प्लास्टिक का उपयोग या इस्तेमाल कम कैसे करें?

प्लास्टिक का कम से कम उपयोग या इस्तेमाल करने के तरीके -:

इस पोस्ट में हमें जानकारी लेंगे कि क्या-क्या तरीकों को अपनाकर के हम प्लास्टिक का उपयोग कम कर सकते हैं।

क्योंकि प्लास्टिक का अधिक उपयोग करने से अनेक प्रकार के प्रदूषण उत्पन्न होते हैं। जिससे हमारी पृथ्वी को नुकसान होता है साथ-साथ हमें आर्थिक नुकसान भी होता है और प्लास्टिक ऐसा पदार्थ है जिसका प्रदूषण काफी समय तक रहता है।

इसलिए प्लास्टिक का कम उपयोग करने के कई तरीकों को नीचे बताया गया है।


प्लास्टिक का उपयोग या इस्तेमाल कम कैसे करें?

1. प्लास्टिक की थैलियों का कम से कम प्रयोग करें, जहां संभव हो वहां इनका प्रयोग दुबारा कर ले।

2. सभी दुकानदारों को कागज के थैले का उपयोग करना चाहिये व ग्राहक भी उनसे ऐसा करने का आग्रह करें।

3. जब भी बाजार जाना चाहिए तो घर से झोला लेकर जाना चाहिए।

4. अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिवार और पास-पड़ोस लोगों को कम से कम प्लास्टिक उपयोग करने का सलाह देना चाहिए और उनके स्थान पर अन्य तरीके बताने चाहिए।

5. रसोई से उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट का निपटान कर दें और उनसे कम्पोस्ट जैसे खाद का निर्माण करें।

6. जब प्लास्टिक की थैलियां उपयोग कर ले तो उसको इधर उधर ना फेके, कूड़ेदान में ही डालें।

7. किसी भी कागज का प्रयोग करते समय कागज के दोनों ओर लिखें और रफ कार्य के लिए स्लेट का प्रयोग करें।

8. हमें या दूसरों को कभी भी प्लास्टिक की थैलियां और प्लास्टिक की अन्य वस्तुओं को नहीं जलाना चाहिए।

9. कचड़े को कभी भी प्लास्टिक की थैली में भरकर नहीं फेंकना चाहिए।

10. प्लास्टिक को सही तरीके से ही कूड़ेदान में डालना चाहिए। अपनी मर्जी से गड्ढे खोदकर नहीं डालना चाहिए।

11. ऐसे किसी भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो केवल एक बार ही प्रयोग हो।

12. प्लास्टिक के वस्तुओ की जगह अन्य पदार्थ के सामानों को अपनाएं।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments