ग्राम पंचायत के कार्य । Work of Gram Panchayat in Hindi

ग्राम सभा द्वारा जब ग्राम पंचायत के सदस्य चुने जाते हैं तो ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए ग्राम के लिए कुछ जरूरी कार्य भी होते हैं। क्योंकि ग्रामसभा के लोग ग्राम पंचायत का चुनाव भी इसीलिए करते हैं ताकि ग्राम सभा में होने वाली आवश्यकताओं को सरकार को बता कर पूरी की जाए। सरकार का भी ग्राम सभा में ग्राम पंचायत का चुनाव कराने का यही उपदेश होता है कि उसे ग्राम सभा में होने वाली आवश्यकताओं को बताया जाए और उसका समाधान किया जाए।

इसलिए सरकार ग्राम पंचायत का चुनाव करवाती है इस ग्राम पंचायत के चुनाव में ग्राम सभा के सभी लोग या सदस्य ग्राम पंचायत के सदस्यों का चुनाव करते हैं जिसमें वे एक ग्राम प्रधान, एक उप ग्राम-प्रधान और सदस्यों का चयन करते हैं। इस प्रकार एक ग्राम प्रधान, एक उप ग्राम-प्रधान और बाकी सदस्यों को मिलाकर एक ग्राम पंचायत बनती है।


ग्राम पंचायत का मनरेगा

ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों का मुख्य कार्य ग्राम सभा में होने वाली आवश्यकता और समस्याओं का समाधान करना होता है जिसके लिए वे सरकार से गांव में होने वाली समस्याओं को बताते हैं।



ग्राम पंचायत/ग्राम प्रधान के कार्य (Gram Panchayat Ke Kary) -:

1. गांव के सभी लोगों के लिए स्वच्छ और शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था का प्रबंध करवाना ग्राम पंचायत का कार्य है।

2. ग्राम पंचायत रोगों के इलाज और उसके रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने का काम करती है।

3. ग्राम पंचायत के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय खुलवाने का कार्य किया जाता है।

4. सिंचाई के लिए नलकूप और नहर बनवाना ग्राम पंचायत का कार्य है।

5. पूरे ग्राम सभा में प्रकाश की व्यवस्था करना ग्राम पंचायत का कार्य होता है।

6. आगनबाड़ी कार्यक्रम का संचालन करवाना भी ग्राम पंचायत के कार्य के अंतर्गत ही आता है।

7. ग्राम पंचायत गांव के छोटे-मोटे झगड़ों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही करवा सकती है।

8. गांव की साफ सफाई की व्यवस्था को सुचारू रूप से करवाना ग्राम पंचायत का कार्य है।

9. सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ गाँव के योग्य व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य ग्राम पंचायत का होता है।

10. पशुधन और विकास संबंधित कार्यों को ग्राम पंचायत करवा सकती हैं।

11. महिला और बाल विकास संबंधित कार्य ग्राम पंचायत के कार्य होते है।

12. गांव में बंटने वाले राशन की दुकान से राशन का आवंटन की जिम्मेदारी भी इन्ही सदस्यों की होती है।

13. मनरेगा के कार्य को संभालने का कार्य भी ग्राम पंचायत के सदस्य ही करते हैं।

14. सरकार की तरफ से आने वाले कृषि लाभ को गांव के योग्य व्यक्ति के पास पहुंचाने का कार्य ग्राम पंचायत के सदस्यों का ही होता है।

15. गांव में सड़कों की मरम्मत करवाने का कार्य ग्राम पंचायत का होता है।

16. गांव के गरीब व्यक्ति के रहने की व्यवस्था के लिए आवास का इंतजाम करना भी ग्राम पंचायत के सदस्यों का ही होता है।

17. फसलों को होने वाले नुकसान संबंधित कार्य ग्राम पंचायत कर सकती है।

18. पहचान प्रमाण पत्र के रूप में गांव के किसी सदस्य को पहचान पत्र उपलब्ध करवा सकती है।

19. बच्चों और युवाओं के लिए खेल का मैदान बनवाना।

20. ग्राम पंचायत द्वारा गरीबों को जमीन पट्टे पर देने का कार्य किया जा सकता है।

21. जन्म, मृत्यु व विवाह इत्यादि से संबंधित जानकारी रखना भी ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा किया जा सकता है।

22. ग्राम सभा में घर-घर शौचालय का निर्माण करवाना भी ग्राम पंचायत के सदस्यों का प्रमुख कार्य है।

23. गांव में बहने वाली नाली के पानी को सुचारू रूप से किसी पोखरे तालाब में या कहीं निकालने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के सदस्यों की होती है।

24. गांव में या ग्राम सभा में उपस्थित तलाब पोखरी इत्यादि की मरम्मत करवाना और उसकी साफ-सफाई रखने का कार्य ग्राम पंचायत किस वर्षों का ही होता है।

Post a Comment

0 Comments