के परमाणु भार अर्थात परमाणु द्रव्यमान भिन्न-भिन्न होते हैं।

2) समस्थानिक के परमाणु क्रमांक या परमाणु संख्या , प्रोटान के समान होते हैं।

3) समस्थानिक के नाभिक में न्यूट्रॉन की संख्या का अलग-अलग होती है जबकि प्रोटान की संख्या परमाणु क्रमांक के समान होती है।

4) समस्थानिको के द्रव्यमान भार अलग-अलग होने के कारण भी इनके रासायनिक गुण समान होते हैं।

5) समस्थानिक के गुण समान होने वावजूद भी वे अलग अलग प्रयोग किये जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें....


कुछ महत्वपूर्ण तत्वों के समस्थानिको की प्रश्नोत्तरी -:

Que- हाइड्रोजन के कितने समस्थानिक होते हैं?

Ans- हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक होते हैं-

१. हाइड्रोजन-1 = प्रोटियम

२. हाइड्रोजन-2 = ड्यूटेरियम

३. हाइड्रोजन-3 = ट्राइटियम


Que- क्लोरीन के कितने समस्थानिक होते हैं?

Ans- क्लोरीन के 25 समस्थानिक होते हैं, जो Cl-28 से Cl-52 तक क्रमानुसार रहता है। क्लोरीन के दो स्थिर समस्थानिक होते हैं -

१. क्लोरीन -35

२. क्लोरीन - 37


Que- सबसे अधिक समस्थानिक वाला तत्व कौन सा है?

Ans- सबसे अधिक समस्थानिक वाला तत्व पोलोनियम है।


Que- कार्बन के कितने समस्थानिक होते हैं?

Ans- कार्बन के तीन समस्थानिक होते हैं -

१. कार्बन-12

२. कार्बन -13

३. कार्बन-14


Que- यूरेनियम के कितने समस्थानिक होते हैं?

Ans- यूरेनियम के तीन समस्थानिक होते हैं -

१. यूरेनियम-234

२. यूरेनियम-235

३. यूरेनियम-238


Que- ऑक्सीजन के कितने समस्थानिक होते हैं?

Ans- ऑक्सीजन के तीन समस्थानिक होते हैं -

१. ऑक्सीजन-16

२. ऑक्सीजन-17

३. ऑक्सीजन-18


ये भी पढ़ें....




Post a Comment

0 Comments