समस्थानिक और समभारिक के बीच अंतर । Difference between the Isotopes and Isobars in Hindi

इस पोस्ट में समस्थानिक और समभारिक में अंतर को स्पष्ट किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि समस्थानिक और समभारिक एक दूसरे से अलग क्यों होते हैं। तो आइए जानते हैं Samsthanik Aur Sambharik के बीच Me क्या Antar  होता है।

समस्थानिक और समभारिक के बीच अंतर । Difference between the Isotopes and Isobars in Hindi

समस्थानिक और समभारिक में अन्तर -:

1) समस्थानिक (Isotopes) के परमाणु क्रमांक समान होते हैं और द्रव्यमान संख्या अलग-अलग होते हैं जबकि समभारिक (Isobars) में इसके बिल्कुल उल्टा होता है क्योंकि समभारिक में परमाणु क्रमांक अलग-अलग होते हैं और द्रव्यमान संख्या समान होते हैं।

2) समस्थानिक (Isotopes) के रासायनिक गुण समान होते हैं जबकि समभारिको (Isobars) के रासायनिक गुण भी भिन्न-2 होते हैं।

3) समस्थानिक (Isotopes) को आवर्त सारणी में एक ही स्थान मिलता है जबकि समभारिक (Isobars) को आवर्त सारणी में अलग-अलग स्थान प्राप्त होते हैं।

4) समस्थानिक (Isotopes) में प्रोटानो की संख्या समान होती है जबकि समभारिक (Isobars) में प्रोटानों की संख्या समान नही होती है।

5) समस्थानिक (Isotopes) तत्वों में इलेक्ट्रॉन की संख्या समान होती है जबकि समभारिक (Isobars) तत्वों में इलेक्ट्रॉन की संख्या समान नही होती है।

6) प्रत्येक समस्थानिक (Isotopes) तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास समान होता है जबकि प्रत्येक समभारिक (Isobars) तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास अलग अलग होता है।


Note - समस्थानिक और समभारिक दोनो में न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न-भिन्न होती है।


ये भी पढ़ें....



Post a Comment

0 Comments