सड़क सुरक्षा और यातायात के नियम

1) कभी भी तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए।

2) शराब या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए क्योंकि इससे दुर्घटना हो सकती है।

3) जब भी चार पहिया वाहन में सफर करे तो अपने सीट-बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

4) जल्दबाजी में या हीरोगिरी करने के चक्कर में ओवरटेक ना करें, ऐसा काफी खतरनाक हो सकता है।

5) साइकिल चलाने वाले, रिक्शा चलाने वाले और पैदल चलने वाले व्यक्तियों को सदैव बाये ओर चलना चाहिए।

6) मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

7) जो सड़के बहुत ही व्यस्त रहती हैं, उन सड़कों पर सड़क पार करने के लिए जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग करना चाहिए अन्यथा दुर्घटना होने के अवसर बहुत अधिक रहते हैं।

8) जब भी सड़क पार करना चाहिए तो एक बार दाएं और बाएं अवश्य देख लेना चाहिए ताकि कोई वाहन तो नहीं आ रहा है।

9) परिवहन द्वारा सड़क के किनारे या बोर्ड पर बनाए गए चित्रों का पालन करना चाहिए।

10) सड़क पर चलते समय या गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

11) सड़क पर लगे लाल बत्ती, हरी बत्ती और पीली बत्ती के संकेतों का पालन करना चाहिए।

12) सड़क पर चलते समय शॉर्ट कट या आसान विकल्प से चलना काफी खतरनाक हो सकता है।

13) हमें सदैव सड़क पर बने फुटपाथ पर ही चलना चाहिए क्योंकि यह पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए होते हैं।

14) तेज रफ्तार से आ रही वाहन के आगे से सड़क पार करने का प्रयास कभी नहीं करना चाहिए।

15) चौराहों को पार करते समय ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान रखना चाहिए और जब हरी बत्ती जले तब ही चौराहा पार करना चाहिए।

16) वाहन चलाते समय सदा मोड़ पर हॉर्न बजाना चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

17) अचानक से किसी वाहन को नहीं मोड़ना चाहिए। मोड़ने से पहले उस ओर हाथ का इशारा अवश्य कर देना चाहिए अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

18) सड़क पर चलते समय आगे ध्यान रखने के साथ-साथ पीछे भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप आगे सावधानीपूर्वक चलते हैं और पीछे से कोई आकर आपको ठोकर मार देता है।

19) तेज गति से आ रहे वाहनों को निकलने के लिए जगह दे देना चाहिए, जबरदस्ती इनको पार करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

20) किसी भी वाहन को चलाते समय अपने लाइन में ही वाहन को चलाना चाहिए।

21) वाहन को सदैव नियंत्रित गति से ही चलाना चाहिए, जल्दबाजी करने से दुर्घटना हो सकती है।

22) मरने से पहले पीछे आते हुए वाहनों की गतिविधि को देख लेना चाहिए देखने के पश्चात निर्णय लेना चाहिए कि आपका मुड़ना सही है कि नहीं है।

23) चलती हुई बस में कभी भी चढ़ना नही चाहिए और न ही चलती बस से कभी उतरना चाहिए।

24) बस के पायदान पर खड़े होकर यात्रा नहीं करना चाहिए।

25) अगर किसी कारणवश चलती बस से उतरना पड़ रहा है तो पीछे की मुंह करके कभी नहीं उतरना चाहिए, सदा आगे की ओर मुंह करके उतरना चाहिए।

26) चलती हुई बस से या किसी चार पहिया वाहन से यात्रा करते समय कोई भी अंग बाहर नहीं निकालना चाहिए।

27) बस चलाने वाले चालक से जब वह बस चला रहा हो तो वार्तालाप ना करें, अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

28) दुपहिया वाहन पर कभी भी दो से अधिक व्यक्तियों को नहीं बैठना चाहिए।

29) सड़क पर चलते समय अनावश्यक हॉर्न नहीं बजाना चाहिए।

30) सड़क पर यात्रा करते समय एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन जैसे वाहनों के लिए रास्ता छोड़ देना।

31)/वाहन चलाने से पहले वाहन की ब्रेक, इंजन और तेल को चेक करके ही वाहन को चलाना चाहिए।

32) रात में वाहन को चलाते समय डी पर और इंडिकेटर का उचित और अवश्य प्रयोग करना चाहिए।

33) सड़क पर ऐसे स्थानों पर एकदम तुरंत झटके से ब्रेक नहीं लगाना चाहिए जो स्थान गीले अथवा चिकने होते हैं।


ये भी पढ़े.....

Post a Comment

0 Comments