क्षेत्र पंचायत क्या है? चयन, कार्य और कार्यविधि, आय के साधन

कई गांव को मिलाकर एक विकासखंड या ब्लॉक बनता है उस ब्लाक में लोगों की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नियुक्ति की जाती है अर्थात कई गांवों को मिलाकर जो विकासखंड या ब्लॉक बनता है और उसके विकास के लिए जो सदस्य कार्य करते हैं वे क्षेत्र पंचायत के सदस्य होते है।


क्षेत्र पंचायत क्या है? चयन, कार्य और कार्यविधि,  आय के साधन


क्षेत्र पंचायत के सदस्य (बी.डी.सी. या Block Devlopment Council) अपने ब्लॉक/क्षेत्र पंचायत के अंर्तगत आने वाले अपने क्षेत्र के ग्रामों के लिए कई विकास का कार्य करते हैं। इन सदस्यों के अंतर्गत ब्लाक प्रमुख आते हैं जिसे पंचायत प्रमुख के नाम से भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त ब्लॉक में एक उप पंचायत प्रमुख और एक कनिष्ठ उप प्रमुख भी बनाया जाता है। एक क्षेत्र पंचायत का सबसे बड़ा प्रमुख ब्लाक प्रमुख होता है। किसी एक विकासखंड के अन्तर्गत आने वाले सभी गांव के प्रधान और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को मिलाकर क्षेत्र पंचायत का गठन किया जाता है।



क्षेत्र पंचायत के सदस्यों (BDC) का चुनाव -:

क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का चुनाव भी ग्राम पंचायत के चुनाव की तरह ही होता है और ग्राम पंचायत के चुनाव के समय ही किया जाता है। ग्राम सभा के जनसंख्या के अनुसार क्षेत्र पंचायत के लिए सदस्य चुने जाते हैं कुछ गांव से दो कुछ से तीन और कुछ से चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों  (बी.डी.सी. या Block Devlopment Council) का चुनाव होता है।

क्षेत्र पंचायत के सदस्यों (बी.डी.सी. या Block Devlopment Council) का चुनाव ब्लॉक स्तर पर किया जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बी.डी.सी. (BDC) मेंबर कहा जाता है। जवाब प्रत्येक ग्राम सभा में ग्राम प्रधानी के चुनाव होती है तब ही बीडीसी का अभी चुनाव करा लिया जाता है यह चुनाव होने के पश्चात बीडीसी मेंबर एक ब्लाक प्रमुख का चयन करते हैं ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए कई सदस्य चुनाव लड़ते हैं जिसमें किसी एक को विजय मिलती है।

सभी बी.डी.सी. (BDC) मेंबर अलग-अलग ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने वाले सदस्यों की तरफ होते हैं। जिसका बहुमत अधिक होता है, वही ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीतते हैं, कभी-कभी ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध भी हो जाते हैं। ब्लॉक प्रमुख को पंचायत प्रमुख के नाम से भी जाना जाता है।


क्षेत्र पंचायत की कार्यविधि -

अपने विकासखंड या ब्लॉक के विकास को कार्यो के लिए क्षेत्र पंचायत द्वारा छोटी-छोटी कई समितियों का गठन किया जाता है। यह समिति में अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित होती हैं और इनका अपना अलग-अलग कार्यभार होता है। किसी कार्य को जिस समिति को सौंपा जाता है वह समिति अपने कार्य को भली-भांति करती है।

कुछ महत्वपूर्ण समितियों के बारे में नीचे जानकारी दी गई है जो क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत कार्यभार संभालने का कार्य करते हैं।


क्षेत्र निर्माण समिति -:

विकासखंड या ब्लॉक में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य पर नजर रखने का कार्य क्षेत्र निर्माण समिति का होता है। किसी भी सामुदायिक भवन, विद्यालय और अस्पताल के निर्माण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी क्षेत्र निर्माण समिति को दी जाती है।


जल समिति -:

विकासखंड के सभी क्षेत्रों में पेयजल समस्या से निपटारे के लिए जल समिति का निर्माण किया जाता है। प्रत्येक गांव में जहां पर पानी की कमी होती है वहां पर पानी की व्यवस्था करना और स्वच्छ जल उपलब्ध कराना जल समिति का कार्य होता है। जल समिति, जहां पर पानी की समस्याएं होती हैं वहां पर सभी समस्याओं को निपटा कर वहां पर हैंडपम्प लगवाना, कुआ खुदवाना इत्यादि जैसे कुछ योजनाओं से ग्राम सभाओं को लाभान्वित करवाती है।


शिक्षा समिति -:

ब्लाक प्रमुख द्वारा बनाई गई शिक्षा समिति शिक्षा के स्तर को सुधारने का प्रयास करती है और समय-समय पर विद्यालयों की समस्या जानकर उनका समाधान करवाती है। इस प्रकार शिक्षा को चुस्त-दुरुस्त और उसको सुधार करने का कार्य शिक्षा समिति का होता है।


रक्षा समिति -:

रक्षा समिति ग्रामीणों के स्वास्थ्य और रोगों की रोकथाम के लिए बनाई जाती है। इसका कार्य होता है कि ग्रामीणों में फैलने वाली बीमारियों को सुधारा जाए और उन्हें किसी भी रोग हेतु उच्च स्वास्थ्य संबंधित सुविधा प्रदान हो सके। रक्षा समिति समय-समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है।


क्षेत्र पंचायत के कार्य -:

एक विकासखंड में उपस्थित क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक के सभी लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्य करती है जिनके कार्य का वर्णन नीचे किया गया है -

1. क्षेत्र पंचायत एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग तैयार करवाती है और जोड़ने के लिए कार्य करती है।

2. एक विकासखंड में आने वाले सभी गांव की गतिविधियों पर क्षेत्र पंचायत नजर रखती है।

3. क्षेत्र पंचायत का कार्य होता है कि वह नालो और नहरों का विकास कार्य करें तथा जंहा आवश्यकता हो, वहां पुलिया का निर्माण करवाएं।

4. क्षेत्र पंचायत अस्पताल, विद्यालय, पशु अस्पताल आदि खुलवाती है और उसका विकास करती है।

5. क्षेत्र पंचायत कृषि कार्य के लिए गांव में खाद एवं बीज केंद्र खुलवाती है, जहां किसानों को सस्ती दर पर खाद और बीज आसानी से प्राप्त हो सके।

6. अपने अंदर आने वाले सभी गांव तक क्षेत्र पंचायत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य करती है।

7. सड़क निर्माण कराने के लिए और पानी निकलने के लिए नाले इत्यादि की व्यवस्था भी क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत ही आता है।


क्षेत्र पंचायत के आय के साधन -:

जैसे ग्राम पंचायत स्थानीय कर लगाकर धन इकट्ठा करती है, वैसे ही क्षेत्र पंचायत भी कुछ कर लगाकर धन इकट्ठा करने का कार्य करती है। क्षेत्र पंचायत को भी सरकार द्वारा सहायता राशि भेजी जाती है।

Post a Comment

0 Comments