वायु के उपयोग और महत्व

सामान्यतः वायु के अनगिनत उपयोग हैं परंतु कुछ उपयोगों का वर्णन यहां पर किया जा रहा है -

वायु के उपयोग और महत्व

1) वायु सूरज से आने वाली तेज प्रकाश की किरणों को रोक लेती है तथा पृथ्वी आवश्यकता प्रदान करती है।

2) बहती हुई वायु का प्रयोग गेहूं से भूसा और अन्य प्रकार के वस्तुओं को ओसाने में प्रयोग की जाती है।

3) वायु के द्वारा ही पुष्पों में परागण तथा बीजों में प्रकीर्णन होता है।

4) गर्म में वायु के द्वारा हमारे कपड़े सूखते हैं।

5) जब बहुत अधिक हमें गर्मी महसूस होती है तो वायु को अपने शरीर पर डालकर कुछ ठंडक महसूस किया जाता है।

6) वायु के कारण ही पक्षी, कीट और हवाई जहाज उड़ते हैं।

7) सभी सजीव प्राणी श्वसन करते हैं। वायु का ही उपयोग हम श्वसन के लिए करते हैं।

8) वायु के द्वारा ही हम एक दूसरे से वार्तालाप करते हैं अर्थात बोल पाते हैं।

9) वायु के माध्यम से ही ध्वनि का संचरण होता है इसी कारण हमें ध्वनि सुनाई देती है।

10) वायु वर्षा लाने में सहायक होती है।

11)  वायु का प्रयोग तकिया, गुब्बारों और टायरों में हवा भरने के लिए किया जाता है।

12) इस आधुनिक युग में गाड़ियों और रेलगाड़ियों में ब्रेक लगाने के लिए भी वायु का उपयोग किया जा रहा है।

13) वायु का प्रयोग करते हुए पवन चक्की चलाई जाती है जिसके द्वारा हम बिजली का निर्माण होता है।

14) समुंद्री गोताखोर अपने साथ वायु की टंकी ले जाते हैं जिसमें ऑक्सीजन भरा रहता है जिसका उपयोग समुद्र की गहराई में जाकर सांस लेने में करते हैं।

15) वायु में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड गैस पृथ्वी को गर्म रखती है।

16) वायु में मौजूद नाइट्रोजन गैस पेड़ पौधों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।


ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments