थर्मोसेटिंग प्लास्टिक (Thermosetting Plastics) और थर्मोप्लास्टिक (Thermoplastics) के बीच 10 अंतर

थर्मोसेटिंग प्लास्टिक और थर्मोप्लास्टिक के बीच 10 अंतर
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक और थर्मोप्लास्टिक में अंतर (Difference Between Thermosetting Plastics and Thermoplastics in Hindi) -


थर्मोसेटिंग प्लास्टिक (Thermosetting Plastics)

1. इसको मोड़ने पर यह टूट जाता है।

2. यह प्लास्टिक जब एक बार गर्म होकर सेट हो जाता है तो पुनः गर्म करके इसके अवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।

3. इन प्लास्टिक पर तापमान का इस पर कोई असर नहीं पड़ता है।

4. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के रेजिन अधिक शक्तिशाली होते हैं।

5. ऐसे प्लास्टिक की सप्लाई द्रव और अर्ध ठोसीय अवस्था में की जाती है।

6. इसे गर्म करने पर केवल एक बार ही निश्चित आकृति में ढाला जाता है।

7. यूरिया फार्मेल्डीहाइड और  ईपोक्सी रेजिन इत्यादि थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के प्रकार हैं।

8. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का प्रयोग ऑटोमोबाइल के पुर्जे, बिजली के प्लग, रेडियो और टीवी के केबिनेट, टेलीफोन रिसीवर इत्यादि जैसे अनेक उपकरणों में किया जाता है।

9. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का आण्विक भार अधिक होता है।

10. ये प्लास्टिक कठोर होते हैं।


थर्मोप्लास्टिक (Thermoplastics)

1. इसे आसानी से मोड़ा जा सकता है।

2. यह ऐसे प्लास्टिक हैं जिन को गर्म करके इनके आकार में कई बार परिवर्तन किया जा सकता है।

3. इस प्लास्टिक को तापमान मिलने पर यह अपने आकार में नही रह पाता है।

4. थर्मोप्लास्टिक के रेजिन कम शक्तिशाली होते हैं।

5. थर्मोप्लास्टिक पदार्थों का स्थानांतरण या सप्लाई ठोस अवस्था में ही किया जाता है।

6. इसे कई बार गर्म करके पर विभिन्न आकृतियों में ढाला जा सकता है।

7. PVC, पोलीइथाईलीन, पोलीस्ट्रीन इत्यादि थर्मोप्लास्टिक के प्रकार हैं।

8. इसके द्वारा खिलौने, बैग, रस्सी और स्टेशनरी इत्यादि वस्तुएं बनाई जाती हैं।

9. थर्मोप्लास्टिक का आण्विक भार कम होता है।

10. ये प्लास्टिक मुलायम होते हैं।



ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments