रासायनिक तत्व किसे कहते हैं? Chemical Elements in Hindi

रासायनिक तत्व (Chemical Elements in Hindi) -:

ऐसे शुद्ध पदार्थ जो केवल एक ही तरह के परमाणुओं से बने होते हैं उन्हें रासायनिक तत्व या तत्व कहते हैं। शुद्ध तत्वों के नाभिक में परमाणु के समान संख्या में प्रोटान उपलब्ध होते हैं। यहां प्रत्येक रासायनिक पदार्थ या अन्य पदार्थ उपस्थित हैं, वे सभी किसी न किसी तत्व से ही मिलकर बने हैं। वर्तमान समय में 118 रासायनिक तत्व है क्योंकि पृथ्वी पर अभी तक केवल 118 तत्वों की ही पहचान हो पाई है जिनमें से कुछ प्राकृतिक तत्व हैं तो कुछ है रिसर्च के माध्यम से बनाए गए कृत्रिम तत्व हैं। 94 तत्व धरती पर प्राकृतिक रूप से उपस्थित हैं और बाकी अन्य तत्व कृत्रिम रूप से बनाए गए हैं या फिर अन्य ग्रह पर से लाए गए हैं। सन 2007 तक रासायनिक तत्व की संख्या 118 हो चुकी है। जब कृत्रिम रूप से नाभिकीय अभिक्रिया कराई जाती है तो उसके परिणाम स्वरुप उच्च परमाणु क्रमांक वाले तत्व कभी-कभी उत्पन्न हो जाते हैं, ये कृत्रिम तत्व कहलाते हैं।

हमारे वैज्ञानिकों ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के द्वारा अनुमान लगाया है कि हमारी गैलेक्सी में सबसे अधिक तत्व कौन कौन से हैं उनके अनुमान लगाने के फलस्वरुप 12 तत्व ऐसे मिले जो अपनी गैलेक्सी में सबसे अधिक प्रचुर मात्रा में उपस्थित थे इन 12 तत्वों में हाइड्रोजन, हिलियम, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन, नियान, आयरन, निकील, पोटाश, सल्फर, मैग्नीशियम, सिलिकॉन इत्यादि शामिल है।

प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले रासायनिक तत्व और कृत्रिम रूप से बनाए गए रासायनिक तत्वों को नीचे दिए गए चित्र में प्रदर्शित किया जा रहा है जिनमें उनके परमाणु क्रमांक परमाणु भार और उनके संकेत को प्रदर्शित किया गया है।

रासायनिक तत्व किसे कहते हैं? Chemical Elements in Hindi
आवर्त सारणी में 118 तत्व



ये भी पढ़ें....

तत्वों की अवस्था के आधार पर वर्गीकरण (Classification of Elements in Hindi) -:

अभी तक ज्ञात सभी तत्व की अवस्थाएं अलग-अलग होती हैं जो निम्न प्रकार के होते हैं-

1. धातु (Metal)

2. अधातु (Non-Metal)

3. उपधातु


1. धातु (Metal) -:

सामान्य तापमान पर सभी धातुएं ठोस अवस्था में पाई जाती है परंतु पारा एक ऐसा धातु है जो सामान्य तापमान पर तरल अवस्था में रहता है। धातुएं देखने में चमकीली होती हैं इन्हें पीटकर आसानी से फैलाया जा सकता है व इसमें तन्यता का गुण पाया जाता है तथा यह कठोर होती हैं। धातुये ऊष्मा और विद्युत की चालक होती हैं। इन्हें खींचकर तारों के रूप में बदला जा सकता है तथा इनका क्वथनांक और गलनांक काफी उच्च होता है।


2. अधातु (Non-Metal) -:

सामान्य तापमान पर अधातुये तीन अवस्था में पाई जाती हैं अधातु ठोस द्रव और गैस तीनों अवस्थाओं में मिलता है। अधातु भंगुर अवस्था में पाई जाती हैं क्योंकि इनको पीटकर शीट के रूप में तन्य नहीं किया जा सकता है। ये विद्युत की कुचालक होती है। सामान्य तौर पर सभी अधातु में नरम अवस्था होती है परंतु हीरा कठोर अवस्था में होता है।

ठोस - सल्फर, कार्बन

द्रव - ब्रोमीन

गैस - नाइट्रोजन, हाइड्रोजन


3. उपधातु (Metalloid) -:

उपधातु भी सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में ही पाई जाती है परंतु यह विद्युत की कुचालक भी होती है और विद्युत की सुचालक भी होती है। उपधातु के अंदर दोनों उपस्थित रहता है। जैसे - जर्मेनियम, आर्सेनिक, एन्टीमनी, टेल्युरियम इत्यादि।


ये भी पढ़ें....


Post a Comment

0 Comments