पिट भट्टी (Pit Furnace) और टिल्टिंग भट्टी (Tilting Furance) में प्रयोग होने वाले हस्त औजार

Pit Furnace और Tilting Furance में प्रयोग होने वाले हस्त औजार

पिट भट्टी और टिल्टिंग भट्टी में प्रयोग होने वाले हस्त औजार -:

पिट भट्टी और टिल्टिंग भट्टी में क्रुसिबल को उठाने के लिए और उसको टेक देने इत्यादि से संबंधित कुछ औजार प्रयोग किए जाते हैं जो मैनुअल होते हैं नीचे इन्ही हस्त-औजारों का वर्णन किया गया है।

(1) रैकिंग या पोकिंग रॉड (Racking or Poking Rod) -:

रैकिंग रॉड, माइल्ड स्टील का बना होता है। इस रॉड का व्यास लगभग 20 mm तथा लंबाई 3 मीटर तक होती है। रैकिंग रॉड से भट्टी में कोक को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाता है। यह पिघली धातु को ढलाई योग्यता को जाँच करने के साथ क्रुसिबिल निकालने के समय कोक हटाने के भी काम आता है।


(2) क्रुसिबिल संडासी (Crucible Tong) -:

क्रुसिबिल संडासी का व्यास लगभग 20 mm होता है।  इसका निर्माण भी माइल्ड स्टील की छड़ से होता है। इसका उपयोग छोटी क्रुसिबिलों को भट्टी से बाहर निकालने या क्लैम्प से पकड़ने के लिये किया जाता है। यह भट्टी को कुछ ऊपर उठाने में भी प्रयोग किया जाता है। क्रुसिबिल संडासी (Crucible Tong) एक ही आदमी द्वारा एक बार मे प्रयोग कर सकता है।


(3) क्लैम्प (Clamp) -:

यह भी माइल्ड स्टील का होता है। इसका व्यास लगभग 25 mm होता है। इसका उपयोग पिघली धातु से भरी, बड़ी क्रुसिबिल को भट्टी में से उठाकर बाहर निकालने में किया जाता है। इसको दो आदमी दोनों सिरों से पकड़कर उठाते हैं।


(4) हैंडल (Handle) -:

यह मृदु-इस्पात (माइल्ड स्टील) की चपटी पत्ती तथा 25 मिमी० व्यास का छड़ होता है। इसमें क्रुसिबिल को फिट करके साँचों तक ले जाया जाता है जहाँ उसे तिरछा करके क्रुसिबिल को पिघली धातु को साँचे में डालकर कास्टिंग करते हैं।


(5) कुंडी (Staple) -:

यह माइल्ड स्टील की बनी एक छड़ होती है। इसका व्यास 12 mm होता है।  इसका एक सिरा हुक आकार जैसा मुड़ा होता है। इसका उपयोग क्रुसिबिल में पिघली धातु की सतह से मैल निकालने में होता है।



ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments