लोहे या आयरन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी

लोहे (Iron) से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी

1. लोहा या आयरन (Iron) किसे कहते हैं?

Ans - लोहा एक धातु तत्व है जो पृथ्वी पर चौथा सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है। इसका निर्माण अयस्कों से किया जाता है। ये लोहा प्रकृति में अयस्कों के रुप में पाए जाते हैं। आवर्त सारणी में इसको Fe से दर्शाया जाता है और इसका परमाणु क्रमांक 26 होता है।


2. लोहा धातु है या अधातु है?

Ans - लोहा एक धातु तत्व है, जो कई रूपो में पाया जाता है। यह खून में भी उपस्थित रहता है तथा खनिज लवणों में भी पाया जाता है। यह प्रकृति में खनिज तत्वों और अयस्कों के रूप में विद्यमान रहता है।


3. लोहा किस रंग का होता है?

Ans - लोहे का रंग श्वेत माना जाता है। हम कह सकते हैं कि विशुद्ध लोहा का रंग चांदी की तरह होता है।


4. कच्चा लोहा (Pig Iron) किसे कहते हैं?

Ans - लोहे के अयस्क से जो लोहा प्राप्त किया जाता है तथा जिसमे कार्बन की मात्रा 3.5% से 4.5% तक होती है उसे कच्चा लोहा कहते हैं।


5. ढलवा लोहा (Cast Iron) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसा लोहा जिसमे कार्बन की मात्रा 2.1% - 4% तक होती है उसे ढलवा लोहा (Cast Iron) कहते हैं। इसे कच्चे लोहे से बनाया जाता है।


6. लोहा कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - लोहा निष्कर्षण के आधार पर चार प्रकार के होते हैं-

१.कच्चा लोहा

२.पिटवा लोहा

३.ढलवा लोहा

४.स्टील


7. पिटवा लोहा (Wrought Iron) किसे कहते हैं?

Ans - जब लोहे में कार्बन की मात्रा 0.8% से भी कम होती है तो उसे पिटवा लोहा (Wrought Iron) कहते हैं।


8. स्टील/इस्पात (Steel) किसे कहते हैं?

Ans - स्टील को लोहे के द्वारा बनाया जाता है। जब शुद्ध लोहे में 2% तक कार्बन मिलाया जाता है तो स्टील का निर्माण होता है। स्टील में कार्बन की मात्रा को थोड़ा बदलकर प्रयोग किया जाता है तो इसकी सामर्थ्य घटाई भी जा सकती है और बढ़ाई भी जा सकती है।


9. लोहा की खोज कब और किसने की?

Ans - लोहा की प्रयोग प्राचीन समय से होता आ रहा है। इसके द्वारा पुराने समय मे भी हथियार बनाया जाता था, जिससे आदिमानव शिकार करते थे। प्राचीन समय से लोहे का उपयोग होने के कारण यह बता पाना मुश्किल है कि लोहे की खोज कब और किसने की , परन्तु ऐसा माना जाता है कि भारत मे लोहे का उपयोग 1300 ईसापूर्व से पहले से हो रहा है।


10. लोहा और इस्पात में क्या अंतर है?

Ans - लोहा से ही इस्पात बनता है। जब लोहे में 2% या इसके आसपास जब कॉर्बन मिलाया जाता है तो स्टील/इस्पात का निर्माण होता है।


11. स्टील और इस्पात में क्या अंतर है?

Ans - स्टील और इस्पात में कोई अंतर नही होता है क्योंकि इस्पात को ही अंग्रेजी में स्टील (Steel) कहते हैं।


12. लोहे के ऊपर जस्ते की परत लगाने को क्या कहते हैं?

Ans - लोहे के ऊपर जब जस्ते/जिंक की परत चढ़ाई जाती है तो उसे गैल्वानीकरण (Galvanization) कहते हैं।


13. लौह अयस्क कितने प्रकार के होते हैं उनके नाम बताइए?

Ans - लौह अयस्क निम्न प्रकार के होते हैं -

●मैग्नेटाइट

●हेमेटाइट

●लिमोनाइट

●सिडेराइट

●गोयेथाइट

●पाईराइट


14. लोहा का उपयोग कंहा होता है?

Ans - लोहा का उपयोग इंजीनियरिंग क्षेत्र में, अद्योगिक क्षेत्र में, घरेलू कामकाज, खेलकूद व ऑटोमोबाइल क्षेत्र, मनोरंजन क्षेत्र व अन्य क्षेत्र में प्रयोग किया जाता है। जैसे - मशीन में, औजार व टूल में, बर्तन निर्माण में, दरवाजा व खिड़की के रूप में, पाइप निर्माण, मोटर, वाहन, विमान में, रॉड इत्यादि अनेको क्षेत्र में उपयोग किया जाता है।


15. सबसे अच्छा लोहा कौन सा है?

Ans - स्टील को सबसे अच्छा लोहा माना जाता है क्योंकि यह सामर्थ्यवान होने के साथ-साथ मजबूत होता है। स्टील पर जंग लगने की संभावना बहुत कम होती है।


16. शुद्ध लोहा कौन सा है या शुद्ध लोहा किसे कहते हैं?

Ans - पिटवा लोहा (Wrought Iron) को सबसे शुद्ध लोहा माना जाता है। इसमें केवल आयरन सिलिकेट स्लैग के रुप मे उपस्थित होता है। और इसमें 0.8% से भी कम कार्बन होता है।


17. लोहे का गलनांक कितना होता है?

Ans - लोहे को जब 1539 ℃ का तापमान दिया जाता है तो यह पिघलने लगता है। अर्थात लोहे का गलनांक 1539℃ होता है।


18. लोहे का क्वथनांक कितना होता है?

Ans - लोहे को जब 2740℃ का तापमान दिया जाता है तो वह उबलने लगता है और भाप बन जाता है।


19. भारत मे सबसे ज्यादा लोहा कंहा पाया जाता है?

Ans - भारत में सबसे अधिक लोहा सिंहभूमि में मिलता है जो उड़ीसा राज्य में स्थित है। 


20. लोहे के समान बनाने वाले को क्या बोलते हैं?

Ans - सामान्यतः लोहे के समान बनाने वाले को लोहार कहते हैं परंतु अब लोहार ही नहीं कंपनियों में भी लोहे के समान बनाये जाते हैं। कंपनियों के द्वारा जो सामान बनाए जाते हैं वे काफी जटिल होते हैं एक लोहार उसको बनाने में सक्षम नहीं होता है। कंपनियों में जो लोहे के सामान बनते हैं, वह इंजीनियरों और विशेषज्ञ के देखरेख में निर्मित किए जाते हैं।


ये भी पढ़े...

 

Post a Comment

0 Comments