CNC Machine में Spindle की Speed कैसे निर्धारित की जाती है?

स्पिंडल की गति (Spindle Speed in Hindi) -:

Spindle की गति वह गति है जिसमें यह देखा जाता है कि 1 मिनट में Spindle कितने चक्कर लगाती है। Spindle द्वारा 1 मिनट में पूरे किए गए चक्रों की संख्या को ही RPM या स्पिंडल की गति (Spindle की Speed) कहा जाता है।

स्पिंडल की गति (Spindle Speed in Hindi)

CNC मशीन में स्पिंडल की गति निश्चित नहीं होती है। यह कार्यखंड के धातु के हिसाब से निश्चित की जाती है। क्योंकि कोई कार्यखंड कम स्पीड पर बन जाता है तो कोई कार्यखण्ड अधिक स्पीड पर बन जाता है। इसलिए CNC मशीन के Spindle की Speed का मान कार्यखण्ड के हिसाब से रखा जाता है।

कार्यखंड के किस धातु पर स्पिंडल की स्पीड कितनी रखनी है, इसके लिए Cutting Speed की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि Spindle की Speed एक फार्मूले से निकाली जाती है और उस फार्मूले में Cutting Speed का मान रखा जाता है।

Cutting Speed के लिए एक Reference Table बना होता है। जिसमें हम देखकर यह आसानी से तय कर लेते हैं कि किस धातु पर कितनी Cutting Speed  होनी चाहिए। इस Cutting Speed का उपयोग फार्मूले में करके Spindle की Speed आसानी से निकाली जाती है।

फार्मूला,

Spindle Speed = Vc/π/D × 1000

जंहा, Vc = Cutting Speed

π = 3.14

D = व्यास

माना एक स्टील का कार्यखंड है जिसका व्यास 100 तथा कटिंग स्पीड Reference Table में 100 से 300 RPM दिया गया है। अब इस मांग को सूत्र में रखने पर,

Spindle Speed = Vc/π/D × 1000

Spindle Speed = 200/3.14/100 × 1000

Spindle Speed = 636.94 RPM

उपरोक्त सूत्र द्वारा हमें प्राप्त हुए मान के अनुसार हम Spindle की Speed 600 से 650 RPM तक आसानी से रख सकते हैं।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments