समभारिक किसे कहते हैं? उदाहरण, गुण और अनुप्रयोग


समभारिक (Isobars) की परिभाषा
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
उदाहरणगुणअनुप्रयोग


समभारिक की परिभाषा (Definition of Isobars in Hindi) -:

वे तत्व जिनके द्रव्यमान संख्या समान होते हैं परंतु उनके परमाणु क्रमांक अलग-अलग होते हैं, उन्हें समभारिक (Isobars) कहते हैं। समभारिक ऐसे तत्व होते हैं जिनके परमाणु क्रमांक अलग-अलग होते हैं परंतु इनका द्रव्यमान संख्या समान होता है। समभारिक तत्वों के नाभिक में प्रोटानो की संख्या भिन्न-भिन्न होती है। इसमें प्रोटानो की संख्या समान नहीं होती है। समभारिक तत्वों में प्रोटॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न होती है और न्यूट्रॉनों की संख्या भी भिन्न-भिन्न होती है।

उदाहरण -

● कार्बन और नाइट्रोजन, दोनो के द्रव्यमान संख्या 14 है परन्तु इनके परमाणु क्रमांक अलग अलग होते हैं। कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 और नाइट्रोजन का परमाणु क्रमांक 7 होता है।

● आर्गन और कैल्शियम, दोनो के द्रव्यमान संख्या 40 है परन्तु इनके परमाणु क्रमांक अलग अलग होते हैं। आर्गन का परमाणु क्रमांक 18 और कैल्शियम का परमाणु क्रमांक 20 होता है।


समभारिक के गुण (Properties of Isobars in Hindi) -:

1) समभारिक में परमाणु क्रमांक अलग-अलग होते हैं और द्रव्यमान संख्या समान होते हैं।

2) समभारिक में प्रोटानों की संख्या समान नही होती है।

3) समभारिक का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास अलग अलग होता है।

4) समभारिक (Isobars) में इलेक्ट्रॉनो, प्रोटॉनों, न्यूट्रॉनों की संख्या समान नही होती है।

5) समभारको (Isobars) का आवर्त सारणी में अलग-अलग स्थान प्राप्त होता है।


समभारिक के अनुप्रयोग (Application of Isobars in Hindi) -:

1) परमाणु रिएक्टर में समभारिक का उपयोग किया जाता है।

2) घेंघा बीमारी का उपचार करने के लिए आयोडीन के समभारिक का प्रयोग करते हैं।

3) कैंसर की बीमारी के उपचार करने में कोबाल्ट के समभारिक का उपयोग किया जाता है।

4) अंतरिक्ष विज्ञान में भी समभारिक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है।

5) मौसम के नक्शे में भी समभारिक (Isobars) तत्वों का प्रयोग किया जाता है।


ये भी पढ़ें....

Post a Comment

0 Comments